Lohagad Fort - दैनिक जागरण

पुणे केतन मर्डर केस में नए खुलासे, परिवार ने उठाए सवाल
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं और मामला लगातार पेचीदा होता जा रहा है। लोहगढ़ किले पर हुई घटना को शुरुआत में एक हादसा बताया गया था, लेकिन अब परिवार और पुलिस दोनों की जांच के बाद यह मामला कथित साजिश और हत्या की ओर जाता दिख रहा है। मृतक के पिता विशाल अग्रवाल ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि घटना वाले दिन ही परिवार को सिया गोयल के व्यवहार पर शक हो गया था और वहीं से पूरी कहानी पर सवाल खड़े होने लगे। परिवार का कहना है कि 18 जून को जब सिया की मां का फोन आया कि केतन लोहगढ़ किले से गिर गया है, तब वे तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि केतन को खाई से निकाला जा चुका था और उसका चेहरा ढका हुआ था। पहचान के बाद जो दृश्य सामने आया, उसने परिवार को अंदर तक हिला दिया। पिता विशाल अग्रवाल ने बताया कि जब एक महिला पुलिसकर्मी ने कहा कि केतन अभी जिंदा है और उसे तुरंत अस्पताल ले जाना चाहिए, तभी सिया के हावभाव अचानक बदल गए और वह घबरा गई। परिवार का दावा है कि इसी समय से शक और गहरा हो गया।

विशाल अग्रवाल ने यह भी कहा कि सिया सवालों का जवाब देने से बच रही थी और उसकी चुप्पी असामान्य लग रही थी। केतन की बहन ने भी कई सवाल पूछे, लेकिन सिया ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। परिवार का आरोप है कि बाद में जब सिया की बुआ उसे वहां से ले गई, तभी उनका शक और मजबूत हुआ। अगले दिन घर पर भी जब उससे सवाल किए गए, तो वह लगातार चुप रही। परिवार ने इसके बाद सोसायटी के सीसीटीवी फुटेज देखने शुरू किए और पूरी घटना को जोड़कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच में भी कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, सिया और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर हत्या की साजिश रची थी। पुलिस का दावा है कि दोनों ने मोबाइल चैट डिलीट कर दी और डिजिटल सबूत मिटाने की कोशिश की। इसके अलावा पुलिस को एक ऐसे नंबर का भी पता चला है जिस पर सिया की हजारों बार कॉल की गई थीं। जांच में यह भी सामने आया कि 18 जून से पहले दोनों ने लोहगढ़ किले पर कई बार जाने की योजना बनाई थी और वहां के अलग-अलग स्थानों की रेकी भी की गई थी।

यह मामला अचानक हुआ हादसा नहीं बल्कि पहले से तैयार की गई योजना का हिस्सा था। हालांकि, सिया के परिवार ने इन आरोपों को खारिज किया है और कहा है कि वह शादी को लेकर खुश थी और किसी दबाव में नहीं थी। सिया की मां ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर उनकी बेटी दोषी है तो उसे सजा मिलनी चाहिए, लेकिन सच्चाई की जांच निष्पक्ष होनी चाहिए। इधर, महाराष्ट्र सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मंजूरी दे दी है। पुलिस लगातार साक्ष्यों को जोड़कर जांच आगे बढ़ा रही है। वहीं, सोशल मीडिया पर भी यह केस तेजी से चर्चा में है और लोग इस घटना के हर नए मोड़ पर नजर बनाए हुए हैं।  सिया गोयल और चेतन चौधरी पुलिस हिरासत में हैं और उनसे लगातार पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां इस मामले को कई एंगल से देख रही हैं, जिसमें रिश्तों में तनाव, प्रेम संबंध और संभावित साजिश सभी पहलू शामिल हैं।

