Women's T20 World Cup - दैनिक जागरण

इंग्लैंड महिला टीम टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में, दक्षिण अफ्रीका को 40 रन से हराया
इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 40 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। ओवल मैदान पर खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 129 रन ही बना सकी। अब रविवार को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले फाइनल में इंग्लैंड का मुकाबला मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगा। मैच की शुरुआत इंग्लैंड के लिए बेहद निराशाजनक रही। टीम ने पावरप्ले में केवल 16 रन बनाए और तीन महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए। शुरुआती दबाव को देखते हुए ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड बड़ा स्कोर नहीं बना पाएगा, लेकिन नेट साइवर-ब्रंट और हीथर नाइट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच का पूरा रुख बदल दिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल और मारिजाने कैप ने नई गेंद से सटीक लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड के शीर्ष क्रम को पूरी तरह दबाव में रखा। 23 रन के स्कोर तक इंग्लैंड तीन विकेट गंवा चुका था। पावरप्ले में टीम केवल 16 रन ही बना सकी, जो इस टूर्नामेंट में उसका सबसे कम पावरप्ले स्कोर रहा।

मुश्किल समय में नेट साइवर-ब्रंट और अनुभवी बल्लेबाज हीथर नाइट ने पारी को संभालने की जिम्मेदारी उठाई। दोनों खिलाड़ियों ने चौथे विकेट के लिए 90 गेंदों में 133 रन की शानदार साझेदारी कर इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।नेट साइवर-ब्रंट ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों पर 75 रन बनाए। उनकी पारी में 11 चौके और एक छक्का शामिल रहा। दूसरी ओर हीथर नाइट ने भी संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाते हुए 47 गेंदों में 58 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। हालांकि अंतिम ओवरों में दोनों बल्लेबाज तीन गेंदों के अंतराल में आउट हो गईं, लेकिन तब तक इंग्लैंड 169 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर चुका था।

नेट साइवर-ब्रंट के लिए यह मुकाबला खास रहा। काफ इंजरी के कारण वह पिछले तीन मुकाबलों में नहीं खेल सकी थीं। सेमीफाइनल में वापसी करते हुए उन्होंने मैच जिताऊ पारी खेली और अपनी फिटनेस पर उठ रहे सवालों का शानदार जवाब दिया। उन्होंने मैदान के हर हिस्से में आकर्षक शॉट लगाए और रनिंग बिटवीन द विकेट्स में भी पूरी तरह फिट नजर आईं। उनकी इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल भले ही अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकीं, लेकिन उन्होंने मैच में एक बड़ी व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल की। उन्होंने मैच की पहली ही गेंद पर इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज एमी जोन्स को आउट करते हुए महिला टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में 50 विकेट पूरे किए। इसके साथ ही वह इस टूर्नामेंट में 50 विकेट लेने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गईं। इस्माइल ने चार ओवर में 31 रन देकर दो विकेट हासिल किए, जबकि मारिजाने कैप ने चार ओवर में केवल 16 रन देकर एक विकेट लिया।

170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट से टीम को बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह छह ओवर के भीतर ही आउट हो गईं। स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन ने शानदार कैच लेकर उन्हें पवेलियन भेजा। इसके बाद उन्होंने सुने लूस का भी बेहतरीन कैच पकड़कर दक्षिण अफ्रीका को एक और बड़ा झटका दिया।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से ताजमिन ब्रिट्स ने संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में अर्धशतक लगाया और टीम को मुकाबले में बनाए रखने की कोशिश की। हालांकि दूसरे छोर से उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। चार्ली डीन और इंग्लैंड के अन्य गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा। ब्रिट्स और मारिजाने कैप दोनों नेट साइवर-ब्रंट के हाथों कैच आउट हुईं। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और टीम निर्धारित 20 ओवर में केवल 129 रन ही बना सकी।

