#sangeetmasoom #संगीतमासूम #mukeshkumarmasoom #मुकेशकुमारमासूम #meremanko #मेरेमनको #उदितनारायणसंगीतमासूम - दैनिक जागरण

उदित नारायण और पलक मुच्छल की आवाज़ तथा संगीत मासूम के प्रभावशाली अभिनय से सजा रोमांटिक गीत "मेरे मन को" हुआ रिलीज़
गीत की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसे अपनी सुमधुर एवं भावपूर्ण आवाज़ से सजाया है पद्मश्री एवं पद्म भूषण उदित नारायण तथा लोकप्रिय पार्श्व गायिका पलक मुच्छल ने। दोनों की स्वर-साधना ने इस रोमांटिक गीत को नई ऊँचाइयाँ प्रदान की हैं। गीत का मधुर संगीत फेमस म्यूजिक डायरेक्टर अमन श्लोक ने तैयार किया है, जबकि इसके संवेदनशील और हृदयस्पर्शी बोल सुप्रसिद्ध गीतकार एवं लेखक मुकेश कुमार मासूम ने लिखे हैं। वीडियो का निर्देशन अनिल एस. मेहता ने किया है, कोरियोग्राफी संजय चौधरी की है तथा इसकी निर्माता सीमा हैं।

म्यूज़िक वीडियो में संगीत मासूम और गंगा अधिकारी की जोड़ी ने प्रेम, भावनाओं और रिश्तों की खूबसूरती को अपने सशक्त एवं स्वाभाविक अभिनय के माध्यम से जीवंत कर दिया है। दोनों कलाकारों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री गीत को और भी आकर्षक बनाती है।

आज संगीत मासूम हिंदी संगीत जगत के उन प्रतिभाशाली युवा कलाकारों में गिने जाते हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत, समर्पण और अभिनय कौशल के दम पर अलग पहचान बनाई है। उन्होंने प्रसिद्ध नृत्य निर्देशक सरोज खान से नृत्य का प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा रोशन तनेजा अभिनय अकादमी से अभिनय का चार माह का डिप्लोमा किया है। हाल ही में उन्हें हिंदी फ़िल्म अभिनेता  विवेक ओबेरॉय के हाथों उत्कृष्ट अभिनय के लिए सम्मानित किया गया, जिसे उनके निरंतर विकसित होते कलात्मक सफर की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

इससे पूर्व संगीत मासूम "दिल का ख़ुदा", "ब्रेकअप पार्टी", "साजन के शहर" और "बेदर्दी" जैसे चर्चित एवं लोकप्रिय गीतों के माध्यम से संगीत प्रेमियों के बीच अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर चुके हैं। अब "मेरे मन को" से भी उनसे बड़ी उम्मीदें की जा रही हैं।

गीत के रचनाकार मुकेश कुमार मासूम समकालीन हिंदी साहित्य, सिनेमा और वैचारिक लेखन के एक संवेदनशील, प्रखर एवं बहुआयामी रचनाकार हैं। उनकी लेखनी की सबसे बड़ी विशेषता सरल भाषा में गहन भाव, साहित्यिक सौंदर्य, तथ्यात्मक स्पष्टता तथा समाज को सकारात्मक दिशा देने वाले विचार हैं। वे स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन तथा इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के सदस्य हैं, जो उनके साहित्य और फ़िल्म उद्योग से गहरे जुड़ाव का प्रमाण है।

मुकेश कुमार मासूम आज बॉलीवुड के प्रतिष्ठित गीतकारों में अपनी सशक्त पहचान बना चुके हैं। उनके लोकप्रिय गीतों में "दिल तोड़ने वाला, दिल का ख़ुदा निकला" (उदित नारायण), "दारू सिगरेट छोड़ दे" (ममता शर्मा), "जीवन एक अमृत है" (उदित नारायण), "मेरे मन को" (उदित नारायण एवं पलक मुच्छल), "भगवान ज़रूरी है" (अल्तमश फ़रीदी), "खाटू श्याम जाना है" (अनूप जलोटा), "जय भीम बोलो रे" (स्वर्गीय मोहम्मद अज़ीज़), "ब्रेकअप पार्टी" (हरमन नाज़िम), "मेनू हँसके विदा कर दे" (शबाब साबरी), "बौद्ध धर्म के अनुयायी" (अनूप जलोटा) तथा "उस बेदर्दी ने दिल तोड़ा" (अगम कुमार निगम) जैसे अनेक चर्चित गीत शामिल हैं।

उन्होंने अगम कुमार निगम, समीर खान, ममता शर्मा, अल्तमश फ़रीदी, शबाब साबरी, स्वर्गीय मोहम्मद अज़ीज़, पद्मश्री कुमार शानू, पद्मश्री अनूप जलोटा तथा पद्मश्री एवं पद्म भूषण उदित नारायण जैसे प्रतिष्ठित गायकों के लिए गीत लिखे हैं। उनके गीतों में भावनात्मक गहराई, लोकसंवेदना और आत्मीयता का अद्भुत समन्वय देखने को मिलता है।

वर्तमान में मुकेश कुमार मासूम प्रतिष्ठित फ़िल्म एवं धारावाहिक निर्माण कंपनी सिनेविस्टा लिमिटेड सहित बॉलीवुड की अनेक प्रमुख हस्तियों के लिए लेखन कार्य कर रहे हैं। साहित्य के क्षेत्र में भी उनकी सक्रिय उपस्थिति निरंतर बनी हुई है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित पुस्तक "योगी आदित्यनाथ : अध्यात्म और राजनीति के आकाश पर चमकता सितारा" का लेखन किया है। हाल ही में इस पुस्तक के संबंध में उन्होंने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट भी की थी।

संघर्ष, अभाव और कठिन परिस्थितियों से निकलकर अपनी प्रतिभा के बल पर सफलता की ऊँचाइयों तक पहुँचे मुकेश कुमार मासूम आज लाखों-करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुके हैं।

उच्च गुणवत्ता वाले संगीत, उत्कृष्ट गायन, प्रभावशाली अभिनय और भावपूर्ण शब्दों से सजा "मेरे मन को"अब विभिन्न डिजिटल संगीत मंचों पर उपलब्ध है। संगीत समीक्षकों और संगीत प्रेमियों का मानना है कि यह गीत वर्ष के चर्चित रोमांटिक गीतों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने की पूरी क्षमता रखता है।
अगर आपने इस गीत को नहीं सुना है तो एक बार अवश्य सुनिए।

https://youtu.be/chOI1JrxP3k?si=SxRApSd0WrTLFw8W