Shakira Live Performance - दैनिक जागरण

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की धमाकेदार शुरुआत, शकीरा ने खोला मंच
फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत गुरुवार रात मैक्सिको में भव्य और रंगारंग ओपनिंग सेरेमनी के साथ हुई। राजधानी मैक्सिको सिटी के एज्टेका स्टेडियम में आयोजित इस समारोह में संगीत, संस्कृति और फुटबॉल का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस टूर्नामेंट का आगाज 39 दिनों तक चलने वाले इस वैश्विक खेल महाकुंभ की शुरुआत के रूप में किया गया, जिसमें दुनिया भर से लाखों दर्शकों की नजरें टिकी हुई हैं।

ओपनिंग सेरेमनी में सबसे बड़ा आकर्षण कोलंबियाई पॉपस्टार शकीरा की परफॉर्मेंस रही, जिन्होंने अपने चर्चित अंदाज में मंच पर एंट्री ली। उनके साथ नाइजीरियाई सिंगर बर्ना बॉय ने भी शानदार प्रस्तुति दी। दोनों ने मिलकर फीफा का ऑफिशियल सॉन्ग ‘डाई-डाई’ गाया, जिसने पूरे स्टेडियम को ऊर्जा से भर दिया। इसके अलावा कोलंबियाई सिंगर जे बलवीन की परफॉर्मेंस ने भी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। करीब दो घंटे चली इस भव्य सेरेमनी के बाद फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने हॉलीवुड अभिनेत्री सलमा हायेक की मौजूदगी में वर्ल्ड कप ट्रॉफी को पेश किया। इस दौरान स्टेडियम में मौजूद दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिला। ट्रॉफी के अनावरण के साथ ही पूरे माहौल में उत्सव का माहौल और अधिक बढ़ गया।

इसके बाद ओपनिंग मैच में मेजबान मैक्सिको और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने-सामने हुईं। मैच की शुरुआत से ही मैक्सिको ने दबदबा बनाए रखा। केवल 9वें मिनट में ही जूलियन क्विनोनेस ने गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। यह गोल साउथ अफ्रीका के गोलकीपर रोनवेन विलियम्स की एक गलती का परिणाम था, जिसका फायदा मैक्सिको ने तुरंत उठाया। पहले हाफ में साउथ अफ्रीका की टीम कोई खास आक्रमण नहीं कर सकी और मैक्सिको ने खेल पर नियंत्रण बनाए रखा। 44वें मिनट में क्विनोनेस का एक शॉट गोल पोस्ट से टकराकर बाहर चला गया, जिससे टीम अपनी बढ़त और बढ़ाने से चूक गई। दूसरे हाफ में मैक्सिको ने अपनी बढ़त को और मजबूत किया। 67वें मिनट में रोबर्टो अल्वाराडो के क्रॉस पर स्ट्राइकर राउल जिमेनेज ने शानदार हेडर लगाकर गोल दागा और स्कोर 2-0 कर दिया। इस गोल के बाद मैच पूरी तरह मैक्सिको के पक्ष में चला गया और उन्होंने आसानी से मुकाबला जीत लिया।  हालांकि मैच का माहौल काफी आक्रामक भी रहा। रेफरी ने इस मुकाबले में कुल तीन रेड कार्ड दिखाए। साउथ अफ्रीका के स्पेफेलो सिथोले को 49वें मिनट में खतरनाक फाउल के कारण बाहर भेजा गया। इसके बाद 84वें मिनट में थेम्बा ज्वाने को वॉयलेंट कंडक्ट के लिए रेड कार्ड मिला, जिससे साउथ अफ्रीका की टीम केवल 9 खिलाड़ियों तक सीमित रह गई। इंजरी टाइम में मैक्सिको के सेसर मोंटेस को भी रेड कार्ड मिला, जिससे मैदान पर तनाव और बढ़ गया।

मैच में दूसरा गोल करने वाले राउल जिमेनेज एक बार फिर सुर्खियों में रहे। उनका जीवन संघर्ष से भरा रहा है। वर्ष 2020 में एक मैच के दौरान उन्हें गंभीर सिर की चोट लगी थी, जिसमें उनकी खोपड़ी में फ्रैक्चर हो गया था। डॉक्टरों को भी उस समय संदेह था कि वह दोबारा फुटबॉल खेल पाएंगे या नहीं। लेकिन लंबी रिकवरी के बाद उन्होंने मैदान पर वापसी की और आज वह टीम के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी बने हुए हैं। इस पूरे आयोजन के दौरान जहां एक ओर फुटबॉल का उत्साह चरम पर था, वहीं दूसरी ओर मैक्सिको में विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिले। शिक्षक संगठनों और स्थानीय लोगों ने वेतन वृद्धि और बेहतर सुविधाओं की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि सरकार सामाजिक मुद्दों की अनदेखी कर बड़े खेल आयोजनों पर अधिक ध्यान दे रही है। फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत बेहद भव्य रही, जिसमें संगीत, खेल और विवाद तीनों का मिश्रण देखने को मिला। शकीरा और बर्ना बॉय की परफॉर्मेंस ने जहां समारोह को यादगार बनाया, वहीं मैक्सिको की जीत ने मेजबान देश के समर्थकों को खुश कर दिया।