Student Protest India - दैनिक जागरण

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन जारी, वांगचुक की तबीयत बिगड़ी
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन मंगलवार को लगातार 11वें दिन भी जारी रहा। नीट पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं के विरोध में चल रहे इस प्रदर्शन में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए कार्यकर्ता और छात्र संगठन शामिल हैं। धरना स्थल पर माहौल लगातार तनावपूर्ण लेकिन शांतिपूर्ण बना हुआ है, जहां प्रदर्शनकारी शिक्षा व्यवस्था में सुधार और पारदर्शिता की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। इसी बीच आंदोलन का एक बड़ा चेहरा बने लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की तबीयत भूख हड़ताल के दौरान बिगड़ने की जानकारी सामने आई है। बताया गया कि उनका ब्लड शुगर स्तर गिरकर 66 तक पहुंच गया, जो सामान्य से कम माना जाता है। वांगचुक 28 जून से भूख हड़ताल पर हैं और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अनशन कर रहे हैं। मेडिकल टीम की निगरानी में उनका ब्लड प्रेशर 117/60, ऑक्सीजन स्तर 96 और पल्स रेट 92 दर्ज किया गया है। प्रदर्शन स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं में उनकी तबीयत को लेकर चिंता का माहौल है।

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है और समर्थकों को प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि कई लोगों को पहचान पत्र नहीं होने के कारण अंदर प्रवेश से रोका गया, जिससे समर्थकों में नाराजगी बढ़ी है। हालांकि मौके पर स्थिति नियंत्रण में बनी हुई है और प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ रहा है। इस बीच AISA के छह छात्र नेता भी आंदोलन में शामिल हुए हैं और उन्होंने भूख हड़ताल का समर्थन करते हुए शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को दोहराया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह आंदोलन केवल नीट पेपर लीक तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश की पूरी परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर चल रहा है। अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि राजस्थान के एक पैरामेडिकल परीक्षा का पेपर भी जयपुर में लीक हुआ, जिससे यह स्पष्ट होता है कि समस्या व्यापक स्तर पर मौजूद है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो छात्रों का भविष्य प्रभावित हो सकता है। वहीं प्रदर्शन स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनकी मांगें पूरी तरह से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक हैं और वे किसी भी तरह की हिंसा के खिलाफ हैं।

जानकारी के अनुसार सोनम वांगचुक इससे पहले भी लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर आंदोलन कर चुके हैं और कई दिनों तक जेल में भी रहे हैं। उनके समर्थन में देशभर से लोग सोशल मीडिया के माध्यम से भी जुड़ रहे हैं। CJP का यह आंदोलन 20 जून से शुरू हुआ था और तब से लगातार विभिन्न शहरों में इसका विस्तार हो रहा है। संगठन का दावा है कि लाखों लोग उनकी मांगों का समर्थन कर रहे हैं और यह आंदोलन आने वाले दिनों में और तेज किया जाएगा। जंतर-मंतर पर चल रहे इस प्रदर्शन को लेकर प्रशासन भी सतर्क है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से जारी है और आंदोलनकारियों ने साफ किया है कि उनकी मांगों पर जब तक ठोस कदम नहीं उठाए जाते, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

सोशल मीडिया से सड़कों तक पहुंचा CJP अभियान, दिल्ली में रखी आगे की रणनीति
नई दिल्ली में बुधवार को उस संगठन ने पहली बार औपचारिक तौर पर मीडिया के सामने अपनी रणनीति और मांगों का खाका पेश किया, जो पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नाम से सक्रिय इस समूह के प्रतिनिधियों ने राजधानी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान शिक्षा व्यवस्था, परीक्षा प्रणाली और सरकारी जवाबदेही जैसे मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी। संगठन का कहना है कि देशभर के छात्रों और युवाओं के बीच बढ़ रही नाराजगी को अब एक संगठित आवाज देने की जरूरत है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद नेताओं ने कहा कि हाल के दिनों में शिक्षा से जुड़े कई मामलों पर छात्रों की चिंताएं बढ़ी हैं, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिल पा रहे हैं। संगठन के मुताबिक, प्रशासनिक स्तर पर कुछ फैसले जरूर लिए गए हैं, लेकिन इससे मूल समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। प्रतिनिधियों ने कहा कि केवल अधिकारियों का स्थानांतरण या पदों में बदलाव पर्याप्त नहीं माना जा सकता, जब तक कि पूरे मामले की पारदर्शी समीक्षा और जवाबदेही तय न हो।

