Lock Upp - दैनिक जागरण

'लॉक-अप' में लगातार विवादों की एंट्री, क्या नेटफ्लिक्स की नई रणनीति बन रही है कंट्रोवर्सी?
नेटफ्लिक्स का नया रियलिटी शो 'लॉक-अप' इन दिनों अपनी प्रतियोगिताओं या टास्क से ज्यादा विवादों के कारण चर्चा में बना हुआ है। शो की शुरुआत से ही अलग-अलग कंटेस्टेंट्स के निजी जीवन, रिश्तों और विवादित बयानों को प्रमुखता से दिखाया जा रहा है। अब अभिनेता राम कपूर के रिश्तों और पार्टनर को धोखा देने से जुड़े बयान ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। इसके बाद शो की कंटेंट रणनीति को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं कि क्या दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए विवादों को जानबूझकर प्रमुखता दी जा रही है। शो के हालिया एपिसोड में कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने राम कपूर से सवाल किया कि यदि किसी व्यक्ति का जीवनसाथी उसे धोखा दे तो क्या वह रिश्ता समाप्त कर देना चाहिए। इस पर राम कपूर ने कहा कि यदि रिश्ते में सच्चा प्यार हो तो एक गलती के कारण पूरे संबंध को खत्म नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लंबी शादीशुदा जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आते हैं और कई बार परिस्थितियों में ऐसी गलतियां हो जाती हैं, जिन्हें समय के साथ सुधारा जा सकता है।

राम कपूर ने यह भी कहा कि विवाह केवल एक रिश्ता नहीं बल्कि एक लंबी जिम्मेदारी है, जिस पर हर दिन काम करना पड़ता है। उनके अनुसार यदि दोनों लोग एक-दूसरे से सच्चा प्रेम करते हैं और परिवार को साथ रखना चाहते हैं तो रिश्ते को एक अवसर और दिया जा सकता है। हालांकि उनके इस बयान से शो की दूसरी प्रतिभागी आकांक्षा चमोला पूरी तरह असहमत नजर आईं। उन्होंने कहा कि किसी रिश्ते में बेवफाई को गलती नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह एक सोचा-समझा फैसला होता है। उनके मुताबिक किसी तीसरे व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाना अचानक होने वाली घटना नहीं है, इसलिए इसे केवल एक भूल बताकर उचित नहीं ठहराया जा सकता। दोनों कंटेस्टेंट्स के बीच इस मुद्दे पर लंबी बहस देखने को मिली। सोशल मीडिया पर भी दर्शकों की राय बंटी हुई दिखाई दी। कुछ लोगों ने राम कपूर के विचारों को रिश्तों में दूसरे अवसर देने की सोच बताया, जबकि कई लोगों ने इसे गलत संदेश देने वाला बयान माना।

दरअसल, यह पहला मौका नहीं है जब 'लॉक-अप' किसी विवाद को लेकर चर्चा में आया हो। शो की शुरुआत से ही कई ऐसे घटनाक्रम सामने आए हैं जिन्होंने सोशल मीडिया पर लगातार बहस छेड़ी है। शुरुआती एपिसोड में अभिनेत्री आकांक्षा चमोला ने अभिनेता गौरव खन्ना से अलग होने की घोषणा की थी। इस दावे के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आईं और कुछ लोगों ने इसे शो की लोकप्रियता बढ़ाने की कोशिश भी बताया। इसी तरह अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा भी शो में अपने पारिवारिक संबंधों और पुराने विवादों पर खुलकर बात करती नजर आईं। उन्होंने परिवार से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी राय रखी, जिसके बाद उनके बयान भी चर्चा का विषय बन गए।

शो में शामिल अन्य प्रतिभागियों के बीच भी कई बार तीखी बहस देखने को मिली है। कुछ क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिनमें प्रतिभागी एक-दूसरे के निजी जीवन और व्यक्तिगत पहचान को लेकर टिप्पणी करते दिखाई दिए। इन वीडियो को लेकर भी दर्शकों के बीच अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। मनोरंजन जगत के जानकारों का मानना है कि आज के डिजिटल दौर में रियलिटी शो केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रह गए हैं। दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए व्यक्तिगत जीवन, रिश्ते, भावनात्मक मुद्दे और विवाद भी शो का महत्वपूर्ण हिस्सा बनते जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले छोटे-छोटे वीडियो और क्लिप्स किसी भी शो की लोकप्रियता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

मनोरंजन और विवाद के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी है। यदि किसी शो में लगातार व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप, निजी रिश्तों की चर्चा और विवादित टिप्पणियों को ही प्रमुखता दी जाए तो इससे मूल उद्देश्य पीछे छूट सकता है। दर्शकों का एक वर्ग अब ऐसे कंटेंट की गुणवत्ता पर भी सवाल उठा रहा है। नेटफ्लिक्स ने इस विषय पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। शो के निर्माता भी लगातार यह कहते रहे हैं कि सभी प्रतिभागी अपने व्यक्तिगत विचार स्वतंत्र रूप से रखते हैं और उनके विचार व्यक्तिगत हैं। शो में दिखाई जाने वाली बातचीत प्रतिभागियों के वास्तविक अनुभवों और सोच पर आधारित होती है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सेंसरशिप के नियम पारंपरिक टेलीविजन की तुलना में अलग होते हैं। इसी कारण कई वेब शो और रियलिटी प्रोग्राम अपेक्षाकृत खुलकर अपनी प्रस्तुति करते हैं। 'लॉक-अप' भी इसी श्रेणी का कार्यक्रम माना जा रहा है, जहां प्रतिभागियों के बीच बिना अधिक संपादन के बातचीत दिखाई जाती है।