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की टक्कर, 2016 का इतिहास दोहराने की चुनौती
विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 अपने सबसे अहम दौर में पहुंच चुका है और अब सभी की नजर पहले सेमीफाइनल पर टिकी है। सोमवार को लंदन के द ओवल मैदान पर छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज आमने-सामने होंगी। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच मुकाबला सिर्फ फाइनल का टिकट हासिल करने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह पिछले रिकॉर्ड, पुरानी यादों और मौजूदा फॉर्म की भी परीक्षा होगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही है, जबकि वेस्टइंडीज ने कई उतार-चढ़ाव के बाद अंतिम चार में जगह बनाई है। ऐसे में क्रिकेट प्रशंसकों को रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है। ऑस्ट्रेलिया महिला टी-20 क्रिकेट की सबसे सफल टीम मानी जाती है। टीम अब तक छह बार विश्व कप का खिताब जीत चुकी है और एक बार फिर ट्रॉफी की सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही है। इस टूर्नामेंट में भी उसका प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा है। ग्रुप चरण में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 65 रन से हराया, बांग्लादेश को 9 विकेट से मात दी, नीदरलैंड को 98 रन से हराया और पाकिस्तान को 113 रन के बड़े अंतर से शिकस्त दी। इसके बाद भारत के खिलाफ अहम मुकाबले में भी जीत दर्ज करते हुए टीम ने बिना कोई मैच गंवाए सेमीफाइनल में जगह बनाई। लगातार पांच जीत ने यह साबित किया है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम हर विभाग में संतुलित और मजबूत नजर आ रही है।

दूसरी ओर वेस्टइंडीज का सफर इतना आसान नहीं रहा। टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ करीबी जीत से की थी, लेकिन उसके बाद स्कॉटलैंड के खिलाफ कड़ी चुनौती मिली। श्रीलंका के खिलाफ जीत से टीम ने वापसी की, लेकिन इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ मिली हार ने उसकी मुश्किलें बढ़ा दीं। एक समय ऐसा लग रहा था कि वेस्टइंडीज का सफर ग्रुप चरण में ही खत्म हो जाएगा। हालांकि दूसरे मैचों के परिणाम उनके पक्ष में रहे और टीम को सेमीफाइनल का टिकट मिल गया। अब कैरेबियाई टीम इस मौके का पूरा फायदा उठाकर बड़ा उलटफेर करना चाहेगी। अगर दोनों टीमों के बीच पिछले रिकॉर्ड पर नजर डालें तो ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा काफी भारी दिखाई देता है। टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोनों के बीच अब तक 19 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलिया ने 17 मैच जीते हैं जबकि वेस्टइंडीज सिर्फ दो बार जीत दर्ज कर सकी है। यानी ऑस्ट्रेलिया ने लगभग 89 प्रतिशत मुकाबलों में जीत हासिल की है। वहीं टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें छह बार भिड़ी हैं और वेस्टइंडीज को केवल एक जीत मिली है। हालांकि यही एक जीत सबसे खास रही थी, क्योंकि 2016 के विश्व कप फाइनल में वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराकर अपना पहला और अब तक का इकलौता खिताब जीता था। कैरेबियाई टीम चाहेगी कि वह एक बार फिर उसी इतिहास को दोहराए।

सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी ताकत उसकी अनुभवी खिलाड़ी एलिस पेरी होंगी। पेरी इस टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। भारत के खिलाफ मुश्किल परिस्थितियों में उन्होंने 38 गेंदों पर 56 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी। उनके अनुभव और बड़े मैचों में खेलने की क्षमता से टीम को काफी भरोसा मिलेगा। गेंदबाजी में कप्तान सोफी मोलिन्यूक्स भी शानदार लय में हैं। उन्होंने पांच मैचों में आठ विकेट लेकर विरोधी बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाया है। ऑस्ट्रेलिया के पास मजबूत बल्लेबाजी क्रम, अनुभवी ऑलराउंडर और संतुलित गेंदबाजी आक्रमण है, जो उसे सबसे मजबूत टीम बनाता है। वेस्टइंडीज की उम्मीदें कप्तान हेली मैथ्यूज और अनुभवी बल्लेबाज शेमाइन कैंपबेल पर टिकी होंगी। कैंपबेल ने इस विश्व कप में अब तक 154 रन बनाए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 90 रन रहा है। उन्होंने कई मौकों पर टीम को संकट से बाहर निकाला है। वहीं कप्तान हेली मैथ्यूज गेंदबाजी में सबसे सफल रही हैं और पांच मैचों में नौ विकेट अपने नाम कर चुकी हैं। दिलचस्प बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वेस्टइंडीज की दोनों टी-20 जीत में मैथ्यूज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। ऐसे में टीम एक बार फिर उनसे ऑलराउंड प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।

