LeBron James - दैनिक जागरण

गरीबी, नस्लभेद और संघर्ष से निकले ‘किंग जेम्स’, बने एथलीट ऑफ द सेंचुरी
लेब्रॉन जेम्स, जिन्हें दुनिया “किंग जेम्स” के नाम से जानती है, आज बास्केटबॉल की दुनिया का सबसे बड़ा नाम माने जाते हैं। हाल ही में टाइम मैगजीन ने उन्हें “एथलीट ऑफ द सेंचुरी” के रूप में कवर पेज पर जगह दी, जिससे एक बार फिर उनके करियर और संघर्ष दोनों पर चर्चा तेज हो गई है। लेकिन इस ऊंचाई तक पहुंचने का उनका रास्ता आसान नहीं था, बल्कि गरीबी, टूटे परिवार और नस्लभेद जैसी चुनौतियों से भरा रहा है। 30 दिसंबर 1984 को अमेरिका के एक्रोन शहर में जन्मे लेब्रॉन जेम्स का बचपन बेहद कठिन परिस्थितियों में बीता। उनकी मां ग्लोरिया जेम्स मात्र 16 साल की उम्र में सिंगल मदर बन गई थीं। पिता जन्म से पहले ही परिवार छोड़कर चले गए थे। ऐसे में लेब्रॉन ने अपने बचपन में पिता का साया कभी महसूस नहीं किया। शुरुआती दिनों में वह अपनी मां और नानी के साथ रहते थे, लेकिन आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर थी कि जीवन लगातार संघर्ष में बीतता रहा।

हालात इतने खराब थे कि जब लेब्रॉन केवल 5 साल के थे, तब उनकी नानी का घर प्रशासन ने जर्जर बताकर गिरा दिया। इसके बाद मां और बेटे के पास रहने के लिए कोई स्थायी ठिकाना नहीं बचा। वे कभी रिश्तेदारों के घर तो कभी दोस्तों के घर शिफ्ट होते रहे। इस दौरान 5 से 9 साल की उम्र के बीच उन्हें करीब एक दर्जन जगहों पर रहना पड़ा। इस अस्थिर जीवन ने उनके बचपन को पूरी तरह प्रभावित किया। लेब्रॉन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि चौथी कक्षा में वह लगभग 100 दिन तक स्कूल नहीं जा पाए थे क्योंकि उनके पास स्थायी घर और संसाधन नहीं थे। मां आर्थिक रूप से कमजोर थीं और बेटे की परवरिश अकेले संभालना उनके लिए बेहद कठिन था। इसी दौरान मजबूरी में उनकी मां ने 9 साल के लेब्रॉन को अपने एक परिचित फुटबॉल कोच फ्रैंकी वॉकर के पास रहने के लिए भेज दिया। यह दौर उनके जीवन का सबसे भावनात्मक और कठिन समय माना जाता है। स्कूल और समाज में भी लेब्रॉन को कई बार नस्लभेद का सामना करना पड़ा। उनके रंग और पृष्ठभूमि को लेकर टिप्पणियां की जाती थीं। बड़े होने पर भी यह अनुभव खत्म नहीं हुआ, बल्कि कई मौकों पर सार्वजनिक रूप से भी नस्लभेदी घटनाओं का सामना करना पड़ा। 2017 में उनके घर पर नस्लभेदी शब्द लिखे जाने की घटना ने अमेरिका में काफी विवाद खड़ा किया था। उन्होंने बाद में कहा था कि “अमेरिका में एक अश्वेत व्यक्ति के रूप में जीवन आसान नहीं होता, चाहे आप कितने भी सफल क्यों न हो जाएं।”

इन कठिन हालातों के बीच लेब्रॉन का बास्केटबॉल करियर धीरे-धीरे आकार लेने लगा। कोच फ्रैंकी वॉकर ने उनकी प्रतिभा को पहचानते हुए उन्हें खेल की ओर प्रेरित किया। स्कूल टीम से खेलते हुए लेब्रॉन ने जल्दी ही अपनी अलग पहचान बना ली। हाई स्कूल टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन इतना शानदार रहा कि उन्हें लगातार तीन बार “ओहायो मिस्टर बास्केटबॉल” का खिताब मिला। उनकी प्रतिभा को देखते हुए एनबीए टीम क्लीवलैंड कैवेलियर्स ने 2003 में उन्हें ड्राफ्ट किया, जहां से उनका पेशेवर करियर शुरू हुआ। इसके बाद लेब्रॉन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने एनबीए में चार चैंपियनशिप जीतीं और तीन बार ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अमेरिकी टीम के कप्तान भी रहे। उनकी खेल शैली, फिटनेस और निरंतरता ने उन्हें दुनिया के सबसे महान खिलाड़ियों में शामिल कर दिया। आज वे एनबीए के ऑल टाइम लीडिंग स्कोरर भी हैं। मैदान के बाहर भी लेब्रॉन जेम्स एक प्रभावशाली व्यक्तित्व बन चुके हैं। उनकी नेटवर्थ लगभग 1.4 बिलियन डॉलर बताई जाती है। वे कई स्पोर्ट्स ब्रांड्स के साथ जुड़े हैं और उनकी अपनी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी भी है। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने सामाजिक कार्यों में भी बड़ी भूमिका निभाई है। उनकी संस्था “आई प्रॉमिस स्कूल” गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा और कॉलेज स्कॉलरशिप प्रदान करती है, जो उनके बचपन के संघर्षों से प्रेरित है।

