Paris Olympics - दैनिक जागरण

एशियन गेम्स ट्रायल में लौटीं विनेश फोगाट, दूसरी बाउट में नीशू से रोमांचक मुकाबला
पेरिस ओलिंपिक 2024 के बाद पहली बार प्रतिस्पर्धी मुकाबले में उतरीं स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने एशियन गेम्स चयन ट्रायल में दमदार वापसी की है। शनिवार को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित ट्रायल्स के दौरान विनेश ने अपनी पहली बाउट जीतकर शानदार शुरुआत की, जबकि दूसरी बाउट में उन्हें हरियाणा की ही पहलवान नीशू से कड़ी चुनौती मिली। मुकाबला इतना रोमांचक रहा कि कुछ समय के लिए रेफरी और खिलाड़ियों के बीच विवाद भी देखने को मिला और मैच को थोड़ी देर के लिए रोकना पड़ा।

53 किलोग्राम भार वर्ग में खेल रहीं विनेश फोगाट की पहली भिड़ंत हरियाणा की ज्योति सिहाग से हुई। मुकाबले की शुरुआत से ही विनेश पूरी तरह आक्रामक नजर आईं। उन्होंने शुरुआती मिनटों में लगातार दांव लगाते हुए बढ़त बनाई और प्रतिद्वंद्वी को संभलने का मौका नहीं दिया। विनेश ने दो शानदार पटकनी लगाकर छह अंक हासिल किए। दूसरी ओर ज्योति पूरे मुकाबले में संघर्ष करती नजर आईं और अंत में केवल एक अंक ही जुटा सकीं। मुकाबला 7-1 के अंतर से समाप्त हुआ और विनेश ने आत्मविश्वास से भरी जीत दर्ज की।

पहली जीत के बाद सभी की नजरें उनकी दूसरी बाउट पर थीं, जहां उनका सामना हरियाणा की पहलवान नीशू से हुआ। मुकाबले की शुरुआत काफी तेज रही। शुरुआती दौर में नीशू ने शानदार तकनीक दिखाते हुए विनेश को पटखनी दी और सीधे पांच अंक अपने खाते में जोड़ लिए। इस दांव के बाद स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के बीच हलचल बढ़ गई क्योंकि कई लोगों को उम्मीद नहीं थी कि मुकाबले की शुरुआत इस तरह होगी।

हालांकि अनुभवी विनेश ने दबाव में आने के बजाय जोरदार वापसी की। उन्होंने कुछ ही मिनटों बाद शानदार मूव लगाते हुए नीशू को मैट पर गिराया और चार अंक हासिल कर लिए। इसके बाद मुकाबला पूरी तरह खुल गया और दोनों पहलवान एक-दूसरे पर लगातार हमला करती नजर आईं। हर अंक के साथ मुकाबले का रोमांच बढ़ता गया।

इसी दौरान एक फैसले को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। मुकाबले के दौरान रेफरी के निर्णय पर आपत्ति जताई गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान विनेश और उनके पति सोमवीर राठी की रेफरी से कहासुनी भी हुई। विवाद बढ़ने पर मुकाबले को कुछ समय के लिए रोक दिया गया। स्टेडियम में मौजूद अधिकारियों ने स्थिति को संभाला और फिर मैच दोबारा शुरू कराया गया।

खेल दोबारा शुरू होने के बाद विनेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बढ़त बना ली। उन्होंने एक और प्रभावी दांव खेलकर स्कोर अपने पक्ष में कर लिया। कुछ समय के लिए ऐसा लगा कि मुकाबला पूरी तरह उनके नियंत्रण में आ गया है। लेकिन नीशू ने भी हार नहीं मानी और आखिरी क्षणों तक संघर्ष जारी रखा। अंत में दोनों पहलवानों के बीच मुकाबला 6-6 की बराबरी पर समाप्त हुआ। यह दिन के सबसे चर्चित मुकाबलों में से एक बन गया।

ट्रायल से पहले भी विनेश फोगाट चर्चा में रहीं। शनिवार सुबह इंदिरा गांधी स्टेडियम में प्रवेश को लेकर उनका और उनके पति सोमवीर राठी का सुरक्षाकर्मियों के साथ विवाद हो गया था। कुछ समय तक उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली, जिसके बाद बहस की स्थिति बनी। बाद में अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया और वह ट्रायल में हिस्सा लेने पहुंचीं।

मीडिया से बातचीत के दौरान विनेश ने व्यवस्था को लेकर नाराजगी भी जताई। उन्होंने कहा कि वजन माप प्रक्रिया के लिए उन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। उनके अनुसार लगभग एक घंटे तक इंतजार करवाया गया और कई औपचारिकताओं के बाद उन्हें अनुमति मिली। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपनी डाइट खुद साथ लेकर आई हैं क्योंकि अब उन्हें किसी पर भरोसा नहीं रहा।