मुकाबला लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जाएगा, जहां इस टूर्नामेंट का अब तक सिर्फ एक मैच हुआ है। उस मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के 164 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया था। इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों का रिकॉर्ड अच्छा माना जाता है। यही वजह है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है। मौसम भी क्रिकेट के लिए अनुकूल रहने की संभावना है और तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सेमीफाइनल का दबाव हमेशा अलग होता है और यहां छोटी-सी गलती भी पूरे अभियान पर भारी पड़ सकती है। ऑस्ट्रेलिया अपने शानदार रिकॉर्ड और मौजूदा फॉर्म के दम पर मैदान में उतरेगी, जबकि वेस्टइंडीज के पास खोने के लिए ज्यादा कुछ नहीं होगा। यही बात इस मुकाबले को और रोमांचक बनाती है। यदि कैरेबियाई टीम अपने प्रमुख खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन निकालने में सफल रहती है तो वह एक और बड़ा उलटफेर कर सकती है।

भारत विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर, ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हराया
भारत का टी-20 वर्ल्ड कप अभियान आखिरकार समाप्त हो गया। लॉर्ड्स में खेले गए ग्रुप-ए के करो या मरो मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को छह विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट खोकर 19 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इस हार के साथ भारतीय टीम ग्रुप-ए में तीसरे स्थान पर रही, जबकि ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। भारत के लिए यह मुकाबला किसी फाइनल से कम नहीं था। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए टीम को हर हाल में जीत चाहिए थी। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी पारी खेलते हुए 27 गेंदों में 56 रन बनाए और अंतिम ओवर में लगातार तीन छक्के लगाकर टीम का स्कोर 170 रन तक पहुंचाया। हालांकि उनकी यह विस्फोटक पारी भी भारत को जीत नहीं दिला सकी। ऑस्ट्रेलिया ने लक्ष्य का पीछा करते हुए दबाव के बावजूद शानदार बल्लेबाजी की और मुकाबला अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत काफी अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। शेफाली ने 26 गेंदों में 34 रन बनाए, जबकि स्मृति ने 37 गेंदों पर 38 रन की उपयोगी पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने पावरप्ले का पूरा फायदा उठाया और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर शुरुआत से दबाव बनाए रखा।

सलामी जोड़ी के आउट होने के बाद जेमिमा रोड्रिग्स और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 64 रन जोड़कर भारत को बड़े स्कोर की ओर बढ़ाया। हरमनप्रीत शुरुआत से ही आक्रामक नजर आईं। उन्होंने केवल 27 गेंदों में 56 रन बनाए, जिसमें छह चौके और तीन शानदार छक्के शामिल रहे। पारी के आखिरी ओवर में उन्होंने सोफी मोलिन्यू की लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़कर भारतीय समर्थकों में जीत की उम्मीद जगा दी। निर्धारित 20 ओवर में भारत ने 170 रन बनाए, जिसे चुनौतीपूर्ण स्कोर माना जा रहा था। 171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआती ओवरों में शानदार प्रदर्शन किया। रेणुका सिंह ने दूसरे ही गेंद पर जॉर्जिया वोल को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद एन श्री चरणी ने फीबी लिचफील्ड का विकेट लिया, जबकि दीप्ति शर्मा ने अनुभवी बेथ मूनी को पवेलियन भेज दिया। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर जब 68 रन पर तीन विकेट था, तब ऐसा लग रहा था कि भारत मुकाबले पर पूरी तरह पकड़ बना चुका है।

