Jesny survivor story - दैनिक जागरण

शादी के कुछ घंटों बाद हेलिकॉप्टर हादसा, जॉर्जिया में भारतीय मूल के पायलट की मौत
अमेरिका के जॉर्जिया राज्य से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां शादी की खुशियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। भारतीय मूल के युवा पायलट डेव फिजी की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वह अपनी नई नवेली पत्नी जेस्नी के साथ शादी समारोह खत्म होने के बाद हेलिकॉप्टर से रवाना हुए थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर शाम डॉसनविल इलाके में यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद घने जंगल वाले इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इस हादसे में डेव फिजी और हेलिकॉप्टर उड़ा रहे पायलट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी जेस्नी गंभीर हालात में मलबे के बीच फंसी रहीं। परिवार के लोगों के अनुसार, हादसे के बाद करीब छह घंटे तक राहत और बचाव दल हेलिकॉप्टर का पता लगाने की कोशिश करता रहा। रात गहराने और मौसम खराब होने की वजह से तलाश अभियान काफी मुश्किल हो गया था। जब तक बचावकर्मी मौके पर पहुंचे, तब तक काफी देर हो चुकी थी। जेस्नी को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

परिवार के मुताबिक उसी दिन डेव और जेस्नी की शादी डॉसनविल स्थित एक बड़े वेडिंग वेन्यू में हुई थी, जहां लगभग 400 मेहमान शामिल हुए थे। शादी का माहौल बेहद उत्साहपूर्ण था और समारोह देर शाम तक चला। इसके बाद दंपती के लिए खास हेलिकॉप्टर विदाई की व्यवस्था की गई थी। दोनों को डीकाल्ब-पीचट्री एयरपोर्ट पहुंचना था, जहां से वे आगे की यात्रा पर जाने वाले थे। लेकिन मौसम ने अचानक करवट ले ली। परिजनों का कहना है कि शाम होते-होते इलाके में घना कोहरा छा गया था और हल्की बारिश भी शुरू हो गई थी। डेव ने उड़ान से पहले मौसम को लेकर चिंता जाहिर की थी।

उनके पिता जॉर्ज फिजी ने बताया कि डेव ने साफ तौर पर कहा था कि दृश्यता बहुत कम है और उड़ान जोखिम भरी हो सकती है। ऐसा कहा जा रहा है कि उन्होंने इसको लेकर पायलट से चर्चा भी की थी, लेकिन आखिरकार उड़ान जारी रखने का फैसला लिया गया। हालांकि अभी तक अधिकारियों ने आधिकारिक रूप से यह नहीं कहा है कि खराब मौसम हादसे की सीधी वजह बना। जांच एजेंसियां मौसम संबंधी डेटा, उड़ान मार्ग और हेलिकॉप्टर की तकनीकी स्थिति की गहन पड़ताल कर रही हैं। हादसे के बाद शादी समारोह में शामिल लोग भी सदमे में हैं। कई मेहमानों ने बताया कि कुछ घंटे पहले तक वहां संगीत और जश्न का माहौल था, किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि रात इतनी भयावह खबर लेकर आएगी।

जेस्नी फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। परिवार के लोगों के अनुसार उन्हें कई जगह चोटें आई हैं लेकिन कोई गंभीर फ्रैक्चर नहीं है। होश में आने के बाद उन्होंने जो बताया, उसने परिवार को भीतर तक झकझोर दिया। बताया जा रहा है कि जब उन्हें होश आया तो उन्होंने खुद को मलबे के बीच फंसा पाया और पास में अपने पति को देखा। उसी पल उन्हें हादसे की भयावहता का अंदाजा हो गया। डेव फिजी के बारे में उनके परिजनों ने बताया कि बचपन से ही उनका सपना पायलट बनने का था। लंबे प्रशिक्षण और मेहनत के बाद उन्होंने यह मुकाम हासिल किया था और बाद में अमेरिका की एक प्रमुख एयरलाइन में फर्स्ट ऑफिसर के तौर पर काम कर रहे थे।

परिवार और दोस्तों के बीच वह अनुशासित, शांत और बेहद जिम्मेदार इंसान के रूप में जाने जाते थे। इस घटना ने अमेरिका में भारतीय मूल के समुदाय को भी गहरे सदमे में डाल दिया है। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड यानी NTSB ने औपचारिक जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार हादसे के हर पहलू की जांच की जाएगी, जिसमें मौसम की स्थिति, हेलिकॉप्टर की तकनीकी हालत, उड़ान से पहले लिए गए फैसले और ऑपरेशनल रिकॉर्ड शामिल हैं। जांच पूरी होने में कई महीने लग सकते हैं। फिलहाल जॉर्जिया में इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियों को पलभर में उजाड़ दिया है और हर कोई यही कह रहा है कि कभी-कभी जिंदगी का सबसे खूबसूरत दिन भी एक पल में सबसे बड़ा दुःस्वप्न बन जाता है।