Maine Pyar Kiya - दैनिक जागरण

लस्सी विवाद पर ट्रोलर्स को भाग्यश्री का जवाब, बोलीं- अधूरी क्लिप से बदनाम करने की कोशिश
फिल्म 'मैंने प्यार किया' से रातोंरात स्टार बनीं अभिनेत्री भाग्यश्री इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। वाराणसी की एक मशहूर लस्सी दुकान पर शूट किए गए वीडियो के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। वीडियो में भाग्यश्री लस्सी का स्वाद लेते हुए दिखाई देती हैं, लेकिन कुछ देर बाद वह यह कहती नजर आती हैं कि इसमें शुगर और फैट काफी ज्यादा है। इसके बाद उन्होंने पूरा कुल्हड़ नहीं पिया। यही क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई और कई लोगों ने उन पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। अब पूरे विवाद पर अभिनेत्री ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि उन्हें अधूरी वीडियो क्लिप के जरिए बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। भाग्यश्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नया वीडियो साझा करते हुए पूरे घटनाक्रम को विस्तार से बताया। उन्होंने लिखा कि जिस दिन यह वीडियो बनाया गया, उस दिन वह सुबह करीब तीन बजे से जाग रही थीं। मंगला आरती में शामिल होने के बाद उन्होंने काशी के घाटों पर काफी देर तक पैदल यात्रा की थी। लगातार गर्मी और थकान के बीच उन्होंने स्थानीय दुकान की लस्सी का स्वाद लिया, जो उन्हें काफी पसंद आई। उनके मुताबिक, लस्सी में डाले गए ड्राई फ्रूट्स और उसका स्वाद उन्हें बेहद अच्छा लगा और यह उनके लिए किसी एनर्जी बूस्टर से कम नहीं था।

अभिनेत्री ने कहा कि सोशल मीडिया पर जिस वीडियो को वायरल किया गया है, उसमें केवल कुछ सेकंड की क्लिप दिखाई गई है, जबकि पूरे वीडियो का संदर्भ बिल्कुल अलग है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या जो लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, वे उस समय मौके पर मौजूद थे। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या किसी ने उन्हें यह कहते हुए सुना कि वह लस्सी नहीं पिएंगी क्योंकि उसमें ज्यादा चीनी है। भाग्यश्री का कहना है कि उनकी बातों को संदर्भ से अलग करके पेश किया गया, जिससे लोगों के बीच गलत संदेश गया। उन्होंने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा कि स्थानीय खान-पान और छोटे दुकानदारों को बढ़ावा देना किसी प्रचार अभियान का हिस्सा नहीं था। उनके मुताबिक, जब कोई कलाकार किसी स्थानीय दुकान या भोजन की तारीफ करता है, तो उसका उद्देश्य उस क्षेत्र की संस्कृति और छोटे कारोबारियों को समर्थन देना होता है, न कि उससे आर्थिक लाभ कमाना। उन्होंने कहा कि दुख इस बात का है कि कुछ लोग अच्छी बातों में भी नकारात्मकता ढूंढ़ लेते हैं और बिना पूरी जानकारी के निष्कर्ष निकाल लेते हैं।

भाग्यश्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए भी ट्रोलर्स को जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि काशी जैसी पवित्र नगरी के अनुभव को कुछ लोगों ने विवाद का विषय बना दिया। उन्होंने सवाल किया कि क्या गर्मी के मौसम में किसी की मां ने कभी उसे लस्सी नहीं पिलाई। उनके अनुसार, लस्सी पीना कोई गलत बात नहीं है, लेकिन आधा वीडियो दिखाकर लोगों को भ्रमित करना जरूर गलत है। उन्होंने कहा कि अधूरी जानकारी के आधार पर किसी व्यक्ति की छवि खराब करने की कोशिश उचित नहीं कही जा सकती। सोशल मीडिया पर यह विवाद इसलिए भी तेजी से बढ़ा क्योंकि भाग्यश्री लंबे समय से हेल्थ और फिटनेस से जुड़े वीडियो साझा करती रही हैं। वह अक्सर अपने फॉलोअर्स को संतुलित खान-पान, योग और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े सुझाव देती हैं। ऐसे में कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि यदि वह स्वास्थ्य को लेकर इतनी सजग हैं तो फिर उन्होंने ज्यादा शुगर और फैट वाली लस्सी का प्रचार क्यों किया। हालांकि अभिनेत्री ने साफ किया कि किसी पारंपरिक व्यंजन का स्वाद लेना और उसे नियमित खान-पान का हिस्सा बनाना दोनों अलग बातें हैं।

