Krrish 4 - दैनिक जागरण

डॉन-3 और कृष-4 को लेकर प्रियंका चोपड़ा का सस्पेंस, बोलीं– कुछ कहूं या नहीं, समझ नहीं आ रहा
हॉलीवुड में लंबा वक्त बिताने के बाद अब प्रियंका चोपड़ा भारतीय सिनेमा में वापसी के लिए तैयार हैं। वह मशहूर निर्देशक एस.एस. राजामौली की अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी। इसी बीच प्रियंका ने अपनी दो सुपरहिट फ्रेंचाइजी फिल्मों डॉन और कृष को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने फैंस की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।

एक इंटरव्यू के दौरान जब प्रियंका से पूछा गया कि क्या वह डॉन 3 या कृष 4 का हिस्सा बन सकती हैं, तो उन्होंने जवाब को पूरी तरह खुला रखा। प्रियंका ने कहा कि ये ऐसे किरदार हैं, जिन्हें निभाने के लिए वह हमेशा तैयार रहती हैं, लेकिन सब कुछ कहानी पर निर्भर करता है।

उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता कि वह इन प्रोजेक्ट्स के बारे में खुलकर बात कर सकती हैं या नहीं। इसी जवाब पर उनके को-एक्टर महेश बाबू ने मजाकिया अंदाज में कहा कि जब जवाब इतना घुमा-फिरा है, तो जरूर कुछ न कुछ चल रहा होगा।

प्रियंका ने आगे बताया कि ‘वाराणसी’ भारत में उनकी लगभग छह साल बाद पहली फिल्म है और इस प्रोजेक्ट के जरिए वापस आना उनके लिए बेहद खास अनुभव है। उन्होंने साफ किया कि अगर किसी फ्रेंचाइजी या किरदार में दमदार कहानी और मजबूत स्क्रिप्ट होगी, तो वह उसे दोबारा निभाने से कभी पीछे नहीं हटेंगी।

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा ऋतिक रोशन के साथ ‘कृष 3’ में नजर आ चुकी हैं, वहीं शाहरुख खान के साथ उन्होंने ‘डॉन’ और ‘डॉन 2’ में अहम भूमिका निभाई थी। इन दोनों ही किरदारों को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

फिलहाल प्रियंका एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ महेश बाबू लीड रोल में नजर आएंगे। यह मेगा बजट फिल्म साल 2027 में रिलीज होने वाली है।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!