#U19WorldCup #EnglandU19 #CricketNews #SportsNewsHindi #WorldCup2026 #EnglandVsAustralia #YouthCricket #ThomasRyu #CricketUpdates #BreakingSports #TrendingNews #IndiaNewsUpdate - दैनिक जागरण

इंग्लैंड अंडर-19 टीम फाइनल में, ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में 27 रन से दी शिकस्त
इंग्लैंड ने अंडर-19 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरी बार फाइनल में प्रवेश कर लिया है। जिम्बाब्वे के बुलवायो में खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 27 रन से हराकर खिताबी दौड़ से बाहर कर दिया। इस जीत के नायक इंग्लिश कप्तान थॉमस रयू रहे, जिन्होंने दबाव के बीच शतकीय पारी खेली।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए। कप्तान थॉमस रयू ने पारी को संभालते हुए 110 रन बनाए। उन्होंने 39वें ओवर में एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया। रयू की पारी में 14 चौके और एक छक्का शामिल रहा। मुश्किल हालात में उनका संयम और आक्रामकता टीम के लिए निर्णायक साबित हुई।

रयू को चौथे विकेट के लिए कैलिब फाल्कनर का अच्छा साथ मिला। फाल्कनर ने 53 गेंदों में 40 रन बनाए और दोनों के बीच 135 रन की अहम साझेदारी हुई। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों में हेडन सिलर और नादेन कूरे ने दो-दो विकेट लेकर इंग्लैंड की रनगति पर कुछ हद तक अंकुश लगाया, लेकिन वे बड़े स्कोर को रोक नहीं सके।

278 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत संभली हुई रही, लेकिन मध्यक्रम में लगातार विकेट गिरने से दबाव बढ़ता चला गया। कप्तान ओलिवर पीक ने एक छोर संभाले रखा और 88 गेंदों में 100 रन की जुझारू पारी खेली। उनकी पारी में 10 चौके और एक छक्का शामिल रहा। हालांकि, अंतिम ओवरों में ऐंठन से जूझते हुए पीक आउट हो गए और टीम की उम्मीदें भी यहीं टूट गईं।

ओपनर नितेश सैमुअल ने 83 गेंदों पर 47 रन बनाए, जबकि आर्यन शर्मा ने 23 गेंदों में तेज 34 रन जोड़े। इन तीन बल्लेबाजों के अलावा कोई भी खिलाड़ी इंग्लैंड के अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण का सामना नहीं कर सका। पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 47.3 ओवर में 250 रन पर सिमट गई।

इंग्लैंड की गेंदबाजी में सेबेस्टियन मॉर्गन (2/33), जेम्स मिंटो (2/30), मैनी लम्सडन (2/55) और राल्फिन अल्बर्ट (2/45) ने दो-दो विकेट लिए। एलेक्स फ्रेंच और फरहान अहमद को भी एक-एक सफलता मिली। लगातार दबाव बनाए रखने वाली इस गेंदबाजी ने मैच को इंग्लैंड के पक्ष में मोड़ दिया।

इस जीत के साथ इंग्लैंड ने तीसरी बार अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई है। टीम इससे पहले 1998 में चैंपियन बनी थी, जबकि 2022 में उसे उपविजेता रहना पड़ा था। अब इंग्लैंड की नजर खिताब पर होगी।

दूसरा सेमीफाइनल 4 फरवरी को हरारे में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले की विजेता टीम फाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!