लेकिन इसके बाद एलिस पेरी और एश्ले गार्डनर ने मैच का पूरा रुख बदल दिया। दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया और चौथे विकेट के लिए 57 गेंदों में 100 रन की शानदार साझेदारी कर डाली। एलिस पेरी ने 38 गेंदों में 56 रन की शानदार पारी खेली, जबकि एश्ले गार्डनर ने 29 गेंदों पर नाबाद 53 रन बनाए। गार्डनर ने अपनी पारी में तीन चौके और तीन छक्के लगाए। दोनों की आक्रामक बल्लेबाजी के सामने भारतीय गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए। ऑस्ट्रेलिया ने 19वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर मुकाबला छह विकेट से जीत लिया। भारतीय टीम की हार की सबसे बड़ी वजह मध्य ओवरों में विकेट नहीं निकाल पाना रही। शुरुआती सफलता के बाद गेंदबाज पेरी और गार्डनर की साझेदारी तोड़ने में असफल रहे। इसके अलावा डेथ ओवरों में भी गेंदबाजी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही, जिसका फायदा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने उठाया। बल्लेबाजी में भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन गेंदबाजी में वही धार दिखाई नहीं दी, जिसकी जरूरत ऐसे बड़े मुकाबलों में होती है। इस हार के साथ भारत का टी-20 वर्ल्ड कप अभियान समाप्त हो गया। टीम ने पांच मैचों में तीन जीत और दो हार के साथ छह अंक हासिल किए, लेकिन यह सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पर्याप्त नहीं रहे। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने सभी मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 अंकों के साथ ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि दक्षिण अफ्रीका आठ अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही।

टी20 विश्व कप में बदली रैंकिंग की तस्वीर, हेली मैथ्यूज फिर बनीं नंबर-1 ऑलराउंडर
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के शुरुआती मुकाबलों के बाद खिलाड़ियों की ताजा टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज ने शानदार प्रदर्शन के दम पर एक बार फिर दुनिया की नंबर-1 टी20 ऑलराउंडर बनने का गौरव हासिल कर लिया है। वहीं भारतीय खिलाड़ियों ने भी रैंकिंग में जोरदार उछाल दर्ज किया है। खासकर भारतीय स्पिनर श्री चरणी और अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने अपने प्रदर्शन से वैश्विक क्रिकेट जगत का ध्यान खींचा है। विश्व कप के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। इस जीत में कप्तान हेली मैथ्यूज की भूमिका बेहद अहम रही। उन्होंने बल्लेबाजी में 48 रनों की उपयोगी पारी खेली और गेंदबाजी में न्यूजीलैंड की पूर्व कप्तान सोफी डिवाइन का महत्वपूर्ण विकेट भी हासिल किया। इसी प्रदर्शन का फायदा उन्हें ताजा आईसीसी रैंकिंग में मिला और उन्होंने न्यूजीलैंड की कप्तान मेली केर को पीछे छोड़ते हुए टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

पिछले कुछ महीनों से हेली मैथ्यूज और मेली केर के बीच नंबर-1 स्थान को लेकर कड़ी प्रतिस्पर्धा चल रही थी। दोनों खिलाड़ी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही थीं और रैंकिंग में अंतर भी बेहद कम था। लेकिन विश्व कप के पहले मैच में मेली केर बल्ले और गेंद दोनों से प्रभाव नहीं छोड़ सकीं। वह पांच रन बनाकर आउट हुईं और गेंदबाजी में भी कोई विकेट हासिल नहीं कर पाईं। इसका सीधा फायदा मैथ्यूज को मिला और उन्होंने फिर से शीर्ष स्थान पर कब्जा जमा लिया। भारतीय टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा भी इस रैंकिंग अपडेट की सबसे बड़ी लाभार्थियों में शामिल हैं। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में दीप्ति ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट अपने नाम किए थे। उनके इस प्रदर्शन ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। इसी दमदार प्रदर्शन की बदौलत दीप्ति टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में दो स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। यह भारतीय महिला क्रिकेट के लिए भी बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

ऑलराउंडर रैंकिंग में स्कॉटलैंड की कप्तान कैथरीन ब्राइस ने भी लंबी छलांग लगाई है। आयरलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। इसी प्रदर्शन के कारण वह सात स्थान ऊपर चढ़कर शीर्ष-10 में वापस पहुंच गई हैं। अब वह दसवें स्थान पर मौजूद हैं। विश्व कप के शुरुआती मैचों में कई खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जिसका असर सीधे रैंकिंग पर दिखाई दे रहा है। हालांकि सबसे रोमांचक मुकाबला गेंदबाजों की रैंकिंग में देखने को मिल रहा है। टी20 गेंदबाजों की शीर्ष सूची में पहले स्थान से आठवें स्थान तक मौजूद खिलाड़ियों के बीच केवल 20 रेटिंग अंकों का अंतर है। फिलहाल इंग्लैंड की स्पिनर लिंसे स्मिथ नंबर-1 स्थान पर बनी हुई हैं, लेकिन उनके और बाकी खिलाड़ियों के बीच अंतर बेहद कम है।

