International Yoga Day - दैनिक जागरण

रीवा में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया योग, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर खेल परिसर में सामूहिक योग कार्यक्रम, सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार सुबह रीवा के खेल परिसर में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने योग कर लोगों को स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। उनके साथ रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, विंध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष, रीवा आईजी गौरव राजपूत, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में सभी ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान किया। पूरे परिसर में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। लोगों ने अनुशासन और एकाग्रता के साथ योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि योग केवल एक दिन का आयोजन नहीं है, बल्कि यह स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की एक संपूर्ण पद्धति है। "यदि व्यक्ति को निरोगी काया और स्वस्थ मन चाहिए तो उसे प्रतिदिन योग करना चाहिए। नियमित योग से शरीर स्वस्थ रहता है और मानसिक तनाव भी दूर होता है।"

उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर है। आज पूरी दुनिया इसकी महत्ता को समझ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और विश्व के अनेक देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है।

"योग हमारी प्राचीन भारतीय विधा है। यदि स्वस्थ रहना है तो योग, प्राणायाम और ध्यान को जीवन का हिस्सा बनाना होगा। आज पूरी दुनिया भारत की इस परंपरा को अपना रही है, यह हमारे लिए गर्व की बात है," राजेंद्र शुक्ल ने कहा।

उन्होंने आधुनिक जीवनशैली में बढ़ते तनाव और बीमारियों के बीच योग, प्राणायाम और ध्यान को बेहद आवश्यक बताया। उपमुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें और परिवार व समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

"स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए योग को जन-जन तक पहुंचाना जरूरी है," उन्होंने कहा।

बड़ा तालाब से टीटी नगर तक गूंजा योग का संदेश, भोपाल बना योगमय
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से ठीक पहले राजधानी भोपाल पूरी तरह योगमय नजर आई। सुबह की हल्की ठंडक और बड़े तालाब की ताजगी के बीच शहर के कई हिस्सों में योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, लेकिन सबसे बड़ा आकर्षण टीटी नगर स्टेडियम और बड़ा तालाब (बोट क्लब) रहा, जहां हजारों युवाओं ने एक साथ योगाभ्यास किया। पूरे शहर में जैसे एक दिन के लिए फिटनेस और अनुशासन का माहौल बन गया हो, लोग सुबह-सुबह ही योग स्थलों की ओर पहुंचने लगे थे। टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और प्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने हजारों युवाओं के साथ योग किया। कार्यक्रम की शुरुआत शांत वातावरण में हुई, लेकिन जैसे-जैसे सूर्य की रोशनी तेज होती गई, वैसे-वैसे मैदान में ऊर्जा और उत्साह भी बढ़ता गया। युवाओं, खिलाड़ियों और आम नागरिकों की भारी भीड़ ने इस आयोजन को एक बड़े जनआंदोलन जैसा रूप दे दिया। कई जगह लोगों को लाइन में लगकर योगासन करते देखा गया और पूरा माहौल अनुशासित लेकिन जीवंत बना रहा।

मंत्री विश्वास सारंग ने इस अवसर पर कहा कि योग सिर्फ व्यायाम नहीं है, बल्कि यह जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें, क्योंकि इससे न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि मानसिक संतुलन भी बेहतर होता है। केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने भी कहा कि फिट इंडिया का सपना तभी पूरा होगा जब युवा वर्ग नियमित रूप से योग और फिटनेस को अपनाएगा। उनके संबोधन के दौरान कई युवाओं ने तालियां बजाकर समर्थन जताया। इसके बाद मंत्री विश्वास सारंग बड़ा तालाब स्थित बोट क्लब पहुंचे, जहां दूसरे योग सत्र का आयोजन किया गया। प्राकृतिक सौंदर्य के बीच जब सैकड़ों-हजारों लोग एक साथ योग कर रहे थे, तो दृश्य बेहद आकर्षक नजर आ रहा था। पानी की हल्की लहरों और सुबह की हवा के बीच योग करते युवाओं का उत्साह अलग ही ऊर्जा दिखा रहा था। कई लोगों ने कहा कि इस तरह खुले वातावरण में योग करने का अनुभव बेहद अलग और प्रेरणादायक है। यहां भी ‘फिट इंडिया’ का संदेश जोर-शोर से गूंजता रहा। कार्यक्रम के दौरान मंत्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। उन्होंने बताया कि आज दुनिया के 190 से अधिक देश योग को अपना चुके हैं, जो भारत की प्राचीन परंपरा के वैश्विक प्रभाव को दर्शाता है।

उन्होंने यह भी कहा कि योग अब केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरी दुनिया के लिए एक स्वास्थ्य आंदोलन बन चुका है। पूरे आयोजन के दौरान युवाओं का उत्साह देखते ही बनता था। कई कॉलेजों और खेल संस्थानों के छात्र-छात्राएं सुबह से ही आयोजन स्थलों पर पहुंच गए थे। कुछ लोग पहली बार सामूहिक योग में शामिल हुए और उन्होंने इसे एक नया अनुभव बताया। कार्यक्रम में मौजूद प्रशिक्षकों ने अलग-अलग योगासन कराते हुए लोगों को सही तकनीक के बारे में भी जानकारी दी। भोपाल में इस आयोजन ने यह संदेश भी दिया कि नई पीढ़ी अब स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर पहले से अधिक जागरूक हो रही है। सामूहिक भागीदारी और अनुशासन ने यह साबित किया कि योग अब केवल एक परंपरा नहीं बल्कि आधुनिक जीवन का जरूरी हिस्सा बनता जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वस्थ जीवन और नियमित योग का संकल्प लिया।