Knockout Round - दैनिक जागरण

मेसी ने रचा इतिहास, फुटबॉल वर्ल्ड कप में 18 गोल कर बने सर्वाधिक स्कोरर
फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना के कप्तान Lionel Messi ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में दो गोल दागकर मेसी वर्ल्ड कप इतिहास के सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। उनके नाम अब वर्ल्ड कप में कुल 18 गोल दर्ज हो चुके हैं।

मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना ने डलास स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया। इस जीत के साथ टीम ने टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण, यानी राउंड ऑफ-32 में प्रवेश कर लिया। मैच के दोनों गोल मेसी ने किए, जिन्होंने अपनी टीम को दबाव के क्षणों से निकालकर जीत दिलाई।

मैच की शुरुआत अर्जेंटीना के लिए चुनौतीपूर्ण रही। नौवें मिनट में टीम को पेनल्टी मिली, लेकिन मेसी इस मौके को गोल में नहीं बदल सके। उनका शॉट पोस्ट के बाहर चला गया। इसके बावजूद उन्होंने आत्मविश्वास नहीं खोया और लगातार ऑस्ट्रियाई रक्षा पंक्ति पर दबाव बनाए रखा।

रिकॉर्ड तोड़ने वाला गोल

पहले हाफ के 39वें मिनट में अर्जेंटीना को सफलता मिली। फाकुंडो मेडिना के पास पर मेसी ने बॉक्स के बाहर से शानदार लेफ्ट फुट शॉट लगाया, जिसे ऑस्ट्रिया के गोलकीपर रोक नहीं सके। यह वर्ल्ड कप में उनका 17वां गोल था, जिसके साथ उन्होंने जर्मनी के पूर्व स्टार Miroslav Klose के 16 गोल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

गोल के बाद स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों ने खड़े होकर मेसी का अभिवादन किया। यह पल वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे यादगार क्षणों में शामिल हो गया।

जीत पर मुहर

मैच के अंतिम क्षणों में ऑस्ट्रिया बराबरी की कोशिश कर रहा था, लेकिन इंजरी टाइम में अर्जेंटीना ने काउंटर अटैक किया। जूलियन अल्वारेज के प्रयास के बाद मिली रिबाउंड गेंद पर मेसी ने सटीक फिनिश करते हुए अपना दूसरा गोल किया। 95वें मिनट में आया यह गोल अर्जेंटीना की जीत पर अंतिम मुहर साबित हुआ।

इस टूर्नामेंट में मेसी अब तक पांच गोल कर चुके हैं और गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे हैं। इससे पहले अल्जीरिया के खिलाफ उन्होंने हैट्रिक लगाकर भी सुर्खियां बटोरी थीं।

38 वर्षीय मेसी अपने करियर का रिकॉर्ड छठा वर्ल्ड कप खेल रहे हैं। वह फुटबॉल इतिहास के पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने छह विश्व कप टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है। उनके नाम वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

भावनात्मक दौर के बीच उपलब्धि

रिपोर्ट्स के अनुसार, मेसी हाल के दिनों में पारिवारिक परिस्थितियों से भी जूझ रहे हैं। उनके पिता जॉर्ज मेसी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इसके बावजूद अर्जेंटीना के कप्तान मैदान पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

अर्जेंटीना के लिए यह जीत सिर्फ नॉकआउट में पहुंचने का रास्ता नहीं है, बल्कि टीम के आत्मविश्वास को भी मजबूत करने वाली साबित हुई है। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि क्या मेसी अपनी टीम को लगातार दूसरे विश्व कप खिताब तक पहुंचा पाएंगे।

मैक्सिको ने साउथ कोरिया को हराकर नॉकआउट में बनाई जगह, वर्ल्ड कप के अगले दौर में पहुंचने वाली पहली टीम
को-होस्ट मैक्सिको ने फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए नॉकआउट राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली है। शुक्रवार को खेले गए ग्रुप-ए के मुकाबले में मैक्सिको ने साउथ कोरिया को 1-0 से हराया और इस जीत के साथ टूर्नामेंट के राउंड ऑफ 32 में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। ग्वाडलाहारा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले का फैसला दूसरे हाफ में हुए एकमात्र गोल से हुआ। मिडफील्डर लुइस रोमो ने 50वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई, जिसे आखिर तक बरकरार रखा गया। मैक्सिको की इस जीत के बाद देशभर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। राजधानी मैक्सिको सिटी समेत कई बड़े शहरों में हजारों फैंस सड़कों पर उतर आए और टीम की जीत का जश्न मनाया। देर रात तक समर्थकों की भीड़ दिखाई दी। राष्ट्रीय झंडे लहराते हुए फैंस ने खिलाड़ियों के समर्थन में नारे लगाए। घरेलू मैदान पर हो रहे टूर्नामेंट में टीम के लगातार अच्छे प्रदर्शन ने समर्थकों की उम्मीदों को और मजबूत कर दिया है।

