#BilaspurPolice #DroneSurveillance #ChhattisgarhNews #NashaMuktiAbhiyan #CrimeControl #PublicSafety #CGPolice #TodayBreakingNews - दैनिक जागरण

बिलासपुर में ड्रोन से पुलिस की कड़ी निगरानी, नशाखोरी और अड्डेबाजी पर बड़ी कार्रवाई
बिलासपुर। शहर में नशाखोरी, अड्डेबाजी और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए बिलासपुर पुलिस ने ड्रोन कैमरों के जरिए निगरानी शुरू की है। मंगलवार रात पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ड्रोन उड़ाकर संदिग्ध स्थानों की लाइव मॉनिटरिंग की और मौके पर कार्रवाई की। इस दौरान देर रात घूमते और नशा करते मिले 15 युवकों को पकड़कर पुलिस ने कान पकड़कर उठक-बैठक कराई, वहीं कई लोगों को सख्त चेतावनी देकर छोड़ा गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि नशेड़ी और अड्डेबाज पुलिस की गाड़ी देखते ही भाग निकलते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पहले संदिग्ध इलाकों को चिन्हित किया गया और फिर ड्रोन के जरिए ऊपर से निगरानी की गई। ड्रोन से मिली लाइव लोकेशन के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी, जिससे किसी को भागने का मौका नहीं मिला।

मेले और ट्रैफिक पर भी ड्रोन की नजर

सरकंडा क्षेत्र स्थित साइंस कॉलेज मैदान में चल रहे व्यापार मेले में भी भीड़ और ट्रैफिक व्यवस्था पर ड्रोन से नजर रखी गई। मेले के प्रवेश और निकास मार्गों पर वाहनों की आवाजाही को कंट्रोल रूम से मॉनिटर किया गया, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था या दुर्घटना न हो।

नाबालिग चाकू के साथ पकड़ा गया

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला, धुरीपारा सहित आसपास के इलाकों में ड्रोन निगरानी के दौरान एक नाबालिग को चाकू के साथ पकड़ा गया। इस इलाके में पुलिस ने पांच से अधिक लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।

ड्रोन इनपुट से सिरगिट्टी में कार्रवाई

सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि सिरगिट्टी क्षेत्र में ड्रोन से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर दबिश दी। नशाखोरी और अड्डेबाजी में शामिल लोगों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि ड्रोन निगरानी आगे भी जारी रहेगी, ताकि शहर में अपराध और अव्यवस्था पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!