Bhopal Update - दैनिक जागरण

भोपाल में CM मोहन यादव की बैठक, किसान योजनाओं पर मंथन
राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन और नीति विश्लेषण स्कूल में वरिष्ठ अधिकारियों की एक अहम बैठक बुलाई। इस बैठक का फोकस किसान कल्याण वर्ष के तहत लागू की जा रही योजनाओं की समीक्षा और नई घोषणाओं पर रहा। बैठक में कृषि, सहकारिता, पशुपालन, राजस्व, वित्त और ग्रामीण विकास सहित कई विभागों के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए। सरकार का उद्देश्य किसानों के लिए योजनाओं को और प्रभावी बनाना और उनके क्रियान्वयन की गति तेज करना है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा करेंगे, ताकि लिए गए निर्णयों को तुरंत लागू किया जा सके।

बैठक में विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारियों ने अपनी-अपनी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट पेश की। सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, उत्पादन लागत घटाने और सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दे रही है। इसमें सिंचाई, बिजली, फसल खरीदी और दुग्ध उत्पादन जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जा रही है।

योजनाओं पर फोकस

बैठक के दौरान किसान हित में नई योजनाओं और मौजूदा योजनाओं के विस्तार पर मंथन किया गया। अधिकारियों ने सुझाव दिए कि कैसे किसानों को बेहतर बाजार, तकनीकी सहायता और वित्तीय लाभ दिया जा सकता है। बता दें,सरकार खेती को लाभकारी बनाने के लिए दीर्घकालिक रणनीति पर काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ समय पर किसानों तक पहुंचे और किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। इसके साथ ही जमीनी स्तर पर निगरानी तंत्र मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

गेहूं खरीदी बढ़ी

बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने जानकारी दी थी कि प्रदेश में रिकॉर्ड उत्पादन को देखते हुए गेहूं खरीदी का लक्ष्य बढ़ाया गया है। पहले यह लक्ष्य 78 लाख मीट्रिक टन था, जिसे अब बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया है। यह निर्णय किसानों की आय बढ़ाने और उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।

इसके अलावा, सरकार ने गेहूं खरीदी प्रक्रिया को भी आसान बनाया है। अब खरीदी सप्ताह में छह दिन होगी और स्लॉट बुकिंग की तारीख 9 मई तक बढ़ा दी गई है। उड़द की खरीदी पर बोनस देने और किसानों को सस्ते दर पर कृषि पंप कनेक्शन उपलब्ध कराने जैसे फैसले भी चर्चा में रहे।

साथ ही किसानों को अब दिन के समय सिंचाई के लिए बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा रहा है। साथ ही, दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए नई समितियों का गठन किया गया है।

इस बैठक का सीधा असर राज्य के किसानों पर पड़ने की उम्मीद है। योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से कृषि क्षेत्र में स्थिरता और आय में वृद्धि संभव मानी जा रही है।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री कलेक्टरों के साथ समीक्षा करेंगे, जहां उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए जाएंगे कि सभी योजनाएं समयबद्ध तरीके से लागू हों। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि नीति स्तर पर लिए गए फैसले जमीनी स्तर पर भी असर दिखाएं।

दैनिक जागरण एक्सक्लूसिव: ज्ञान भारतम् मिशन मध्य प्रदेश में तेजी से आगे बढ़ रहा
दैनिक जागरण एक्सक्लूसिव: ज्ञान भारतम् मिशन मध्य प्रदेश में तेजी से आगे बढ़ रहा

नोडल प्रमुख नीलेश लोखंडे ने दैनिक जागरण को दिया विशेष साक्षात्कार

केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए ज्ञान भारतम् मिशन में मध्य प्रदेश सक्रिय भूमिका निभा रहा है। दैनिक जागरण की विशेष वार्ता में मिशन के मध्य प्रदेश नोडल प्रमुख श्री नीलेश लोखंडे ने पूरी जानकारी साझा की।

मिशन का मुख्य उद्देश्य

संस्कृति विभाग, मध्य प्रदेश शासन के तहत यह राष्ट्रीय पहल भारत की प्राचीन पांडुलिपि विरासत को संरक्षित करने के लिए शुरू की गई है। यूनियन बजट 2025 के पैरा 84 में इसकी घोषणा हुई थी। मार्च से मई 2026 तक राज्य के सभी जिलों में राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण चल रहा है।

ज्ञान भारतम् ऐप से जन भागीदारी

श्री लोखंडे ने बताया, “हमारी समृद्ध ज्ञान परंपरा पुरानी अभिलेखों और पांडुलिपियों में छिपी है। इन्हें उजागर करने के लिए ज्ञान भारतम् ऐप बनाया गया है।” प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड कर सात आसान चरणों में जानकारी भरनी होती है—मोबाइल नंबर, ईमेल, भाषा चयन और फिर पांडुलिपि की संख्या, भाषा, माध्यम (कागज, ताड़पत्र आदि) तथा स्थिति। 16 मार्च 2026 को ऐप लॉन्च होने के बाद अब तक मध्य प्रदेश में 75,000 से अधिक पांडुलिपियों की जानकारी अपलोड हो चुकी है।