भारतीय युवा स्पिनर श्री चरणी ने इस सूची में सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने पांच स्थान की छलांग लगाकर दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। चरणी अब नंबर-1 स्थान से केवल पांच रेटिंग अंक पीछे हैं। विश्व कप के आगामी मुकाबलों में यदि उनका प्रदर्शन इसी तरह जारी रहता है तो वह जल्द ही दुनिया की नंबर-1 टी20 गेंदबाज बन सकती हैं। भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यह बेहद उत्साहजनक खबर है। दीप्ति शर्मा ने गेंदबाजों की रैंकिंग में भी शानदार सुधार किया है। वह पांच स्थान ऊपर चढ़कर पांचवें नंबर पर पहुंच गई हैं। एक ही टूर्नामेंट में ऑलराउंडर और गेंदबाज दोनों श्रेणियों में उनकी प्रगति यह दर्शाती है कि वह भारतीय टीम की सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक बनी हुई हैं। रैंकिंग में न्यूजीलैंड की तेज गेंदबाज जेस केर, स्कॉटलैंड की कैथरीन फ्रेजर और कैथरीन ब्राइस को भी फायदा हुआ है। इन खिलाड़ियों ने अपने-अपने मुकाबलों में प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए रैंकिंग में कई स्थानों की छलांग लगाई है। विश्व कप के आगे बढ़ने के साथ इन रैंकिंग्स में और भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

बल्लेबाजों की रैंकिंग में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने एक स्थान का फायदा उठाते हुए दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 44 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। इस प्रदर्शन के चलते उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी को पीछे छोड़ दिया। ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया वोल अब भी टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर बनी हुई हैं। वहीं उनकी टीम की साथी खिलाड़ी फोएबी लिचफील्ड ने शानदार अर्धशतक की बदौलत चार स्थान की छलांग लगाई है और अब वह करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग के साथ शीर्ष-10 में पहुंच गई हैं। इंग्लैंड की अनुभवी बल्लेबाज डैनी वायट-हॉज ने भी श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाकर रैंकिंग में सुधार किया है। वह छह स्थान ऊपर चढ़कर 14वें नंबर पर पहुंच गई हैं। उनका यह प्रदर्शन टूर्नामेंट के शुरुआती चरण के सबसे चर्चित व्यक्तिगत प्रदर्शनों में शामिल रहा। महिला टी20 विश्व कप के शुरुआती मुकाबलों ने यह साफ कर दिया है कि इस बार प्रतिस्पर्धा बेहद कड़ी रहने वाली है। रैंकिंग में लगातार बदलाव हो रहे हैं और कई खिलाड़ी अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ दौर में दिखाई दे रही हैं।

महिला टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, निगाहें जीत पर
महिला टी20 विश्व कप 2026 में रविवार को क्रिकेट प्रेमियों की नजरें उस मुकाबले पर टिकी हैं जिसका इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था। बर्मिंघम के एडगबास्टन मैदान पर भारत और पाकिस्तान की महिला टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों देशों के बीच क्रिकेट मुकाबले हमेशा से खास रहे हैं और विश्व कप जैसे बड़े मंच पर यह मुकाबला और भी ज्यादा अहम हो जाता है। भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होने वाला यह मैच टूर्नामेंट के सबसे चर्चित मुकाबलों में से एक माना जा रहा है।

भारतीय महिला टीम इस टूर्नामेंट में आत्मविश्वास के साथ उतर रही है। पिछले वर्ष खेले गए महिला वनडे विश्व कप में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया था। उस सफलता के बाद टीम का मनोबल काफी ऊंचा है और अब टी20 विश्व कप जीतने का सपना भी खिलाड़ियों के सामने है। कप्तान हरमनप्रीत कौर और उपकप्तान स्मृति मंधाना के नेतृत्व में टीम संतुलित नजर आ रही है। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और ऑलराउंड प्रदर्शन के लिहाज से भारतीय टीम को इस बार खिताब की प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम भी इस मुकाबले को लेकर पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी। हालांकि मैच से पहले टीम की कप्तान फातिमा सना की फिटनेस चर्चा का विषय बनी हुई है। अभ्यास सत्र के दौरान उनके घुटने में हल्की चोट लगने की खबर सामने आई थी, जिसके बाद उनकी उपलब्धता को लेकर सवाल उठने लगे थे। हालांकि फातिमा सना ने खुद कहा है कि उनकी स्थिति पहले से बेहतर है और उन्हें उम्मीद है कि वे भारत के खिलाफ मैदान में उतरेंगी। पाकिस्तान के लिए यह राहत की बात है क्योंकि कप्तान के तौर पर उनकी भूमिका टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है।

