france football team - दैनिक जागरण

फ्रांस चौथी बार फीफा वर्ल्ड कप क्वार्टर फाइनल में, एमबाप्पे के गोल से पैराग्वे पर जीत; मैच के बाद हाथ न मिलाने पर हुआ विवाद
फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 में फ्रांस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार चौथी बार क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। राउंड ऑफ-16 में खेले गए मुकाबले में फ्रांस ने पैराग्वे को 1-0 से हराकर अंतिम-8 में प्रवेश किया। फिलाडेल्फिया स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले का एकमात्र गोल स्टार स्ट्राइकर किलियन एमबाप्पे ने दूसरे हाफ में पेनल्टी के जरिए किया।

हालांकि मैच के बाद खेल भावना को लेकर एक विवाद भी सामने आया। पैराग्वे के गोलकीपर ऑरलैंडो गिल जब एमबाप्पे से हाथ मिलाने पहुंचे तो फ्रांसीसी स्टार ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया। इससे नाराज गिल ने फुटबॉल एमबाप्पे की ओर उछाल दी, जो उनकी पीठ पर जाकर लगी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पूरे मुकाबले में फ्रांस ने गेंद पर अधिक नियंत्रण बनाए रखा, लेकिन पैराग्वे की मजबूत रक्षापंक्ति ने फ्रांसीसी खिलाड़ियों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ के 70वें मिनट में वीडियो असिस्टेंट रेफरी (VAR) की मदद से फ्रांस को पेनल्टी मिली। रेफरी ने पैराग्वे के डिएगो गोमेज पर फाउल का फैसला सुनाया। इसके बाद किलियन एमबाप्पे ने बिना कोई गलती किए गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया और फ्रांस को 1-0 की बढ़त दिला दी।

मुकाबला समाप्त होने के बाद पैराग्वे के गोलकीपर ऑरलैंडो गिल खेल भावना के तहत एमबाप्पे से हाथ मिलाने पहुंचे। लेकिन एमबाप्पे बिना प्रतिक्रिया दिए आगे बढ़ गए। इससे गिल नाराज हो गए और उन्होंने फुटबॉल उनकी तरफ उछाल दी।हालांकि इस घटना के बाद किसी खिलाड़ी के बीच बड़ी झड़प नहीं हुई और दोनों टीमें अपने-अपने ड्रेसिंग रूम लौट गईं। सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर फुटबॉल प्रशंसकों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

इस मुकाबले में किया गया गोल एमबाप्पे के वर्ल्ड कप करियर का 19वां गोल रहा। इसके साथ ही वह अर्जेंटीना के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी के रिकॉर्ड से केवल एक गोल पीछे पहुंच गए हैं। मौजूदा टूर्नामेंट में भी एमबाप्पे शानदार फॉर्म में हैं। अब तक वह सात गोल कर चुके हैं और गोल्डन बूट की रेस में मेसी के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। उनकी लगातार बेहतरीन फॉर्म फ्रांस के लिए खिताब जीतने की उम्मीदों को और मजबूत कर रही है।

भले ही पैराग्वे मुकाबला हार गया, लेकिन टीम ने पूरे मैच में शानदार रक्षात्मक खेल दिखाया। गोलकीपर ऑरलैंडो गिल ने कई बेहतरीन बचाव किए और फ्रांस को कई मौकों पर दूसरा गोल करने से रोका। मैनू कोने का दमदार शॉट हो या स्टॉपेज टाइम में एमबाप्पे के लगातार दो प्रयास, गिल ने अपनी शानदार गोलकीपिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया। यदि उनका प्रदर्शन इतना प्रभावशाली नहीं होता तो फ्रांस की जीत का अंतर और बड़ा हो सकता था।

फ्रांस का अगला मुकाबला 9 जुलाई की रात 1:30 बजे मोरक्को से होगा। मोरक्को ने राउंड ऑफ-16 में मेजबान कनाडा को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इस जीत के साथ मोरक्को वर्ल्ड कप इतिहास में एक से अधिक बार क्वार्टर फाइनल खेलने वाला पहला अफ्रीकी देश बन गया है। इससे पहले उसने 2022 विश्व कप में भी अंतिम-8 तक का सफर तय किया था।

कनाडा और मोरक्को के बीच पहले हाफ में कोई गोल नहीं हुआ। लेकिन दूसरे हाफ की शुरुआत से ही मोरक्को ने आक्रामक खेल दिखाया। 50वें मिनट में अजेद्दीन ऊनाही ने शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद 82वें मिनट में उन्होंने अपना दूसरा गोल किया। इंजरी टाइम में सूफियान रहीमी ने तीसरा गोल दागकर मुकाबला पूरी तरह मोरक्को के नाम कर दिया।

कनाडा को भी मैच में बराबरी का मौका मिला। 78वें मिनट में जोनाथन डेविड को फ्री-किक मिली, लेकिन उनका शॉट क्रॉसबार के ऊपर निकल गया। इसके बाद ताजोन बुकानन ने लंबी दूरी से शानदार शॉट लगाया, लेकिन मोरक्को के गोलकीपर यासीन बूनू ने बेहतरीन डाइव लगाकर गेंद को रोक लिया। बूनू ने पूरे मुकाबले में तीन महत्वपूर्ण बचाव किए और टीम की जीत सुनिश्चित की।