घर-घर सर्वेक्षण की तैयारी

ऐप के अलावा स्थानीय प्रशासन की टीमें घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेंगी। श्री लोखंडे ने स्पष्ट किया, “पांडुलिपियों का भौतिक स्वामित्व संरक्षकों के पास ही रहेगा। हम केवल डिजिटल प्रतियां बनाएंगे और मूल वापस लौटा देंगे।” केंद्र और राज्य सरकार के बीच एमओयू के बाद राज्य स्तरीय समिति और जिला स्तरीय समितियां गठित की जा चुकी हैं। ये समितियां रिपोर्ट की जांच, महत्व का आकलन और आगे की कार्रवाई करेंगी।

90 दिनों का लक्ष्य

भारत सरकार ने पूरे देश में 90 दिनों का समय तय किया है। मध्य प्रदेश में यह अभियान 16 मार्च से शुरू होकर मई के अंत तक चलेगा। श्री लोखंडे ने कहा, “पहले विभाग के पास जो पांडुलिपियां थीं वे सुरक्षित हैं। अब घरों, मंदिरों और निजी संग्रहों में छिपी हजारों पांडुलिपियों को ढूंढना है।”

पांडुलिपि संरक्षण की जरूरत

प्राचीन काल में ज्ञान हाथ से लिखकर संरक्षित किया जाता था। चिकित्सा, साहित्य और धार्मिक ग्रंथों की बहुमूल्य प्रतियां आज भी गांवों, मठों और घरों में मौजूद हैं। मिशन का उद्देश्य इन्हें आधुनिक तकनीक से डिजिटाइज और संरक्षित करना है ताकि भावी पीढ़ियां आसानी से इनका लाभ ले सकें।

डिजिटाइजेशन और संरक्षण का रोडमैप

सत्यापित पांडुलिपियों का व्यावसायिक डिजिटाइजेशन होगा। जरूरत पड़ने पर कंजर्वेशन कार्य भी किया जाएगा। श्री लोखंडे ने जोर दिया कि यह सामूहिक प्रयास है जिसमें नागरिकों की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है।

जनता से अपील

दैनिक जागरण के माध्यम से श्री नीलेश लोखंडे ने पूरे राज्य के नागरिकों से अपील की, “अगर आपके पास या आपके ज्ञान में कोई पुरानी पांडुलिपि है तो तुरंत ज्ञान भारतम् ऐप पर जानकारी अपलोड करें। आपकी छोटी सी पहल सदियों के ज्ञान को सुरक्षित रख सकती है।” अगले कुछ हफ्तों में दूर-दराज के इलाकों से और रिपोर्ट आने की उम्मीद है।

ग्वालियर से लापता 10 वर्षीय छात्र भोपाल में मिला
शहर के झांसी रोड थाना क्षेत्र से लापता हुआ 10 वर्षीय छात्र आखिरकार भोपाल के बैरागढ़ इलाके में मिल गया। चार दिनों तक चली तलाश के बाद पुलिस टीम उसे सुरक्षित ग्वालियर ले आई। इस दौरान बच्चा तीन बार पुलिस और परिजनों के संपर्क में आया, लेकिन हर बार किसी न किसी तरह निकल गया।

पुलिस के अनुसार, कक्षा चार में पढ़ने वाला छात्र 12 फरवरी की दोपहर करीब दो बजे घर से अचानक गायब हो गया था। परिवार ने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उसी रात झांसी रोड थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। बच्चे की उम्र कम होने के कारण पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तलाश शुरू की।

बीना में मिला, फिर भाग निकला

जांच के दौरान पता चला कि लापता होने के कुछ समय बाद वह कुछ रिश्तेदारों के संपर्क में आया था, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही फिर से ओझल हो गया। दो दिन बाद बीना रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने उसे अकेले घूमते देखा। पूछताछ में संदेह होने पर उसे निगरानी में लिया गया।

पुलिस टीम जब उसे ग्वालियर लाने की तैयारी कर रही थी, तभी उसने वॉशरूम जाने का बहाना बनाया और वहां से निकलकर फरार हो गया। इसके बाद उसकी तलाश और तेज कर दी गई। विभिन्न जिलों में सूचना प्रसारित की गई और रेलवे स्टेशनों व बस स्टैंडों पर नजर रखी गई।

भोपाल के बैरागढ़ में मिला सुराग

गुमशुदगी के चौथे दिन भोपाल के बैरागढ़ क्षेत्र में बच्चे के होने की सूचना मिली। झांसी रोड थाना पुलिस की टीम वहां पहुंची और उसे सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। आवश्यक पूछताछ और काउंसलिंग के बाद बालक को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।

कारण स्पष्ट नहीं

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ में बच्चे ने घर छोड़ने की वजह स्पष्ट नहीं बताई। परिजन भी किसी ठोस कारण की जानकारी नहीं दे पाए हैं। प्रारंभिक आकलन में यह सामने आया है कि बच्चा तेज दिमाग का है और मामूली बात पर घर से निकल जाता है।

पुलिस ने परिजनों को परामर्श दिया है कि बच्चे पर अनावश्यक दबाव न डालें और उसकी गतिविधियों पर ध्यान रखें। साथ ही स्कूल और परिवार के स्तर पर संवाद बढ़ाने की सलाह दी गई है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!