Bigg Boss 17 - दैनिक जागरण

ईशा मालवीय ने पीएम मोदी के हमशक्ल को समझ लिया असली, रेड कार्पेट पर मजेदार पल का वीडियो वायरल
टीवी अभिनेत्री और बिग बॉस 17 फेम ईशा मालवीय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमशक्ल को कुछ पल के लिए असली प्रधानमंत्री समझ बैठती हैं। जैसे ही उन्हें अपनी गलती का एहसास होता है, वह मुस्कुरा देती हैं और माहौल भी हल्के-फुल्के अंदाज में बदल जाता है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। यह घटना ब्राइट एंटरटेनमेंट अवॉर्ड्स 2026 के रेड कार्पेट पर हुई, जहां फिल्म और टीवी जगत की कई हस्तियां शामिल हुई थीं। ईशा मालवीय भी इस समारोह में ग्लैमरस अंदाज में पहुंची थीं। रेड कार्पेट पर मीडिया से बातचीत और फोटोग्राफी के बीच उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमशक्ल विकास महांते से हुई।

जैसे ही ईशा की नजर विकास महांते पर पड़ी, वह एक पल के लिए चौंक गईं। उनकी प्रतिक्रिया कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “ओह, मोदी जी!” इसके बाद वहां मौजूद पैपराजी और अन्य लोग हंस पड़े। कुछ ही क्षणों में ईशा को एहसास हुआ कि सामने प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि उनके हमशक्ल खड़े हैं। स्थिति को सहज बनाते हुए ईशा मालवीय ने विकास महांते से हाथ मिलाया और हंसते हुए कैमरे की ओर देखकर कहा, “गाइज, हमारे साथ मोदी जी हैं।” इसके बाद दोनों ने साथ में तस्वीरें भी खिंचवाईं और मीडिया के लिए पोज दिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी इस पल का आनंद लिया और माहौल खुशनुमा बना रहा।

यह वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। कई यूजर्स ने इसे बेहद मजेदार और स्वाभाविक प्रतिक्रिया बताया, जबकि कुछ लोगों ने हल्के-फुल्के अंदाज में इस पर अपनी टिप्पणियां भी कीं। वीडियो के वायरल होने के बाद ईशा मालवीय और विकास महांते दोनों चर्चा में आ गए हैं। विकास महांते लंबे समय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमशक्ल के रूप में पहचाने जाते हैं। उनकी दाढ़ी, हेयरस्टाइल, पहनावा और बोलने का अंदाज काफी हद तक प्रधानमंत्री मोदी से मिलता-जुलता है। यही वजह है कि कई बार सार्वजनिक कार्यक्रमों में लोग उन्हें देखकर भ्रमित हो जाते हैं। कई लोग उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाते हैं और पहली नजर में उन्हें पहचानने में गलती कर बैठते हैं।

मुंबई निवासी विकास महांते पेशे से बिजनेसमैन होने के साथ-साथ अभिनेता और समाजसेवी भी हैं। उन्होंने कई सामाजिक कार्यक्रमों और सार्वजनिक आयोजनों में भाग लिया है। इसके अलावा वे विभिन्न चुनावी अभियानों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी नजर आ चुके हैं। महाराष्ट्र, गुजरात और पंजाब सहित कई राज्यों में आयोजित कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति चर्चा का विषय रही है। अभिनय के क्षेत्र में भी विकास महांते ने अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में कैमियो भूमिका निभाई थी। इसके अलावा ‘मोदी काका का गांव’, ‘द साबरमती रिपोर्ट’ और ‘एक नया सवेरा’ जैसे प्रोजेक्ट्स से भी जुड़े रहे हैं। उनकी पहचान केवल हमशक्ल तक सीमित नहीं है, बल्कि मनोरंजन और सामाजिक गतिविधियों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रही है।

वहीं ईशा मालवीय की बात करें तो उन्होंने कम उम्र में ही मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। मात्र 13 वर्ष की आयु में उन्होंने फैशन की दुनिया में कदम रखा और अपनी प्रतिभा के दम पर कई प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल की। वर्ष 2017 में वह मिस मध्य प्रदेश बनीं, जबकि 2019 में मिस टीन इंडिया वर्ल्डवाइड प्रतियोगिता में सेकेंड रनर-अप रहीं।टेलीविजन इंडस्ट्री में ईशा को पहचान वर्ष 2021 में प्रसारित लोकप्रिय धारावाहिक ‘उड़ारियां’ से मिली। इस सीरियल में निभाए गए उनके जैस्मिन कौर संधू के किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसके बाद उन्होंने बिग बॉस 17 में हिस्सा लिया, जहां उनकी लोकप्रियता में और बढ़ोतरी हुई। शो के दौरान उनकी निजी जिंदगी और खेल की रणनीति लगातार चर्चा में रही।