संगठन के मुख्य प्रवक्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनका उद्देश्य किसी एक व्यक्ति या संस्था को निशाना बनाना नहीं है, बल्कि उन सवालों को सामने लाना है जिनका सामना लाखों छात्र कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि बड़ी संख्या में युवा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए उनसे संपर्क कर रहे हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं। इसी वजह से संगठन ने अपने अभियान को ऑनलाइन दायरे से बाहर निकालकर सार्वजनिक मंचों तक ले जाने का फैसला किया है।

दिल्ली में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान यह भी बताया गया कि संगठन के संस्थापक अभिजीत दिपके जल्द ही भारत पहुंचेंगे। उनके आने के बाद राजधानी में प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर प्रशासनिक अनुमति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। संगठन की योजना है कि जंतर-मंतर पर युवाओं और छात्रों की भागीदारी के साथ एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाए। इसके लिए विभिन्न राज्यों में समर्थकों और स्वयंसेवकों से संपर्क किया जा रहा है।

CJP नेताओं ने कहा कि यह केवल एक विरोध कार्यक्रम नहीं बल्कि युवाओं की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का प्रयास है। उनका कहना है कि बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता, शिक्षा संस्थानों की जवाबदेही और छात्रों से जुड़े अन्य मुद्दे लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। ऐसे में युवाओं को अपनी बात रखने के लिए एक मंच उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

दिलचस्प बात यह है कि कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत किसी पारंपरिक राजनीतिक संगठन की तरह नहीं हुई थी। यह अभियान पहले सोशल मीडिया पर एक डिजिटल पहल के रूप में सामने आया और धीरे-धीरे युवाओं के बीच लोकप्रिय होता गया। कुछ ही समय में इसके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बड़ी संख्या में फॉलोअर्स जुड़ गए, जिसके बाद इसके अभियानों और पोस्ट्स ने राष्ट्रीय स्तर पर ध्यान आकर्षित करना शुरू कर दिया।

संगठन की ओर से बताया गया कि उनके प्रवक्ताओं की टीम अलग-अलग पेशेवर पृष्ठभूमियों से आती है। इनमें मीडिया, सिनेमा, डिजिटल कंटेंट और तकनीकी शिक्षा से जुड़े लोग शामिल हैं। संगठन का दावा है कि यही विविध अनुभव उसे युवाओं के मुद्दों को अलग-अलग नजरिए से समझने और सामने रखने में मदद करते हैं।

अभिजीत दिपके का नाम भी इस अभियान के साथ लगातार चर्चा में बना हुआ है। डिजिटल मीडिया और राजनीतिक कम्युनिकेशन के क्षेत्र में काम कर चुके दिपके वर्तमान में विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता और समसामयिक मुद्दों पर टिप्पणी करने की शैली ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई है। कई राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर उनके विचार पहले भी चर्चा का विषय रहे हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संगठन ने यह भी संकेत दिया कि आने वाले समय में वह केवल शिक्षा से जुड़े मुद्दों तक सीमित नहीं रहेगा। युवाओं से संबंधित अन्य विषयों पर भी अभियान चलाए जा सकते हैं। हालांकि फिलहाल उनका मुख्य फोकस शिक्षा व्यवस्था और छात्रों के हितों से जुड़े मामलों पर बना हुआ है।