Dhurandhar 2 Ranveer Singh Movie Salman Khan News Bollywood Rumours Upcoming Bollywood Films Dhurandhar Sequel Indian Cinema - दैनिक जागरण

धुरंधर 2 में सलमान खान की एंट्री की खबर निकली अफवाह
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर की सफलता के बाद मेकर्स ने इसके सीक्वल धुरंधर 2 का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। घोषणा के साथ ही फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक कास्ट लिस्ट वायरल होने लगी, जिसमें दावा किया गया कि सुपरस्टार सलमान खान फिल्म में ‘बड़े साहब’ का किरदार निभाएंगे।

हालांकि, इस दावे पर अब पूरी तरह विराम लग गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान धुरंधर 2 का हिस्सा नहीं हैं और न ही वे ‘बड़े साहब’ की भूमिका निभा रहे हैं। वायरल हो रही कास्ट लिस्ट को मेकर्स या टीम की ओर से किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं मिली है।

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल लिस्ट में फिल्म के किरदारों और कलाकारों के नाम लिखे हुए थे। इसमें अर्जुन रामपाल के किरदार मेजर इकबाल और उसके नेटवर्क का भी जिक्र किया गया था। फिल्म की कहानी में मेजर इकबाल कई बार ‘बड़े साहब’ का नाम लेता है, जिसे पर्दे के पीछे से पूरे नेटवर्क को कंट्रोल करने वाला सबसे बड़ा मास्टरमाइंड बताया गया है।

इसी बीच एक यूजर ने फिल्म के कथित क्रेडिट्स का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें एक किरदार का नाम दाऊद इब्राहिम लिखा दिखा। इस रोल के लिए अभिनेता दानिश इकबाल का नाम सामने आया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई।

कुछ यूजर्स का मानना है कि फिल्म में ‘बड़े साहब’ और दाऊद इब्राहिम एक ही किरदार हो सकते हैं, जबकि कई लोग इससे असहमत नजर आए। उनका कहना है कि ‘बड़े साहब’ का किरदार किसी एक अपराधी तक सीमित नहीं, बल्कि कई ताकतवर किरदारों का प्रतीक हो सकता है।

सूत्रों के अनुसार, ‘बड़े साहब’ का रोल फिल्म में सीमित स्क्रीन टाइम का है और इसकी शूटिंग पहले ही पूरी हो चुकी है। फिलहाल मेकर्स ने कास्ट को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!