Narcotics Case - दैनिक जागरण

बिलासपुर में नशा विरोधी अभियान तेज, महिला तस्कर के घर से 5.26 लाख नकद जब्त
जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने एक महिला तस्कर के घर से 900 ग्राम गांजा और 5 लाख 26 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। नकदी रसोईघर में अलग-अलग डिब्बों में छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने महिला सहित एक ही दिन में 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने काजल वर्मा के घर दबिश दी। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 900 ग्राम गांजा जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 40 हजार रुपए बताई जा रही है। जांच के दौरान रसोई में रखे डिब्बों से 500, 200 और 100 रुपए के नोटों में कुल 5.26 लाख रुपए बरामद हुए। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

“चेतना विरुद्ध नशा” अभियान का असर

पुलिस इन दिनों जिलेभर में नशे के खिलाफ जागरूकता और कार्रवाई अभियान चला रही है। इसी क्रम में लगातार सूचनाएं मिल रही हैं, जिन पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में यह अभियान संचालित हो रहा है।

सरकंडा में नशीली गोलियों की बड़ी खेप

सरकंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने रानी सिंह (40 वर्ष) के पास से 2925 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जब्त कीं, जिनका कुल वजन 438.750 ग्राम और कीमत करीब 11,497 रुपए आंकी गई है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। इसी क्षेत्र में बबली वंशकार (30 वर्ष) से 1 किलो 200 ग्राम तथा अभय भार्गव (24 वर्ष) से 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई

सिविल लाइन थाना: राजकुमार निर्मलकर (58 वर्ष) से 280 ग्राम गांजा जब्त।

बेलगहना चौकी: देवचरण वैष्णव से 300 ग्राम गांजा, तराजू-बाट और 16 हजार रुपए नकद बरामद।

सीपत थाना: सीमा सिसोदिया (21 वर्ष) से 2 किलो गांजा जब्त।

कोनी थाना: पूर्णिमा वर्मा (25 वर्ष) से 1 किलो 256 ग्राम गांजा बरामद।

रतनपुर थाना: अरविंद उर्फ अन्नू जैन (36 वर्ष) से 225 ग्राम गांजा, 2300 रुपए और मोबाइल फोन जब्त।

बिल्हा थाना: त्रिवेणी अरोरा (30 वर्ष) से 124 ग्राम गांजा व नगदी बरामद।

सिरगिट्टी थाना: शेख राजा (30 वर्ष) से 240 ग्राम और शंकर दास मानिकपुरी (19 वर्ष) से 360 ग्राम गांजा जब्त।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!