Sadia Khateeb - दैनिक जागरण

‘द केरल स्टोरी 2’ पर सादिया खतीब का तीखा बयान, बोलीं– सिनेमा के नाम पर फैलाया जा रहा डर
निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह की अपकमिंग फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ का टीजर सामने आते ही एक बार फिर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। जहां फिल्म के समर्थक इसे सच्ची घटनाओं से प्रेरित बता रहे हैं, वहीं एक्ट्रेस सादिया खतीब ने इसे लेकर कड़ा ऐतराज जताया है।

सादिया ने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि ऐसी फिल्में बार-बार एक खास समुदाय को समाज के लिए खतरे के रूप में पेश करती हैं। उनके मुताबिक यह सिर्फ कहानी कहने का मामला नहीं है, बल्कि डर और नफरत को धीरे-धीरे सामान्य बनाने की कोशिश है।

एक्ट्रेस ने लिखा कि एक भारतीय और एक मुस्लिम होने के नाते इस तरह की फिल्मों को देखकर उन्हें अपमान और पीड़ा महसूस होती है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पूरी आबादी को एक ही चश्मे से देखा जाता है, तो उसका असर सिर्फ पर्दे तक सीमित नहीं रहता, बल्कि समाज में सोच और व्यवहार को भी प्रभावित करता है।

सादिया ने यह भी कहा कि जब किसी समुदाय को बार-बार विलेन, आतंकवादी या अविश्वसनीय के रूप में दिखाया जाता है, तो यह एक तरह की मानसिक कंडीशनिंग बन जाती है। उन्होंने इसे कला नहीं बल्कि सोची-समझी प्रक्रिया करार दिया।

उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कई यूजर्स ने सादिया की बातों का समर्थन किया, तो कई लोगों ने उनके रुख पर सवाल खड़े किए।

कुछ यूजर्स ने याद दिलाया कि सादिया ने इससे पहले फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ में पीड़िता का किरदार निभाया था और तब उस फिल्म को सच्ची घटना पर आधारित बताया था। ऐसे में जब ‘द केरल स्टोरी 2’ के निर्माता भी अपनी फिल्म को वास्तविक घटनाओं से प्रेरित बता रहे हैं, तो इस पर आपत्ति क्यों?

वहीं कुछ लोगों का कहना है कि अगर समाज में ऐसे मुद्दे मौजूद हैं, तो फिल्मों का विरोध करने के बजाय उन पर खुलकर चर्चा होनी चाहिए। फिलहाल, सादिया खतीब का बयान फिल्म को लेकर चल रही बहस को और तेज कर गया है।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!