सुनीता आहूजा का बड़ा दावा, कश्मीरा ने पैरों पर गिरकर मांगी माफी
रियलिटी शो लॉक अप में नजर आ रहीं गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपने एक बयान से एक बार फिर मनोरंजन जगत में हलचल मचा दी है। सुनीता आहूजा ने दावा किया है कि लंबे समय से चला आ रहा उनका, कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के परिवार के बीच का विवाद अब खत्म हो गया है। सबसे ज्यादा चर्चा उनके उस बयान की हो रही है, जिसमें उन्होंने कहा कि कश्मीरा शाह उनके पैरों पर गिरकर रोते हुए माफी मांगने लगी थीं। सुनीता के मुताबिक, उसी भावुक पल के बाद दोनों परिवारों के बीच सालों से चली आ रही दूरियां खत्म होने लगीं और रिश्तों में फिर से मिठास लौट आई। शो के दौरान बातचीत में सुनीता आहूजा ने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि यह मुलाकात उनके लिए बेहद भावुक रही। उन्होंने कहा कि करीब 14-15 साल बाद आमने-सामने मिलने पर कश्मीरा शाह ने उनसे माफी मांगी और स्वीकार किया कि उनसे गलती हुई थी। सुनीता के अनुसार, कश्मीरा लगातार रो रही थीं और उनसे माफ कर देने की गुजारिश कर रही थीं। यह देखकर वह खुद भी भावुक हो गईं और उनकी आंखों से भी आंसू निकल आए। सुनीता ने कहा कि इतने लंबे समय तक रिश्तों में आई कड़वाहट का इस तरह खत्म होना उनके लिए भी बेहद खास पल था।

दरअसल, गोविंदा के परिवार और कृष्णा अभिषेक के परिवार के बीच मनमुटाव कोई नया मामला नहीं है। पिछले कई वर्षों से दोनों परिवारों के रिश्तों में तनाव की खबरें सामने आती रही हैं। साल 2018 में यह विवाद उस समय खुलकर सामने आया था, जब गोविंदा का एक शादी समारोह में डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उस दौरान कश्मीरा शाह ने बिना किसी का नाम लिए सोशल मीडिया पर टिप्पणी की थी कि कुछ कलाकार थोड़े पैसों के लिए शादियों में नाचते हैं। इस पोस्ट को गोविंदा से जोड़कर देखा गया, जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच रिश्ते और ज्यादा खराब हो गए। इसके बाद सुनीता आहूजा ने भी एक इंटरव्यू में नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि उन्होंने परिवार की तरह सबका साथ दिया, लेकिन बदले में उन्हें सम्मान नहीं मिला। उन्होंने बिना नाम लिए कश्मीरा शाह को "खराब बहू" तक कह दिया था। इस बयान के बाद विवाद और गहरा गया। दूसरी ओर कश्मीरा शाह ने भी जवाब देते हुए कहा था कि गोविंदा और सुनीता पिछले कई वर्षों से उनकी जिंदगी का हिस्सा ही नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्होंने अपनी पहचान अपने दम पर बनाई है और वह सिर्फ किसी अभिनेता की पत्नी के रूप में नहीं जानी जातीं।

विवाद इतना बढ़ गया था कि जब गोविंदा और सुनीता एक टीवी शो में मेहमान बनकर पहुंचे थे, तब कृष्णा अभिषेक उस एपिसोड की शूटिंग में शामिल नहीं हुए थे। उस समय भी दोनों परिवारों के बीच तनाव खुलकर सामने आया था। बाद में सुनीता ने यहां तक कह दिया था कि वह दोबारा कभी कृष्णा अभिषेक का चेहरा नहीं देखना चाहतीं। इसके बाद कई सालों तक दोनों परिवारों के बीच कोई सार्वजनिक मेल-मिलाप देखने को नहीं मिला। हालांकि इसी साल एक सेलिब्रिटी कुकिंग शो के सेट पर माहौल बदलता नजर आया। शो के दौरान सुनीता आहूजा और कृष्णा अभिषेक आमने-सामने आए। वहां कृष्णा ने सुनीता के पैर छूकर दंडवत प्रणाम किया, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत हुई और रिश्तों में जमी बर्फ पिघलती दिखाई दी। इसी मुलाकात को लेकर अब सुनीता ने दावा किया है कि कश्मीरा शाह ने भी उनसे माफी मांगकर पुराने विवाद को खत्म करने की पहल की। सुनीता के इस बयान के बाद कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। दोनों ने कहा कि उन्होंने शो देखा है और सुनीता आहूजा वहां अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। कृष्णा ने मुस्कुराते हुए कहा कि वह भी अपने शो में मामा-मामी यानी गोविंदा और सुनीता का जिक्र करते रहते हैं, इसलिए अगर सुनीता उनके बारे में बात कर रही हैं तो इसमें कुछ भी असामान्य नहीं है। उनके मुताबिक, ऐसे पारिवारिक किस्से अक्सर बातचीत का हिस्सा बन जाते हैं और इसे उसी नजरिए से देखा जाना चाहिए।