अगर दोनों टीमों के पिछले रिकॉर्ड पर नजर डालें तो भारत का पलड़ा भारी दिखाई देता है। महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 16 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से 13 मैच भारत ने जीते हैं जबकि पाकिस्तान को केवल तीन मुकाबलों में सफलता मिली है। यही आंकड़े भारतीय टीम को मानसिक बढ़त भी देते हैं। पिछले साल महिला वनडे विश्व कप में भी भारत ने पाकिस्तान को बड़े अंतर से हराया था। ऐसे में भारतीय टीम आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी।

भारत की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी एक बार फिर स्मृति मंधाना के कंधों पर होगी। मंधाना महिला टी20 क्रिकेट की सबसे सफल बल्लेबाजों में गिनी जाती हैं और उनके नाम इस प्रारूप में 4300 से अधिक रन दर्ज हैं। बड़े मैचों में प्रदर्शन करने की उनकी क्षमता भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी ताकत मानी जा रही है। इसके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर और युवा खिलाड़ियों से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

गेंदबाजी विभाग में ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 160 से अधिक विकेट हासिल किए हैं और कई बार मुश्किल परिस्थितियों में टीम को जीत दिलाई है। पाकिस्तान के मध्यक्रम को रोकने की जिम्मेदारी काफी हद तक दीप्ति शर्मा पर रहने वाली है। उनके अनुभव और नियंत्रण का फायदा भारतीय टीम को मिल सकता है।

पाकिस्तान की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज मुनीबा अली पर सभी की नजरें रहेंगी। शीर्ष क्रम में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी। यदि मुनीबा टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में सफल रहती हैं तो पाकिस्तान मुकाबले में मजबूती से बना रह सकता है। वहीं स्पिनर नशरा संधू भी भारतीय बल्लेबाजों के लिए चुनौती बन सकती हैं। पिछले कुछ मुकाबलों में उन्होंने स्मृति मंधाना के खिलाफ प्रभावी प्रदर्शन किया है।

एडगबास्टन की पिच को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। मैच के शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, खासकर तब जब मौसम में बादल छाए रहें। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा बल्लेबाजों को रन बनाने में आसानी हो सकती है। स्पिन गेंदबाजों को भी बीच के ओवरों में मदद मिलने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार मुकाबले के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश की संभावना भी बनी हुई है, हालांकि पूरे मैच के आयोजन की उम्मीद जताई जा रही है।

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला यह मुकाबला केवल दो अंक हासिल करने की लड़ाई नहीं है, बल्कि प्रतिष्ठा और मनोबल से भी जुड़ा हुआ है। विश्व कप के पहले ही मैच में जीत दर्ज कर दोनों टीमें अपने अभियान की मजबूत शुरुआत करना चाहेंगी।

महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज आज, इंग्लैंड और श्रीलंका आमने-सामने
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का बहुप्रतीक्षित आगाज शुक्रवार से होने जा रहा है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका की टीमें बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर आमने-सामने होंगी। दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों की निगाहें इस मुकाबले पर टिकी हुई हैं, क्योंकि एक ओर घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने वाली मजबूत इंग्लैंड की टीम है, वहीं दूसरी तरफ श्रीलंका की टीम है जो बिना किसी दबाव के मैदान पर उतरने वाली है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला केवल टूर्नामेंट की शुरुआत नहीं बल्कि आगे की राह तय करने वाला भी माना जा रहा है। इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट इस टूर्नामेंट को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा है कि 2017 में घरेलू सरजमीं पर विश्व कप जीतने का अनुभव आज भी उन्हें रोमांचित कर देता है और वह एक बार फिर उसी तरह की यादें बनाना चाहती हैं। इंग्लैंड की टीम के लिए यह टूर्नामेंट खास इसलिए भी है क्योंकि 2017 महिला वनडे विश्व कप का फाइनल भी लॉर्ड्स में खेला गया था और इस बार महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल भी उसी ऐतिहासिक मैदान पर आयोजित होगा। ऐसे में इंग्लैंड के पास इतिहास दोहराने का सुनहरा मौका है।

