Katara Hills - दैनिक जागरण

खाना खिलाने के बाद युवक की हत्या, आरोपी HIV संक्रमित निकला; पुलिस संपर्क में आए लोगों की कर रही जांच
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सामने आए एक सनसनीखेज हत्याकांड ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने जिस आरोपी को गिरफ्तार किया है, वह मेडिकल जांच में HIV संक्रमित पाया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से अलग-अलग लोगों के संपर्क में रहा है। अब स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर यह पता लगाया जा रहा है कि वह किन-किन लोगों के संपर्क में आया था। पुलिस के अनुसार, हत्या की यह वारदात 24 मई को इकोलॉजिकल पार्क के पास हुई थी। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान सतलापुर निवासी रोहित (बदला हुआ नाम) के रूप में हुई है। वह मंडीदीप की एक फैक्ट्री में काम करता था और उस रात ड्यूटी के लिए घर से निकला था। रास्ते में उसकी मुलाकात भोपाल निवासी सुरेश (बदला हुआ नाम) से हुई। प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपी ने पहले रोहित को विश्वास में लिया, उसे खाना खिलाया और फिर इकोलॉजिकल पार्क के पास पुलिया के नीचे स्थित सुनसान जगह पर ले गया। वहां दोनों के बीच समलैंगिक संबंध बनाने को लेकर विवाद हुआ। पुलिस का दावा है कि विरोध होने पर आरोपी ने पहले युवक को धक्का दिया और बाद में भारी पत्थर से सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जांच अधिकारियों के अनुसार हत्या के बाद आरोपी ने मामले को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश भी की। उसने मृतक की एक्टिवा को घटनास्थल से कुछ दूरी पर सड़क किनारे कंटीले तारों के पास खड़ा कर दिया और उसकी चाबी दूर फेंक दी। इतना ही नहीं, मृतक का मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गया। बाद में वह मोबाइल किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया गया। पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड, मोबाइल सर्विलांस और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई और उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें उसके HIV संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग दोनों सतर्क हो गए हैं। अधिकारियों के अनुसार अब यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किन लोगों के संपर्क में आया था, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें स्वास्थ्य जांच और काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और सभी पहलुओं की विस्तार से पड़ताल की जा रही है।

कटारा हिल्स थाना प्रभारी के अनुसार पूछताछ में यह जानकारी सामने आई कि आरोपी अक्सर भोपाल के न्यू मार्केट और वीआईपी रोड इलाके में घूमता था और वहां लोगों से संपर्क बनाने की कोशिश करता था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि जेल से छूटने के बाद वह किन लोगों के संपर्क में आया था। हालांकि संपर्क में आए लोगों की वास्तविक संख्या और संक्रमण से जुड़े सभी पहलुओं की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। अधिकारियों के मुताबिक वह पहले एक युवक के साथ दुष्कर्म जैसे मामले में जेल जा चुका है। वर्ष 2023 में भी उसके खिलाफ इसी तरह का मामला दर्ज हुआ था और वह कई महीने तक जेल में रहा था। पुलिस अब उसके पुराने मामलों और वर्तमान केस के बीच भी कड़ियां जोड़ने की कोशिश कर रही है।