भाग्यश्री ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया के दौर में किसी भी वीडियो का छोटा-सा हिस्सा काटकर वायरल कर देना बेहद आसान हो गया है। कई बार पूरी बात सामने नहीं आती और लोग उसी अधूरी जानकारी के आधार पर अपनी राय बना लेते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी वीडियो या पोस्ट पर प्रतिक्रिया देने से पहले उसका पूरा संदर्भ समझना जरूरी है। भाग्यश्री हिंदी सिनेमा का एक जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने वर्ष 1989 में सलमान खान के साथ फिल्म 'मैंने प्यार किया' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। पहली ही फिल्म सुपरहिट रही और वह रातोंरात स्टार बन गईं। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का पुरस्कार भी मिला। हालांकि करियर की शुरुआत में ही उन्होंने व्यवसायी हिमालय दासानी से शादी कर ली और फिल्मों में सीमित काम करने का फैसला किया। इसके बावजूद उन्होंने समय-समय पर हिंदी के अलावा मराठी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और भोजपुरी फिल्मों में भी अभिनय किया। फिल्मों के अलावा भाग्यश्री कई टेलीविजन कार्यक्रमों और रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए भी अपनी मजबूत पहचान बनाई है। वह नियमित रूप से हेल्थ टिप्स, योग, घरेलू नुस्खे, ट्रैवल और फूड से जुड़े वीडियो साझा करती रहती हैं। उनके बेटे अभिमन्यु दासानी बॉलीवुड अभिनेता हैं, जबकि बेटी अवंतिका दासानी ने वेब सीरीज के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखा है।

जैकी श्रॉफ का खुलासा, सलमान खान को पहली फिल्म दिलाने में निभाई थी अहम भूमिका
बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने हाल ही में सलमान खान के शुरुआती फिल्मी सफर से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है। दशकों से इंडस्ट्री में सक्रिय जैकी ने बताया कि जब सलमान खान अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे, तब उन्होंने उन्हें पहली फिल्म दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जैकी का कहना है कि उस दौर में सलमान को देखकर उन्हें विश्वास हो गया था कि यह युवा आगे चलकर बड़ा सितारा बनेगा और इसी वजह से वह उनकी तस्वीरें लेकर कई निर्माताओं और निर्देशकों के पास जाते थे।

एक बातचीत के दौरान जैकी श्रॉफ ने बताया कि उस समय सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे थे। वह फिल्म ‘फलक’ के सेट पर असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे थे, जबकि उनके पिता और मशहूर लेखक सलीम खान फिल्म के संवाद लिख रहे थे। उसी दौरान जैकी की नजर सलमान पर पड़ी और उन्होंने पहली बार उन्हें करीब से देखा। जैकी के मुताबिक सलमान का व्यक्तित्व और उनका आत्मविश्वास उन्हें शुरुआत से ही अलग नजर आया था।

जैकी ने कहा कि जब उन्होंने सलमान की तस्वीर देखी तो उन्हें लगा कि यह लड़का फिल्मों के लिए बिल्कुल फिट है। वह बेहद आकर्षक व्यक्तित्व के मालिक थे और कैमरे पर शानदार दिखते थे। इसी विश्वास के साथ जैकी ने सलमान की तस्वीर लेकर कई निर्माताओं से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि सबसे पहले वह निर्माता-निर्देशक सुभाष घई के पास पहुंचे और सलमान के बारे में बात की, लेकिन वहां से सकारात्मक जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने दूसरे निर्माताओं से संपर्क करना जारी रखा।