कान्स में गुलाबी साड़ी पहन छाईं सोनिया बंसल, ट्रेडिशनल लुक पर फैंस हुए फिदा
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के आखिरी दिन कई बॉलीवुड और टीवी चेहरे रेड कार्पेट पर नजर आए, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा ‘बिग बॉस 17’ की स्टार सोनिया बंसल के ट्रेडिशनल लुक की हो रही है। ग्लैमरस आउटफिट्स के बीच जब सोनिया ने गुलाबी साड़ी और सिर पर पल्लू के साथ एंट्री की, तो वहां मौजूद लोगों की नजरें कुछ समय के लिए सिर्फ उन्हीं पर टिक गईं। सोशल मीडिया पर भी उनके वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। खास बात यह है कि उन्होंने इस लुक को पूरी तरह भारतीय अंदाज में पेश किया। पल्लू, हाथों में आलता और बालों में लगा मोरपंख उनके इस लुक को बहुत खास बना रहा। कई यूजर्स इसे कान्स के सबसे अनोखे ट्रेडिशनल लुक में से एक मान रहे हैं।

सोनिया बंसल इससे पहले अपने मॉडर्न रेड कार्पेट लुक को लेकर भी चर्चा में थीं। उन्होंने एक सिल्वर शेड का हैवी गाउन पहना था, जिसमें क्रिस्टल वर्क और लंबी केप स्टाइल स्लीव्स थीं। लेकिन असली सुर्खियां उन्हें क्लोजिंग सेरेमनी में पेस्टल पिंक लहंगा-साड़ी पहनकर एंट्री करने पर मिलीं। ऐसा कहा जा रहा है कि उनका यह लुक भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित था और सिर पर लगा मोरपंख उसी थीम का हिस्सा माना जा रहा है। रेड कार्पेट पर उनके शांत और पारंपरिक अंदाज ने लोगों को काफी आकर्षित किया। फैंस सोशल मीडिया पर उनकी प्रशंसा करने से चूक नहीं रहे। कई लोगों ने लिखा कि वैश्विक मंच पर भारतीय संस्कृति को इस तरह प्रदर्शित करना अच्छा है, वहीं कुछ यूजर्स ने उनके लुक की तुलना पुराने बॉलीवुड ट्रेडिशनल स्टाइल से भी की।

कान्स 2026 में सोनिया अपनी आने वाली फिल्म ‘द लास्ट ब्रीद’ को रिप्रेजेंट करने पहुंची थीं। इस फिल्म में उनके साथ ‘बिग बॉस 16’ के फेम शिव ठाकरे भी नजर आएंगे। सूत्रों के अनुसार, फिल्म की टीम ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर इसे प्रमोट करने के लिए खास तैयारी की थी। सोनिया ने डिजाइनर डॉली जे की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनी थी। डायमंड ज्वेलरी और हल्के मेकअप के साथ उन्होंने अपने लुक को सिंपल रखा, जो लोगों को बहुत पसंद आया। वहां मौजूद फोटोग्राफर्स भी लगातार उनकी तस्वीरें लेते नजर आए। कान्स में यह सोनिया बंसल की पहली मौजूदगी थी और ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने अपने डेब्यू से एक अच्छा प्रभाव छोड़ा है।

सोनिया बंसल पिछले कुछ सालों में टीवी और फिल्मों की दुनिया में तेजी से मशहूर हो चुकी हैं। उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की और बाद में फिल्मों की तरफ रुख किया। राहुल रॉय और शक्ति कपूर के साथ फिल्म ‘100 करोड़’ से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद ‘नॉटी गैंग’, ‘डुबकी’ और कुछ साउथ फिल्मों में भी उन्हें देखा गया। हालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा पहचान ‘बिग बॉस 17’ से मिली। शो में उनकी मौजूदगी ने काफी चर्चा का विषय बना दिया था। अब कान्स फिल्म फेस्टिवल में उनके इस पारंपरिक लुक ने फिर से उन्हें सुर्खियों में ला दिया है।