केतन अग्रवाल मर्डर केस: गार्ड का नया दावा, सिया की मां बोलीं- बेटी दोषी हो तो उसे भी कड़ी सजा मिले
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए दावे और जानकारियां सामने आ रही हैं। इस बीच लोहगढ़ किले पर तैनात गार्ड धीरज जाधव के बयान ने मामले को नया मोड़ दे दिया है। गार्ड का कहना है कि घटना के तुरंत बाद उसने सिया गोयल को मदद के लिए चिल्लाते हुए सुना था। उसके मुताबिक, वह आवाज सुनकर मौके पर पहुंचा तो सिया वहां मौजूद थी और उसने बताया कि कोई नीचे गिर गया है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस अब इस बयान को भी जांच का हिस्सा बनाकर बाकी सबूतों से मिलान कर रही है। उधर इस पूरे मामले में पहली बार सिया गोयल के माता-पिता मीडिया के सामने आए। सिया की मां पूजा गोयल ने कहा कि अगर उनकी बेटी जांच में दोषी साबित होती है तो उसे भी सबसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि कानून जो उचित समझे, वही होना चाहिए। उनका कहना था कि परिवार को कभी अंदाजा नहीं था कि मामला इस मोड़ तक पहुंच जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें चेतन चौधरी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और परिवार को हमेशा यही लगा कि सिया अपनी शादी को लेकर खुश थी।

सिया के पिता प्रवीण गोयल ने भी बेटी के पक्ष में कुछ बातें रखते हुए कहा कि सिया ने खुद केतन से शादी की इच्छा जताई थी। उनके अनुसार, केतन और सिया के बीच अच्छे संबंध थे और दोनों अक्सर साथ समय बिताते थे। उन्होंने बताया कि लोहगढ़ किला जाने का प्रस्ताव भी केतन की ओर से आया था। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जांच पूरी होने तक किसी नतीजे पर पहुंचना ठीक नहीं होगा और यदि उनकी बेटी दोषी पाई जाती है तो कानून अपना काम करे। पुलिस की जांच में अब तक सामने आए तथ्यों के अनुसार, 18 जून को केतन अग्रवाल और उनकी मंगेतर सिया गोयल लोहगढ़ किले पर गए थे। वहीं से केतन खाई में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। शुरुआती दौर में इसे हादसा माना गया था, लेकिन बाद में परिवार की ओर से जताए गए संदेह और जांच के दौरान मिले कुछ सबूतों के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। फिलहाल सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी पुलिस हिरासत में हैं और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का दावा है कि जांच के दौरान मिले कॉल रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों की भूमिका संदिग्ध मिली है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, दोनों के बीच लंबे समय तक लगातार बातचीत होती रही थी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना से पहले दोनों की मुलाकात किन परिस्थितियों में हुई और क्या किसी तरह की योजना बनाई गई थी। हालांकि इन सभी पहलुओं की पुष्टि अभी अदालत में होनी बाकी है। जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इससे पहले भी केतन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई थी। मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि 14 जून को भी एक घटना हुई थी, लेकिन इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस फिलहाल हर पहलू की बारीकी से पड़ताल कर रही है ताकि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी साक्ष्यों की जांच हो सके।

बुधवार देर रात दोनों आरोपियों से आमने-सामने बैठाकर पूछताछ भी की गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान दोनों एक-दूसरे पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते रहे। जांच अधिकारियों का मानना है कि यह आरोपियों की बचाव की रणनीति भी हो सकती है। इसलिए पुलिस केवल बयानों पर नहीं बल्कि डिजिटल और फोरेंसिक सबूतों पर अधिक भरोसा कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।इस मामले ने सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा बटोरी है। सगाई के बाद दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें वे साथ नजर आ रहे हैं। इन्हीं तस्वीरों के कारण कई तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। हालांकि जांच एजेंसियों का कहना है कि सोशल मीडिया पोस्ट किसी मामले का अंतिम आधार नहीं हो सकते और हर तथ्य की स्वतंत्र रूप से जांच की जा रही है।