Indore Airport Udaan Yatri Cafe Civil Aviation Ministry India Affordable Airport Food Devi Ahilya Bai Holkar Airport Airport Passenger Facilities Madhya Pradesh News - दैनिक जागरण

इंदौर एयरपोर्ट पर अप्रैल से ‘उड़ान यात्री कैफे’ की शुरुआत
इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट पर यात्रियों को जल्द ही किफायती दरों पर भोजन और नाश्ता उपलब्ध होगा। नागरिक उड्डयन मंत्रालय की पहल ‘उड़ान यात्री कैफे’ योजना के तहत एयरपोर्ट के डिपार्चर हॉल में कैफे का निर्माण अंतिम चरण में है। अधिकारियों के अनुसार 1 अप्रैल से इसकी शुरुआत की तैयारी है।

इस योजना का उद्देश्य एयरपोर्ट पर मिलने वाले महंगे खाद्य पदार्थों के विकल्प के रूप में सस्ता और गुणवत्तापूर्ण बेसिक फूड उपलब्ध कराना है। लंबे समय से यह शिकायत मिलती रही है कि हवाई अड्डों पर खाने-पीने की वस्तुएं सामान्य बाजार दरों की तुलना में काफी महंगी होती हैं। इसका सीधा असर इकोनॉमी श्रेणी के यात्रियों, विद्यार्थियों और वरिष्ठ नागरिकों पर पड़ता है।

‘उड़ान’ योजना की भावना के अनुरूप शुरू की गई इस पहल का मकसद यात्रियों को राहत देना है। देश के कई प्रमुख हवाई अड्डों पर ऐसे किफायती फूड काउंटर पहले ही शुरू किए जा चुके हैं, जहां यात्रियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। अब इंदौर एयरपोर्ट पर भी यह सुविधा मिलने से प्रतिदिन यात्रा करने वाले हजारों लोगों को लाभ होगा।

एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, कैफे में मूलभूत खाद्य सामग्री निर्धारित दरों पर उपलब्ध रहेगी। संभावित दरों के अनुसार चाय 10 रुपये, कॉफी 20 रुपये और पानी की बोतल 10 रुपये में मिलेगी। समोसा या वडा पाव 20 रुपये, कचोरी या पकोड़ा 20 रुपये तथा सैंडविच 30 रुपये में उपलब्ध रहेगा। इडली-सांभर 30 रुपये में, जबकि पोहा या उपमा जैसे हल्के नाश्ते 20 से 30 रुपये के बीच मिलेंगे। बेसिक थाली या हल्का भोजन 50 रुपये तक में उपलब्ध कराने की योजना है।

अधिकारियों का कहना है कि मूल्य सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है और गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। कैफे शुरू होने के बाद नियमित निगरानी भी की जाएगी ताकि यात्रियों को तय दरों पर बेहतर सेवा मिल सके।

इंदौर एयरपोर्ट पर इस पहल को यात्रियों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे न केवल यात्रियों को आर्थिक राहत मिलेगी, बल्कि एयरपोर्ट पर सुविधाओं का स्तर भी संतुलित होगा।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!