इस पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग की भूमिका भी अहम हो गई है। HIV संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने का मतलब यह नहीं होता कि संक्रमण स्वतः फैल गया है। संक्रमण केवल कुछ विशेष परिस्थितियों में फैलता है और समय पर जांच तथा इलाज से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। इसलिए पुलिस जिन लोगों की पहचान कर रही है, उन्हें घबराने के बजाय चिकित्सकीय सलाह लेने और आवश्यक जांच कराने की सलाह दी जाएगी। आरोपी के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उसे अदालत में पेश किए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा के शव 3 घंटे चला दोबारा पोस्टमॉर्टम, आज शाम 5 बजे होगा अंतिम संस्कार
भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। रविवार को भोपाल AIIMS में दिल्ली एम्स की 4 सदस्यीय टीम ने ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम किया। यह प्रक्रिया करीब तीन घंटे तक चली। अस्पताल परिसर में सुबह से ही भारी सुरक्षा व्यवस्था रही। मॉर्च्यूरी के आसपास पुलिस फोर्स तैनात रही और बाहरी लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई थी। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने की तैयारी की गई। इसी बीच घर पर अंतिम संस्कार की तैयारियां भी शुरू हो चुकी थीं, लेकिन अर्थी सजने से पहले मां की हालत बिगड़ गई और वे रो पड़ीं। परिवार के लोग उन्हें संभालते नजर आए। परिजनों के मुताबिक शाम करीब 5 बजे भदभदा श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। ट्विशा शर्मा केस अब सिर्फ पारिवारिक विवाद नहीं माना जा रहा, क्योंकि मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है और सोमवार को चीफ जस्टिस की बेंच में सुनवाई भी होनी है।

ट्विशा के भाई मेजर हर्षित शर्मा ने पोस्टमॉर्टम के बाद कहा कि परिवार को जांच पर भरोसा नहीं रह गया था, इसलिए दोबारा पोस्टमॉर्टम की मांग की गई। बहन स्वाति शर्मा ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें श्मशान घाट तक में आने नहीं देंगे। पिता नवनिधि शर्मा ने मामले को जल्द CBI को सौंपने की मांग दोहराई। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी जांच CBI को ट्रांसफर करने पर सहमति दे दी है। दूसरी तरफ भोपाल कोर्ट में ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह की जमानत निरस्त करने के लिए आवेदन लगाया गया है, जिस पर सोमवार को सुनवाई होगी। 12 मई की रात कटारा हिल्स इलाके में ट्विशा की मौत हुई थी। ससुराल पक्ष शुरुआत से इसे आत्महत्या बता रहा है, जबकि मायका पक्ष लगातार हत्या का आरोप लगा रहा है। इसी विवाद के बीच पुलिस अब हर एंगल से जांच में जुटी है।

इधर आरोपी पति समर्थ सिंह फिलहाल 7 दिन की पुलिस रिमांड पर है। पूछताछ में उसने दावा किया कि शादी के बाद दोनों के रिश्ते सामान्य थे, लेकिन अप्रैल में ट्विशा की प्रेग्नेंसी की पुष्टि होने के बाद उसके व्यवहार में बदलाव आने लगा था। समर्थ के मुताबिक ट्विशा घरेलू जिंदगी से परेशान रहती थी और कई बार दिल्ली या अपने भाई के पास अजमेर जाने की बात कहती थी। उसने पुलिस को बताया कि 12 मई की शाम ट्विशा पार्लर से लौटकर आई थी। दोनों ने पार्क में वॉक भी की और साथ में खाना खाया। बाद में ट्विशा नीचे वाले कमरे में फोन पर बात करने चली गई। कुछ देर बाद उसकी मां का फोन आया कि ट्विशा परेशान लग रही है और रो रही थी। समर्थ के अनुसार जब उसकी मां छत पर पहुंचीं तो ट्विशा फंदे पर लटकी मिली। परिवार ने उसे नीचे उतारकर AIIMS पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के बयान और घटनाक्रम में कई बातें अभी जांच के दायरे में हैं। शुरुआती जांच में पुलिस इसे सिर्फ आत्महत्या मानने के लिए तैयार नहीं दिख रही। इसी वजह से दोबारा पोस्टमॉर्टम और कई तकनीकी पहलुओं की जांच कराई जा रही है।

