T20 वर्ल्ड कप पाकिस्तान बनाम नामीबिया क्रिकेट लाइव अपडेट ग्रुप स्टेज मुकाबला सुपर-8 रेस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट आज की ताज़ा खबरें - दैनिक जागरण

टी-20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान का पहला झटका, सईम अयूब 14 रन पर आउट
टी-20 वर्ल्ड कप के 35वें मैच में पाकिस्तान को शुरुआती झटका लगा है। कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में नामीबिया के खिलाफ खेले जा रहे इस अहम मुकाबले में सईम अयूब 14 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें जैक ब्रेसल ने विकेटकीपर जेन ग्रीन के हाथों कैच कराया। पावरप्ले के अंतिम ओवर में मिला यह विकेट नामीबिया के लिए अहम साबित हुआ।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम ने 9 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिए हैं। साहिबजादा फरहान और कप्तान सलमान अली आगा क्रीज पर डटे हुए हैं। फरहान ने 9वें ओवर में लगातार दो छक्के जड़कर रन गति तेज की। टीम ने आक्रामक शुरुआत की, लेकिन पावरप्ले के अंत में विकेट गिरने से लय कुछ प्रभावित हुई।

यह मुकाबला पाकिस्तान के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति लेकर आया है। अगर नामीबिया जीत दर्ज करता है तो पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा और अमेरिका की टीम सुपर-8 में पहुंच जाएगी। वहीं पाकिस्तान की जीत उसे अगले दौर में पहुंचा देगी। ऐसे में यह मैच ग्रुप स्टेज की दिशा तय करने वाला साबित हो सकता है।

दोनों टीमों ने इस मैच के लिए संतुलित प्लेइंग-इलेवन उतारी है। पाकिस्तान की कमान सलमान आगा के हाथों में है, जबकि नामीबिया की अगुवाई जेरार्ड इरास्मस कर रहे हैं। मुकाबले पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समाचार जगत की नजर बनी हुई है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

पाकिस्तान: सलमान आगा (कप्तान), साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), ख्वाजा नफी, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा और उस्मान तारिक।

नामीबिया: जेरार्ड इरास्मस (कप्तान), जॉन फ्राइलिनक, लॉरेन स्टीनकैंप, निकोल लोफ्टी-ईटन, एलेक्जेंडर वॉल्सचेंक, जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज और जैक ब्रेसल।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!