जैकी श्रॉफ के अनुसार बाद में वह सलमान की तस्वीर लेकर निर्माता के.सी. बोकाड़िया के पास पहुंचे। वहां तस्वीर दिखाई गई और धीरे-धीरे बात आगे बढ़ी। इसी प्रक्रिया के दौरान सलमान को फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ में काम करने का मौका मिला। जैकी का कहना है कि यह सलमान के करियर का पहला बड़ा अवसर था, जिसने उन्हें फिल्मी दुनिया में कदम रखने का रास्ता दिया। हालांकि बाद में रिलीज हुई ‘मैंने प्यार किया’ ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया और उनके करियर की दिशा पूरी तरह बदल गई।

सलमान खान की सफलता की कहानी आज बॉलीवुड की सबसे चर्चित कहानियों में से एक मानी जाती है। तीन दशक से अधिक समय से वह हिंदी फिल्म उद्योग के सबसे लोकप्रिय सितारों में शामिल हैं। लेकिन उनके करियर की शुरुआत कितनी संघर्षपूर्ण रही, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शुरुआती दिनों में उन्हें मौके दिलाने के लिए इंडस्ट्री के कुछ लोग व्यक्तिगत रूप से प्रयास कर रहे थे। जैकी श्रॉफ का यह खुलासा उसी दौर की एक झलक पेश करता है।

जैकी और सलमान खान के बीच रिश्ते हमेशा दोस्ताना रहे हैं। दोनों कलाकारों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है और पर्दे पर उनकी जोड़ी को दर्शकों ने पसंद भी किया है। ‘बंधन’, ‘कहीं प्यार ना हो जाए’, ‘भारत’ और ‘राधे’ जैसी फिल्मों में दोनों एक साथ नजर आ चुके हैं। जैकी ने बातचीत के दौरान मजाकिया अंदाज में कहा कि पहले सलमान उन्हें लगभग हर फिल्म में काम देते थे, लेकिन पिछले कुछ समय से उन्होंने उन्हें अपनी फिल्मों में कास्ट नहीं किया है।

बातचीत के दौरान जैकी श्रॉफ ने बॉलीवुड के एक और सुपरस्टार शाहरुख खान के बारे में भी दिलचस्प बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि उनकी पहली मुलाकात शाहरुख से फिल्म ‘किंग अंकल’ के दौरान हुई थी। उस समय शाहरुख इंडस्ट्री में नए थे और फिल्म में जैकी के छोटे भाई की भूमिका निभा रहे थे। जैकी को आज भी वह पहली मुलाकात अच्छी तरह याद है।

उन्होंने कहा कि शाहरुख सेट पर काफी शांत रहते थे और अपने काम पर पूरा ध्यान देते थे। उनके भीतर सम्मान दिखाने का एक अलग तरीका था। वह ज्यादा बोलते नहीं थे, लेकिन अपने व्यवहार से लोगों पर प्रभाव छोड़ देते थे। जैकी के अनुसार शाहरुख की मुस्कान और उनका व्यक्तित्व शुरू से ही बेहद आकर्षक था। उन्हें देखकर यह महसूस होता था कि उनमें कुछ खास है।

बॉलीवुड में जैकी श्रॉफ उन कलाकारों में गिने जाते हैं जिन्होंने कई पीढ़ियों के सितारों के साथ काम किया है। उन्होंने अपने करियर में अनेक नए कलाकारों को आगे बढ़ते हुए देखा है। सलमान खान और शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार्स के शुरुआती दिनों की यादें साझा कर उन्होंने एक बार फिर इंडस्ट्री के पुराने दौर की तस्वीर सामने रख दी है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो जैकी श्रॉफ जल्द ही अपनी नई फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। वहीं, उनके इस खुलासे ने भी सोशल मीडिया और फिल्म जगत में नई चर्चा छेड़ दी है। सलमान खान के प्रशंसकों के लिए यह जानना दिलचस्प रहा कि उनके पसंदीदा स्टार के शुरुआती सफर में जैकी श्रॉफ की भी एक महत्वपूर्ण भूमिका रही थी।