UnionClubRaipur - दैनिक जागरण

मेगा समर कैंप के 25 साल पूरे, रजत जयंती समारोह के साथ हुआ भव्य समापन
रायपुर के यूनियन क्लब में रविवार को मेगा समर कैंप-2026 का समापन उत्साह और उल्लास के माहौल में हुआ। इस वर्ष आयोजन कई मायनों में खास रहा क्योंकि समर कैंप ने अपने 25 वर्ष पूरे किए। इस मौके पर रजत जयंती समारोह आयोजित किया गया, जिसमें केक काटकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, अभिभावक, खेल प्रेमी और शहर के कई गणमान्य नागरिक शामिल हुए। समापन समारोह के दौरान बच्चों की उपलब्धियों को सराहा गया और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। 2 मई से शुरू हुए इस मेगा समर कैंप में बच्चों को स्विमिंग, बैडमिंटन, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस और बिलियर्ड्स जैसे खेलों का प्रशिक्षण दिया गया। लगभग दो महीने तक चले प्रशिक्षण सत्र में बच्चों ने खेल की बारीकियां सीखीं और अपने कौशल को निखारने का अवसर पाया। आयोजकों के अनुसार, कैंप का उद्देश्य केवल खेल प्रशिक्षण देना नहीं बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और आत्मविश्वास को मजबूत करना भी है। यही वजह है कि हर वर्ष बड़ी संख्या में बच्चे इसमें हिस्सा लेते हैं।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यूनियन क्लब वर्षों से खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। उनका कहना था कि ऐसे समर कैंप बच्चों को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यहां प्रशिक्षण लेने वाले कई बच्चे भविष्य में राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आज के दौर में बच्चों को मोबाइल और आभासी दुनिया से बाहर निकालकर खेल मैदानों से जोड़ना बेहद जरूरी हो गया है। खेल न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं बल्कि संघर्ष की क्षमता, टीम भावना और नेतृत्व जैसे गुण भी विकसित करते हैं। उन्होंने यूनियन क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने का काम कर रहा है। यूनियन क्लब के अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव सरदार गुरुचरण सिंह होरा ने बताया कि क्लब पिछले कई वर्षों से हजारों बच्चों के सपनों को नई दिशा देने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि हर साल करीब 1500 बच्चों को विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण दिया जाता है। यहां खेलों के साथ-साथ बच्चों को संस्कार और जीवन मूल्यों की भी शिक्षा दी जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि क्लब से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। समारोह के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर-11 बालक वर्ग में ईशान नथानी विजेता रहे जबकि समर सांगोई उपविजेता बने। अंडर-11 बालिका वर्ग में यशाश्वी सिंह ने पहला स्थान हासिल किया और अवनी मानेकर दूसरे स्थान पर रहीं। अंडर-15 बालक वर्ग में राघव वर्मा विजेता बने जबकि सक्षम उपविजेता रहे। अंडर-15 बालिका वर्ग में एकलव्या यादव ने खिताब जीता और राजविका चंद्राकर उपविजेता रहीं। अंडर-19 बालक वर्ग में आदित्य सोनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया जबकि स्पर्श बुधवानी दूसरे स्थान पर रहे।

लॉन टेनिस प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। बिगिनर्स लेवल में वेदांश देवांगन विजेता बने और आरुष बत्रा उपविजेता रहे। सीनियर लेवल में मीत पटेल ने खिताब अपने नाम किया जबकि रोशनी सेठी दूसरे स्थान पर रहीं। एडवांस लेवल में आरव मेरिल ने जीत हासिल की और एकलव्य सिंह राजपूत उपविजेता बने। विजेताओं को मंच पर सम्मानित किए जाने के दौरान अभिभावकों और दर्शकों ने जोरदार तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया। समर कैंप के समापन के साथ ही छत्तीसगढ़ टेनिस प्रीमियर लीग (सीटीपीएल) का फाइनल मुकाबला भी खेला गया। बेहद रोमांचक मुकाबले में टीम बेसलाइन ने टीम एपिसम को 3-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। मुकाबले के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन निर्णायक क्षणों में टीम बेसलाइन ने बढ़त बनाकर जीत दर्ज की। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, टेनिस संघ उपाध्यक्ष नरेश चंद्र गुप्ता, यूनियन क्लब उपाध्यक्ष विजय अग्रवाल, एमआईसी सदस्य अमर गिदवानी, पार्षद अंबर अग्रवाल, पार्षद सचिन मेघानी, अतुल शुक्ला सहित बड़ी संख्या में अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।