फ्रांस की शानदार शुरुआत, सेनेगल को 3-1 से हराया; एम्बापे ने रचा नया इतिहास
फीफा वर्ल्ड कप में बुधवार को खेले गए मुकाबलों में फ्रांस और नॉर्वे ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। न्यू जर्सी में खेले गए ग्रुप-आई के मुकाबले में फ्रांस ने सेनेगल को 3-1 से हराकर तीन महत्वपूर्ण अंक हासिल किए। मैच का सबसे बड़ा आकर्षण स्टार फॉरवर्ड किलियन एम्बापे रहे, जिन्होंने दो शानदार गोल दागे और फ्रांस के लिए अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उनकी इस उपलब्धि ने फ्रांस की जीत को और खास बना दिया। मुकाबले की शुरुआत काफी संतुलित रही। पहले हाफ में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। सेनेगल ने शुरुआती 45 मिनट में फ्रांस को कई मौकों पर दबाव में रखा। हाफ टाइम से ठीक पहले इस्माइला सार के पास गोल करने का सुनहरा मौका आया था। वह गोलकीपर के सामने लगभग खुली स्थिति में थे, लेकिन उनका शॉट क्रॉसबार के ऊपर निकल गया। अगर यह गेंद गोल में चली जाती तो मुकाबले की दिशा पूरी तरह बदल सकती थी। पहले हाफ में फ्रांस की मजबूत डिफेंस लाइन ने भी कई हमलों को विफल किया।

दूसरे हाफ में फ्रांस ने अपनी रणनीति बदली और आक्रमण तेज कर दिया। इसका असर जल्द ही देखने को मिला जब किलियन एम्बापे ने शानदार फिनिश के साथ टीम को बढ़त दिलाई। इस गोल के बाद फ्रांस का आत्मविश्वास बढ़ गया और कुछ ही मिनट बाद ब्रेडली बारकोला ने दूसरा गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। ऐसा लग रहा था कि मुकाबला पूरी तरह फ्रांस की पकड़ में आ चुका है, लेकिन सेनेगल ने हार नहीं मानी। टीम के युवा खिलाड़ी इब्राहिम म्बाए ने शानदार गोल कर अंतर को कम कर दिया। इस गोल के साथ वह वर्ल्ड कप इतिहास में गोल करने वाले सबसे युवा अफ्रीकी खिलाड़ियों में शामिल हो गए। सेनेगल के गोल के बाद मुकाबला रोमांचक हो गया और कुछ समय के लिए फ्रांस पर दबाव भी दिखाई दिया। हालांकि इंजरी टाइम में एक बार फिर एम्बापे ने अपनी क्लास दिखाई और मैच का तीसरा गोल दागकर फ्रांस की जीत सुनिश्चित कर दी। उनके इस गोल के साथ फ्रांस ने मुकाबला 3-1 से अपने नाम कर लिया। स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों ने एम्बापे की इस उपलब्धि का जोरदार स्वागत किया।

मैच के दौरान एक विवादित क्षण भी सामने आया। दूसरे हाफ में फ्रांस ने पेनल्टी की जोरदार अपील की थी। मामला वीडियो असिस्टेंट रेफरी यानी VAR तक पहुंचा और लंबी समीक्षा की गई। इसके बावजूद रेफरी ने अपना फैसला नहीं बदला और पेनल्टी देने से इनकार कर दिया। इस फैसले पर फ्रांस के खिलाड़ियों और प्रशंसकों ने नाराजगी जताई। हालांकि कुछ ही मिनट बाद एम्बापे के गोल ने इस विवाद को पीछे छोड़ दिया। एम्बापे के लिए यह मुकाबला कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। उनके अब फीफा वर्ल्ड कप में कुल 14 गोल हो चुके हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने जर्मनी के महान स्ट्राइकर गर्ड मुलर की बराबरी कर ली है। वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोस के नाम है, जिन्होंने 16 गोल किए थे। एम्बापे अब उस रिकॉर्ड से सिर्फ दो गोल दूर हैं। उनकी उम्र और मौजूदा फॉर्म को देखते हुए फुटबॉल विशेषज्ञ मान रहे हैं कि वह आने वाले मुकाबलों में यह रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं।

यह जीत फ्रांस के लिए इसलिए भी खास रही क्योंकि उसने 2002 वर्ल्ड कप की यादों को पीछे छोड़ दिया। उस टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में सेनेगल ने फ्रांस को 1-0 से हराकर बड़ा उलटफेर किया था। उस हार के बाद फ्रांस ग्रुप चरण से ही बाहर हो गया था। करीब दो दशक बाद फ्रांस ने उसी प्रतिद्वंद्वी को हराकर पुराना हिसाब बराबर कर लिया। उधर ग्रुप-आई के दूसरे मुकाबले में नॉर्वे ने इराक को 4-1 से हराकर दमदार शुरुआत की। नॉर्वे की टीम पूरे मैच में हावी रही और उसने आक्रमण में बेहतरीन तालमेल दिखाया। इस जीत के साथ ग्रुप की अंक तालिका में प्रतिस्पर्धा और दिलचस्प हो गई है। शुरुआती मुकाबलों के बाद फ्रांस और नॉर्वे दोनों ने स्पष्ट कर दिया है कि वे अगले दौर में पहुंचने के मजबूत दावेदार हैं।