लेब्रॉन का जीवन यह दिखाता है कि कठिन परिस्थितियां किसी व्यक्ति को रोक नहीं सकतीं, अगर उसमें मेहनत और निरंतरता हो। गरीबी से शुरू होकर दुनिया के सबसे बड़े खेल सितारों में शामिल होने तक का उनका सफर सिर्फ खेल की कहानी नहीं, बल्कि इंसानी हौसले की मिसाल है। आज “किंग जेम्स” केवल एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि एक प्रेरणा बन चुके हैं, जिनकी कहानी दुनिया भर के युवाओं को यह सिखाती है कि हालात चाहे जैसे भी हों, सपनों को हासिल किया जा सकता है।

खेल जगत के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची जारी, स्मृति मंधाना से लेकर लेब्रन जेम्स तक शामिल
दुनिया भर में खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं रह गया है। आज खिलाड़ी मैदान के बाहर भी समाज, संस्कृति, शिक्षा, कारोबार और लोगों की सोच को प्रभावित कर रहे हैं। इसी बदलती तस्वीर को सामने लाने के लिए टाइम मैगजीन ने पहली बार खेल जगत की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों की सूची जारी की है। इस सूची में ऐसे खिलाड़ियों, कोचों और खेल से जुड़े व्यक्तित्वों को शामिल किया गया है जिन्होंने अपने प्रदर्शन के साथ-साथ समाज पर भी गहरी छाप छोड़ी है। सूची में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना, बास्केटबॉल के महान खिलाड़ी लेब्रन जेम्स, फुटबॉल सुपरस्टार लियोनेल मेसी, स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज और नॉर्वे के स्ट्राइकर अर्लिंग हालेंड जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

इस सूची का सबसे खास पहलू यह है कि इसमें केवल खेल उपलब्धियों को आधार नहीं बनाया गया, बल्कि यह भी देखा गया कि खिलाड़ी अपने प्रभाव का उपयोग समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए किस तरह कर रहे हैं। टाइम मैगजीन के अनुसार आज कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो खेल की सीमाओं से आगे बढ़कर शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता और सामुदायिक विकास जैसे क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे बड़ी पहचान बन चुकी स्मृति मंधाना का नाम इस सूची में शामिल होना देश के लिए गौरव की बात माना जा रहा है। बाएं हाथ की सलामी बल्लेबाज स्मृति लगातार नए रिकॉर्ड बना रही हैं और महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने घरेलू वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाकर इतिहास रचा। इसके अलावा तीनों अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनने का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज है। स्मृति के खाते में 17 अंतरराष्ट्रीय शतक हैं और वह एक वर्ष में एक हजार से अधिक वनडे रन बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी भी बन चुकी हैं। उनकी कप्तानी और नेतृत्व क्षमता का असर भी देखने को मिला जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने महिला प्रीमियर लीग में खिताब अपने नाम किया। महिला क्रिकेट की लोकप्रियता बढ़ाने में उनका योगदान लगातार चर्चा में रहा है।

सूची के कवर पेज पर जगह पाने वाले लेब्रन जेम्स का प्रभाव खेल जगत से कहीं आगे तक फैला हुआ है। 41 वर्ष की उम्र में भी वह दुनिया के सबसे चर्चित बास्केटबॉल खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। उन्होंने एनबीए में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं और चार बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। लेकिन उनकी पहचान केवल एक खिलाड़ी तक सीमित नहीं है। लेब्रन शिक्षा और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके द्वारा शुरू किया गया ‘आई प्रॉमिस स्कूल’ उन बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का काम कर रहा है जो स्कूल छोड़ चुके थे। सामाजिक अभियानों, निवेश और सामुदायिक कार्यक्रमों के जरिए भी वह लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। यही कारण है कि उन्हें खेल और समाज दोनों क्षेत्रों में प्रभावशाली व्यक्तित्व माना जाता है।

फुटबॉल की दुनिया में लियोनेल मेसी का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। अर्जेंटीना को विश्व कप जिताने वाले मेसी ने 2023 में इंटर मियामी क्लब से जुड़कर अमेरिकी फुटबॉल को नई ऊर्जा दी। शुरुआत में यह माना जा रहा था कि वह अपने करियर के अंतिम दौर में अमेरिका पहुंचे हैं, लेकिन उन्होंने मैदान पर शानदार प्रदर्शन कर सभी धारणाओं को बदल दिया। लगातार गोल करने और अपनी मौजूदगी से उन्होंने मेजर लीग सॉकर की लोकप्रियता को नई ऊंचाई तक पहुंचाया।अमेरिका में फुटबॉल को लेकर जो उत्साह आज दिखाई दे रहा है, उसमें मेसी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

टेनिस की नई पीढ़ी के सबसे चमकदार सितारों में शामिल कार्लोस अल्कारेज भी इस सूची का हिस्सा हैं। स्पेन के इस युवा खिलाड़ी ने कम उम्र में ही कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कर ली हैं। अल्कारेज को उनकी तेज गति, शानदार मूवमेंट और आक्रामक खेल शैली के लिए जाना जाता है। उन्होंने कई बड़े टूर्नामेंट जीतकर खुद को भविष्य का सुपरस्टार साबित किया है। टेनिस विशेषज्ञ उन्हें राफेल नडाल और रोजर फेडरर की खूबियों का अनोखा मिश्रण मानते हैं।

वहीं नॉर्वे के स्टार फुटबॉलर अर्लिंग हालेंड का नाम भी प्रभावशाली खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है। अपनी गोल करने की क्षमता के कारण वह दुनिया के सबसे खतरनाक स्ट्राइकरों में गिने जाते हैं। हालेंड ने लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड बनाए हैं और प्रीमियर लीग में गोल्डन बूट पुरस्कार भी जीता है। खेल के अलावा मनोरंजन जगत में भी उनकी सक्रियता बढ़ रही है और जल्द ही वह एक एनिमेटेड फिल्म में अपनी आवाज देते नजर आएंगे।