ट्विशा केस में नया मोड़, पति बोला- प्रेग्नेंसी के बाद बदल गया था व्यवहार, आज दोबारा होगा पोस्टमॉर्टम
भोपाल में एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार जटिल होता जा रहा है। रविवार को भोपाल एम्स में उनके शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। हाईकोर्ट के आदेश पर पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी भी की जाएगी। इसके लिए दिल्ली एम्स के चार वरिष्ठ डॉक्टर शनिवार शाम को विशेष विमान से भोपाल पहुंचे। फिलहाल, ट्विशा का शव एम्स की मॉर्चुरी में सुरक्षित रखा गया है। दूसरी ओर, उनके पति समर्थ सिंह से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले का स्वतः संज्ञान लिया है और सोमवार को सुनवाई करेगा।

पुलिस रिमांड के दौरान समर्थ ने जांच टीम को बताया कि उनकी शादी के शुरुआती दिनों में सब ठीक था, लेकिन 17 अप्रैल को जब ट्विशा की प्रेग्नेंसी की पुष्टि हुई, तब से उसके व्यवहार में बदलाव आना शुरू हो गया। समर्थ के मुताबिक, अस्पताल से लौटने के बाद ट्विशा ने कहा कि वह घरेलू जिंदगी नहीं चाहती और दिल्ली जाना चाहती है। उसने ये भी कहा कि वह ग्लैमर की दुनिया से जुड़ी है और उसी माहौल में रहना चाहती है। इसी दिन ट्विशा दिल्ली चली गई थी, लेकिन फिर परिवार के समझाने पर वो वापस भोपाल लौट आई।

पूछताछ में समर्थ ने बताया कि दोनों के बीच बेंगलुरु ट्रिप को लेकर भी विवाद हुआ था। उसने पहले से टिकट बुक कर रखे थे, लेकिन बाद में ट्विशा ने जाने से मना कर दिया और अपने भाई के पास अजमेर जाने का इरादा जताया। पुलिस के अनुसार, समर्थ ने कई घटनाक्रम के बारे में विस्तार से बताया है, लेकिन जांच एजेंसियां उसके बयान को पूरी तरह से सही मानने के लिए तैयार नहीं हैं। अधिकारियों का कहना है कि वह खुद को बचाने के लिए कहानी गढ़ने की कोशिश कर सकता है। इसीलिए घटना वाले दिन की टाइमलाइन फिर से तैयार की जा रही है।

समर्थ ने पुलिस को बताया कि 12 मई की शाम ट्विशा पार्लर से लौटने के बाद दोनों पार्क में टहलने गए थे। घर लौटकर उन्होंने साथ में खाना भी खाया। बाद में, ट्विशा नीचे वाले कमरे में अपने माता-पिता से फोन पर बात कर रही थी। समर्थ के मुताबिक, कुछ समय बाद उसकी मां का फोन आया जिसमें बताया गया कि ट्विशा परेशान लग रही है और रो रही थी। जब परिवार वाले छत पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि वह फंदे पर लटकी हुई है। समर्थ ने दावा किया कि उसने और उसकी मां ने मिलकर फंदा हटाने की कोशिश की और फिर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस बीच, ट्विशा के मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। मामला अब राजनीतिक और कानूनी रूप भी ले चुका है। मध्य प्रदेश सरकार ने सीबीआई जांच के लिए केंद्र को पत्र भेजा है। वहीं, आरोपी की मां और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द करने की मांग भी अदालत में की गई है। समर्थ सिंह का वकालत लाइसेंस भी निलंबित हो चुका है। शनिवार को उसे भोपाल कोर्ट में पेश किया गया, जहां सात दिन की पुलिस रिमांड मंजूर हुई। पुलिस अब उसे घटनास्थल पर ले जाकर पूरे घटनाक्रम की जांच करेगी।

फिलहाल, पूरे मामले की नजर रविवार को होने वाले री-पोस्टमॉर्टम पर है। परिवार ने स्पष्ट किया है कि अंतिम संस्कार का फैसला दूसरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लिया जाएगा। भोपाल पुलिस और जांच एजेंसियां अब हर पहलू को खंगाल रही हैं, जिससे ट्विशा शर्मा की मौत की असली वजह का पता चल सके।