Wireless Tower - दैनिक जागरण

डायल 112 पर मदद मांगी, फिर थाने के टावर पर चढ़कर महिला ने लगाई फांसी
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मंगलवार सुबह एक दुखद घटना हुई, जहां एक 22 वर्षीय महिला ने थाना परिसर में स्थित वायरलेस टॉवर पर चढ़कर आत्महत्या कर ली। यह घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र का है। सुबह लगभग 5 बजे, महिला अचानक थाना परिसर के सामने लगे टावर पर चढ़ गई। बताया गया है कि वह अपने साथ दुपट्टा लेकर आई थी और लगभग 100 फीट की ऊंचाई पर पहुंचकर उसी से फंदा बना लिया। जब तक पुलिस और रेस्क्यू टीम उसे नीचे लाने की कोशिश करती, तब तक काफी देर हो चुकी थी। इस घटना ने इलाके में खलबली मचा दी और आसपास के लोग बड़ी संख्या में वहां इकट्ठा हो गए। काफी घंटों तक महिला का शव टावर पर लटका रहा, जिसे बाद में कड़ी मेहनत के बाद नीचे उतारा गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला की पहचान निलिमा लकड़ा, ग्राम धुमाडांड की निवासी के रूप में हुई है। उसके परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि वह लंबे समय से मानसिक तनाव में थी। यह भी कहा जा रहा है कि वह मोबाइल पर अक्सर आत्महत्या से जुड़े वीडियो देखती थी। घटना के एक दिन पहले, सोमवार को, वह अपनी 4 साल की बेटी का आधार कार्ड बनाने के लिए भटक रही थी। बच्ची के जन्म प्रमाण पत्र के लिए वह अपनी मां के साथ अस्पताल भी गई थी, लेकिन अचानक वह कहीं गायब हो गई। परिजनों ने रात भर उसकी तलाश की। इस बीच, मंगलवार सुबह उसने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस से बात भी की थी। सूत्रों का कहना है कि उसने अपनी परेशानियों के बारे में पुलिस को बताया और उसे समझाने की कोशिश की गई, लेकिन कुछ ही देर बाद वह थाना परिसर के सामने वाले वायरलेस टॉवर पर चढ़ गई।

घटना की सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस, नगर सेना, डीडीआरएफ और नगर पंचायत की टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने महिला को नीचे उतरने के लिए काफी समय तक समझाया। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी लगातार उससे बातचीत कर उसे शांत करने की कोशिश कर रहे थे। कुछ अधिकारियों ने उसे बातों में उलझाए रखने की भी कोशिश की, लेकिन हालात अचानक बिगड़ गए। महिला ने टॉवर पर ही फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। टॉवर की ऊंचाई के कारण शव को नीचे लाने में भी काफी समस्याएं आईं। करीब तीन से चार घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा, इस दौरान थाना परिसर के बाहर लोगों की भीड़ जुटी रही। कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाते हुए भी नज़र आए।

घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी राकेश पटनवार, एसडीएम नंद जी पांडे और एसडीओपी विनोद कुमार मंडावी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने का पता चला है। फिलहाल, मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला किन परिस्थितियों का सामना कर रही थी और उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।