Board Examination 2026 - दैनिक जागरण

जबलपुर में बोर्ड परीक्षा का आगाज़, 22 हजार से ज्यादा छात्र शामिल
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल परीक्षा आज से शुरू हो गई। सुबह 9 बजे पेपर प्रारंभ हुआ, जो दोपहर 12 बजे तक चला। परीक्षार्थियों को 8:40 बजे तक ही केंद्र में प्रवेश दिया गया, इसके बाद गेट बंद कर दिए गए।

जिले में इस वर्ष कुल 104 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 100 केंद्र नियमित छात्रों के लिए निर्धारित किए गए हैं, जहां 22,198 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। वहीं 4 केंद्र निजी परीक्षार्थियों के लिए तय किए गए हैं, जिन पर 890 छात्र शामिल हुए।

नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम

परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। केंद्रों पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। जिला स्तरीय उड़नदस्ते और निरीक्षण दल लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।

छात्रों को तनावमुक्त माहौल देने की कोशिश

रानी दुर्गावती स्कूल, गढ़ा के केंद्र अधीक्षक ध्रुव गोहलानी ने बताया कि विद्यार्थियों को शांत और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। स्कूल शिक्षा विभाग की गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन और सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

छात्रों ने साझा किए अनुभव

कक्षा 10 की छात्रा शिफा खान ने बताया कि अंग्रेजी का पेपर 75 अंकों का होता है और उनका लक्ष्य बेहतर प्रदर्शन करना है, हालांकि बोर्ड परीक्षा को लेकर हल्की घबराहट भी है।
छात्र ओवैस मंसूरी ने कहा कि तैयारी मजबूत होने से आत्मविश्वास बना रहा। वहीं राज मेहरा ने बताया कि तैयारी पूरी होने के बावजूद बोर्ड परीक्षा का अलग दबाव महसूस होता है।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!