AC Blast - दैनिक जागरण

नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में AC ब्लास्ट से भीषण आग, दहशत
नोएडा में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया जब सेक्टर-119 स्थित अरण्य सोसाइटी की एक 24 मंजिला इमारत में अचानक भीषण आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक 21वें फ्लोर पर लगे एक फ्लैट में AC ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते आसपास के कम से कम तीन फ्लैट इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद पूरी सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। यह घटना सुबह करीब साढ़े 8 बजे की बताई जा रही है। आग लगते ही ऊपरी मंजिलों से धुएं का घना गुबार उठने लगा और कुछ ही मिनटों में पूरी बिल्डिंग के एक हिस्से में धुआं भर गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक आग की लपटें इतनी तेज थीं कि खिड़कियों से बाहर तक दिखाई देने लगीं। कई लोगों ने घबराकर सीढ़ियों के जरिए नीचे उतरने की कोशिश की, जबकि कुछ लोग बालकनी और अन्य सुरक्षित स्थानों पर फंस गए।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। दमकल विभाग की टीम लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है, लेकिन ऊंची इमारत होने के कारण राहत और बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। फिलहाल बिल्डिंग को खाली कराया जा रहा है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है, हालांकि कुछ लोग धुएं की वजह से असहज महसूस कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने के बाद आसपास की इमारतों में रहने वाले लोग भी मदद के लिए सामने आए। कुछ लोगों ने पाइप और बाल्टियों के जरिए ऊपर की मंजिलों तक पानी पहुंचाने की कोशिश की ताकि आग को फैलने से रोका जा सके। लेकिन आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि शुरुआती प्रयास नाकाफी साबित हुए। घटना की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाएं। साथ ही घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने के आदेश दिए गए हैं। प्रशासन को हर स्तर पर सतर्क रहने और किसी भी तरह की लापरवाही न करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, नोएडा जैसी हाईराइज सोसाइटियों में आग बुझाने के लिए हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म और आर्टिकुलेटिंग वाटर टावर जैसी आधुनिक मशीनें उपलब्ध हैं। ये मशीनें 30 से 42 मीटर तक की ऊंचाई तक प्रभावी रूप से आग बुझाने में सक्षम हैं, जो लगभग 10 फ्लोर तक कवर करती हैं। हालांकि इससे अधिक ऊंचाई वाली इमारतों के लिए अभी भी संसाधनों की कमी महसूस की जाती है। नोएडा में 72 और 102 मीटर तक पहुंचने वाली नई हाइड्रोलिक मशीनों की खरीद प्रक्रिया चल रही है, लेकिन वे अभी सेवा में शामिल नहीं हुई हैं। शहर की सबसे ऊंची इमारतों में शामिल सुपरनोवा टावर जैसे प्रोजेक्ट्स में आग से निपटने की क्षमता को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। यहां मौजूदा हाइड्रोलिक सिस्टम सीमित ऊंचाई तक ही काम कर पाते हैं, जबकि पूरी इमारत इससे कहीं ज्यादा ऊंची है। इसी बीच यह भी सामने आया है कि पिछले कुछ हफ्तों में नोएडा की हाईराइज सोसाइटियों में आग लगने की यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले 5 जून को सेक्टर-74 की एक सोसाइटी में भी कई फ्लैटों में आग लगने की घटना हुई थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने हाईराइज बिल्डिंग्स की फायर सेफ्टी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

भोपाल के करोंद में घर में लगी आग, AC ब्लास्ट से मचा हड़कंप
भोपाल के करोंद इलाके में मंगलवार रात एक घर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित कोरल कासा बंगलो के एक मकान में आग लगने के बाद एयर कंडिशनर में ब्लास्ट हो गया, जिससे आग तेजी से पूरे घर में फैल गई। घटना में गृहस्थी का लगभग पूरा सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि समय रहते परिवार के लोग घर से बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 10 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले घर के भीतर धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गईं। इसी दौरान एयर कंडिशनर में जोरदार धमाका हुआ, जिससे आसपास के लोग भी घबरा गए। धमाके की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग घरों से बाहर निकल आए। घर में मौजूद परिवार ने हालात बिगड़ते देख तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची। फायर फाइटर पंकज यादव सहित टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग इतनी तेज थी कि घर के अंदर रखा फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, कपड़े और अन्य घरेलू सामग्री पूरी तरह जल गई। आग की वजह से घर के कई हिस्सों को भी नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। स्थानीय पार्षद लकी राय और आसपास के रहवासियों ने भी आग बुझाने में मदद की। रहवासियों ने पानी और अन्य संसाधनों की व्यवस्था कर दमकल टीम का सहयोग किया। आग लगने के दौरान इलाके में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया था।

शॉर्ट सर्किट की आशंका

फायर ब्रिगेड की प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार आग की शुरुआत बिजली से जुड़े हिस्से से हुई और बाद में एयर कंडिशनर के ब्लास्ट के कारण लपटें तेजी से फैल गईं।

फायर फाइटर पंकज यादव ने बताया कि आग तेजी से फैलने के कारण परिवार को सामान निकालने का मौका नहीं मिल सका। उन्होंने कहा कि एसी में धमाका होने के बाद आग ने घर के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल टीम ने आग बुझाने के साथ आसपास के मकानों को भी सुरक्षित किया ताकि लपटें अन्य घरों तक न पहुंचें। कुछ समय के लिए इलाके की बिजली सप्लाई भी सावधानी के तौर पर बंद की गई थी।

गर्मी में बढ़ रहे आग के मामले

भोपाल में बढ़ती गर्मी के बीच आग लगने की घटनाओं में भी इजाफा देखा जा रहा है। फायर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लगातार एसी, कूलर और अन्य बिजली उपकरणों के अधिक उपयोग से शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है। पुराने वायरिंग सिस्टम, ओवरलोड बिजली कनेक्शन और खराब उपकरण आग की बड़ी वजह बन सकते हैं। ऐसे में लोगों को समय-समय पर बिजली फिटिंग और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच करानी चाहिए। फायर विभाग ने लोगों से अपील की है कि घरों में सुरक्षा उपायों का ध्यान रखें और किसी भी तरह की स्पार्किंग या बिजली संबंधी खराबी को नजरअंदाज न करें। अधिकारियों का कहना है कि समय पर सतर्कता बरतने से बड़े हादसों को रोका जा सकता है। घटना के बाद स्थानीय लोग भी दहशत में हैं। रहवासियों का कहना है कि यदि परिवार समय रहते बाहर नहीं निकलता तो बड़ा हादसा हो सकता था।