मैच की शुरुआत अपेक्षाकृत धीमी रही। पहले हाफ में दोनों टीमों ने काफी सतर्क खेल दिखाया। साउथ कोरिया ने डिफेंस मजबूत रखा, जबकि मैक्सिको भी जल्दबाजी में कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिखा। शुरुआती 45 मिनट में दोनों टीमों को कुछ मौके मिले, लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। कई बार ऐसा लगा कि मुकाबला बिना गोल के समाप्त हो सकता है। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने भी पहले हाफ के दौरान अपेक्षाकृत धीमे खेल पर अपनी प्रतिक्रिया दी।दूसरे हाफ की शुरुआत के कुछ ही मिनट बाद मैच का सबसे अहम पल आया। 50वें मिनट में साउथ कोरिया के गोलकीपर किम स्युंग-ग्यू और डिफेंडर ली गिह्युक के बीच तालमेल की कमी का फायदा मैक्सिको ने उठाया। गेंद पर नजर बनाए हुए लुइस रोमो ने मौका नहीं गंवाया और आसान शॉट के जरिए गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया। इस गोल के साथ मैक्सिको ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। गोल के बाद स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया और खिलाड़ियों ने भी जोरदार अंदाज में इसका जश्न मनाया।

बढ़त मिलने के बाद मैक्सिको ने खेल पर नियंत्रण बनाए रखने की कोशिश की। टीम ने मिडफील्ड में गेंद को संभालकर रखा और साउथ कोरिया को ज्यादा अवसर नहीं दिए। हालांकि मैच के अंतिम 15 मिनट काफी रोमांचक रहे। हार से बचने के लिए साउथ कोरिया ने लगातार आक्रामक खेल दिखाया और बराबरी का गोल करने के कई प्रयास किए। कोरियाई खिलाड़ियों ने मैक्सिकन डिफेंस पर दबाव बनाया, लेकिन गोलकीपर राउल रेंगल टीम की मजबूत दीवार साबित हुए।मुकाबले के आखिरी क्षणों में रेंगल ने दो ऐसे बचाव किए, जिन्होंने मैच का रुख पूरी तरह मैक्सिको के पक्ष में बनाए रखा। एक मौके पर उन्होंने बेहद करीब से लगाए गए शॉट को रोक दिया, जबकि दूसरे अवसर पर शानदार डाइव लगाकर गेंद को गोललाइन पार नहीं होने दिया। उनके इन बचावों को मैच का टर्निंग पॉइंट माना जा रहा है। अगर इनमें से कोई भी प्रयास गोल में बदल जाता तो मुकाबले का परिणाम अलग हो सकता था। इस जीत के साथ मैक्सिको ने ग्रुप-ए में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है और उसके खाते में छह अंक हो गए हैं। टीम फिलहाल अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर बनी हुई है। वहीं साउथ कोरिया तीन अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है। अब मैक्सिको का अगला मुकाबला चेक गणराज्य से होगा, जबकि साउथ कोरिया को अपने अंतिम ग्रुप मैच में साउथ अफ्रीका का सामना करना है।

मैक्सिको के लिए यह उपलब्धि कई मायनों में खास मानी जा रही है। टीम ने पहली बार फुटबॉल वर्ल्ड कप में लगातार तीन मुकाबले जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। इसके अलावा आठ साल बाद वह फिर से नॉकआउट चरण में पहुंची है। पिछली बार टीम ने 2018 विश्व कप में राउंड ऑफ 16 तक का सफर तय किया था। इसके बाद 2022 के टूर्नामेंट में उसे लीग चरण से ही बाहर होना पड़ा था। ऐसे में इस बार का प्रदर्शन टीम और उसके समर्थकों के लिए काफी राहत लेकर आया है। इतिहास पर नजर डालें तो मैक्सिको का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन विश्व कप के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचना रहा है। टीम 1970 और 1986 में अंतिम आठ तक पहुंचने में सफल रही थी। इस बार घरेलू दर्शकों का समर्थन और खिलाड़ियों का आत्मविश्वास देखकर माना जा रहा है कि टीम पिछले रिकॉर्ड से आगे जाने का प्रयास करेगी।