साइवर-ब्रंट ने कहा कि किसी भी बड़े टूर्नामेंट को जीतने के लिए निरंतरता, आत्मविश्वास और दबाव के क्षणों में संयम बनाए रखना बेहद जरूरी होता है। उनके मुताबिक पिछले कुछ वर्षों में टीम ने बड़े मुकाबलों से काफी कुछ सीखा है और अब खिलाड़ी उन परिस्थितियों को बेहतर तरीके से समझने लगे हैं जिनमें मैच का रुख बदल सकता है। इंग्लैंड टीम प्रबंधन का मानना है कि घरेलू दर्शकों का समर्थन खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाएगा और टीम को अतिरिक्त ऊर्जा देगा। हालांकि इंग्लैंड की तैयारियों को थोड़ा झटका भी लगा था। कप्तान नैट साइवर-ब्रंट चोट के कारण न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ हालिया सीरीज का हिस्सा नहीं बन सकी थीं। उन्हें पिंडली में चोट लगी थी, लेकिन अब वह फिट होकर टीम में लौट आई हैं। अभ्यास मैचों में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और भारत के खिलाफ खेलते हुए अपनी फिटनेस का संकेत भी दिया। एक मुकाबले में वह जल्दी आउट हो गईं, लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने अर्धशतक लगाकर अपनी लय का परिचय दिया।

दूसरी तरफ श्रीलंका की टीम खुद को कमजोर नहीं मान रही है। भले ही आईसीसी रैंकिंग में इंग्लैंड दूसरे और श्रीलंका छठे स्थान पर है, लेकिन हालिया रिकॉर्ड श्रीलंकाई टीम का आत्मविश्वास बढ़ाने वाला है। तीन साल पहले इंग्लैंड की धरती पर ही श्रीलंका ने टी20 श्रृंखला में इंग्लैंड को हराकर सभी को चौंका दिया था। यही वजह है कि श्रीलंकाई टीम इस बार भी किसी बड़े उलटफेर की उम्मीद लेकर मैदान में उतर रही है। श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापथ्थु ने मुकाबले से पहले कहा कि टी20 क्रिकेट ऐसा प्रारूप है जिसमें किसी भी दिन कोई भी टीम जीत सकती है। उन्होंने माना कि इंग्लैंड को घरेलू परिस्थितियों का फायदा मिलेगा, लेकिन उनकी टीम चुनौती से घबराने वाली नहीं है। अथापथ्थु का कहना है कि उनकी टीम निडर क्रिकेट खेलने के इरादे से टूर्नामेंट में उतरी है और खिलाड़ियों पर किसी तरह का अतिरिक्त दबाव नहीं है। अंडरडॉग की भूमिका कई बार टीम को खुलकर खेलने का मौका देती है और श्रीलंका इसी मानसिकता के साथ मैदान में उतरेगा।

36 वर्षीय चमारी अथापथ्थु अपने करियर के अंतिम वर्षों में हैं और यह टूर्नामेंट उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उन्होंने हाल के समय में टीम में उभरी युवा प्रतिभाओं की भी खुलकर तारीफ की। कप्तान ने विशेष रूप से काविशा दिलहारी और विश्मी गुणरत्ने का नाम लिया, जिन्होंने पिछले कुछ वर्षों में श्रीलंका की बल्लेबाजी को मजबूती दी है। दोनों खिलाड़ियों ने लगातार रन बनाकर टीम में अपनी अहम जगह बनाई है। इसके अलावा युवा खिलाड़ी इमेशा दुलानी से भी टीम को काफी उम्मीदें हैं। श्रीलंकाई टीम प्रबंधन का मानना है कि युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन टीम को मजबूत बनाता है। यदि शीर्ष क्रम अच्छा प्रदर्शन करता है तो श्रीलंका किसी भी बड़े प्रतिद्वंद्वी को मुश्किल में डाल सकता है। महिला टी20 विश्व कप 2026 का यह पहला मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। इंग्लैंड जहां जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगा, वहीं श्रीलंका टूर्नामेंट के शुरुआती दिन ही बड़ा संदेश देने की कोशिश करेगा।