Gold Medal - दैनिक जागरण

एशियन रिले चैंपियनशिप में भारत का जलवा: महिला टीम ने जीता गोल्ड
एशियन रिले चैंपियनशिप 2026 में भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन कर दिया है। भारतीय महिला 4x100 मीटर रिले टीम ने फाइनल मुकाबले में चीन जैसी मजबूत टीम को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत ने कुल 1 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज सहित तीन पदक जीतकर अपने अभियान को सफलतापूर्वक समाप्त किया। महिला 4x100 मीटर रिले फाइनल में भारतीय टीम ने बेहतरीन तालमेल और गति का प्रदर्शन किया। टीम ने 43.85 सेकंड का सीजन-बेस्ट समय निकालते हुए पहला स्थान हासिल किया। इस टीम में श्रावणी नंदा, एसएस स्नेहा, सुदेष्णा शिवंकर और तमन्ना शामिल थीं। इन चारों एथलीटों ने न केवल तेज दौड़ लगाई बल्कि शानदार बैटन एक्सचेंज के जरिए अपनी बढ़त को बनाए रखा।

फाइनल मुकाबले में चीन की टीम ने भी कड़ी टक्कर दी, लेकिन 44.09 सेकंड के समय के साथ वह दूसरे स्थान पर रही और उसे रजत पदक से संतोष करना पड़ा। वहीं थाईलैंड की टीम ने 44.11 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक अपने नाम किया। भारत और चीन के बीच यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने अंतिम क्षणों में बेहतरीन फिनिशिंग करते हुए जीत सुनिश्चित की। टीम के इस प्रदर्शन में कोच मार्टिन ओवेन्स की रणनीति और प्रशिक्षण की अहम भूमिका रही, जो रिलायंस फाउंडेशन से जुड़े हुए हैं। उनकी मार्गदर्शन में टीम ने रेस प्लान को सटीक तरीके से लागू किया, जिसका परिणाम स्वर्ण पदक के रूप में सामने आया।

इस चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी उल्लेखनीय रहा। विशेष रूप से तमन्ना और एसएस स्नेहा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो-दो पदक अपने नाम किए। दोनों खिलाड़ियों ने न केवल महिला 4x100 मीटर रिले में गोल्ड जीता बल्कि मिक्स्ड 4x100 मीटर रिले में भी भारत को कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। मिक्स्ड 4x100 मीटर रिले इवेंट में भारत ने 41.27 सेकंड का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया। इस टीम में तमन्ना, एसएस स्नेहा के साथ अनिमेष कुजूर और प्रणव गुरव शामिल थे। इस स्पर्धा में थाईलैंड ने 41.14 सेकंड के साथ स्वर्ण और चीन ने 41.29 सेकंड के साथ रजत पदक जीता।

इसके बाद मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले में भी भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता। इस टीम में थीर्थेश पी शेट्टी, एमआर पूवम्मा, भारत श्रीधर और नीरू पाठक शामिल थे। भारतीय टीम ने 3:17.06 सेकंड का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया। इस रेस में वियतनाम ने स्वर्ण पदक जीता जबकि अन्य टीमों को पीछे छोड़ते हुए भारत ने मजबूत प्रदर्शन किया। हालांकि, सभी स्पर्धाओं में भारत को सफलता नहीं मिल सकी। पुरुष और महिला 4x400 मीटर रिले इवेंट में भारतीय टीम पदक जीतने से चूक गई। महिला 4x400 मीटर टीम ने 3:34.88 सेकंड का समय निकालकर चौथा स्थान हासिल किया, जबकि पुरुष टीम 3:05.33 सेकंड के साथ पांचवें स्थान पर रही। इन दोनों स्पर्धाओं में वियतनाम ने अपना दबदबा कायम रखते हुए स्वर्ण पदक जीता।

इन परिणामों के बावजूद भारतीय टीम का समग्र प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा। स्प्रिंट रिले इवेंट्स में भारत ने जिस तरह का सुधार और समन्वय दिखाया है, वह भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत देता है। विशेषकर युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि भारत की एथलेटिक्स टीम तेजी से आगे बढ़ रही है। इस प्रतियोगिता में भारत ने कुल तीन पदक जीतकर अपनी क्षमता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिर से साबित किया है। कोचिंग स्टाफ, फेडरेशन और खिलाड़ियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम इस सफलता के रूप में सामने आया है। यदि इसी तरह की निरंतर ट्रेनिंग और अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर मिलता रहा, तो आने वाले वर्षों में भारत एशियाई और वैश्विक रिले स्पर्धाओं में और भी बेहतर प्रदर्शन कर सकता है।