ट्रायल शुरू होने से पहले 53 किलोग्राम वर्ग में खेलने को लेकर भी विवाद सामने आया था। शुरुआती जानकारी के अनुसार विनेश को केवल 50 किलोग्राम वर्ग में खेलने की अनुमति दी जा रही थी। इस पर उन्होंने आपत्ति दर्ज कराई। बाद में भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह के हस्तक्षेप के बाद उन्हें 53 किलोग्राम वर्ग के ट्रायल में भी हिस्सा लेने की मंजूरी मिल गई। इसके बाद उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया पूरी की और मैट पर उतरने का मौका मिला।

कुश्ती प्रेमियों की नजरें अब आगे होने वाले मुकाबलों पर टिकी हैं। पेरिस ओलिंपिक के बाद लंबे अंतराल के बाद वापसी कर रहीं विनेश फोगाट ने यह संकेत जरूर दे दिया है कि उनमें अभी भी बड़े मंच पर प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता मौजूद है। पहली बाउट में शानदार जीत और दूसरी बाउट में संघर्षपूर्ण प्रदर्शन ने यह दिखाया कि वह एशियन गेम्स की तैयारी को लेकर पूरी तरह गंभीर हैं।

सुप्रीम कोर्ट से विनेश फोगाट को राहत, एशियन गेम्स ट्रायल में लेंगी हिस्सा
भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया यानी WFI की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें एशियन गेम्स के चयन ट्रायल में विनेश की भागीदारी रोकने की मांग की गई थी। इसके बाद अब विनेश 30 और 31 मई को दिल्ली में होने वाले ट्रायल में हिस्सा ले सकेंगी। इन ट्रायल्स के जरिए सितंबर में जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद खेल जगत में इस मामले को लेकर फिर चर्चा तेज हो गई है।

जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक आराधे की बेंच ने WFI की दलीलों को स्वीकार नहीं किया। इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट भी विनेश फोगाट को राहत दे चुका था। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से कराई जाए। इसके लिए ट्रायल की वीडियो रिकॉर्डिंग और भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) तथा भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के स्वतंत्र पर्यवेक्षकों की निगरानी भी सुनिश्चित करने को कहा गया था।

दरअसल पूरा विवाद विनेश फोगाट की कुश्ती में वापसी को लेकर शुरू हुआ था। पेरिस ओलिंपिक 2024 में डिसक्वालीफाई होने के बाद उन्होंने कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। उस समय देशभर में उनके समर्थन में माहौल बना था। विनेश ने 50 किलो वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन फाइनल से पहले वजन जांच में उनका वजन निर्धारित सीमा से 100 ग्राम ज्यादा पाया गया। इसके बाद उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इस घटना के बाद उन्होंने भावुक पोस्ट करते हुए संन्यास की घोषणा की थी।

हालांकि बाद में दिसंबर 2025 में उन्होंने अपने फैसले को वापस ले लिया। विनेश ने कहा था कि वह 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक में देश के लिए फिर से मेडल जीतना चाहती हैं। इसके बाद उन्होंने दोबारा ट्रेनिंग शुरू की और प्रतियोगिताओं में वापसी की तैयारी में जुट गईं। लेकिन इसी दौरान WFI ने उन्हें घरेलू प्रतियोगिताओं के लिए अयोग्य घोषित कर दिया।

रेसलिंग फेडरेशन का कहना था कि संन्यास से वापसी करने वाले खिलाड़ी को एंटी-डोपिंग नियमों के तहत छह महीने पहले नोटिस देना जरूरी होता है। WFI ने आरोप लगाया कि विनेश ने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की और नियमों का उल्लंघन किया। फेडरेशन ने उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। साथ ही यह भी कहा गया कि उनके व्यवहार से भारतीय कुश्ती की छवि को नुकसान पहुंचा है।

इसी फैसले के खिलाफ विनेश फोगाट ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने WFI की चयन नीति और नोटिस को चुनौती दी थी। पहले सिंगल बेंच से उन्हें राहत नहीं मिली, लेकिन बाद में दिल्ली हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया। इसके बाद WFI सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया था। अब सुप्रीम कोर्ट ने भी फेडरेशन की याचिका खारिज कर दी है।

विनेश फोगाट पिछले कुछ वर्षों में सिर्फ अपने खेल की वजह से ही नहीं, बल्कि कई विवादों और आंदोलनों को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं। जनवरी 2023 में उन्होंने साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया के साथ दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दिया था। उस दौरान तत्कालीन WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए गए थे। विनेश ने सार्वजनिक रूप से रोते हुए कहा था कि महिला खिलाड़ियों के साथ गलत व्यवहार होता है और खिलाड़ियों की आवाज नहीं सुनी जाती।

बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर दावा किया था कि वह खुद भी उन महिला खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि कुश्ती संघ में खिलाड़ियों के चयन और रेफरी नियुक्ति तक में पक्षपात होता है। उनके इन आरोपों के बाद देशभर में बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। हालांकि बृजभूषण शरण सिंह ने सभी आरोपों से इनकार किया था और कहा था कि यदि आरोप साबित हो जाएं तो वह फांसी पर लटकने को तैयार हैं।