Arshdeep Singh - दैनिक जागरण

IPL में आज पंजाब-दिल्ली की टक्कर, हारने वाली टीम की बढ़ेंगी मुश्किलें
सोमवार शाम HPCA स्टेडियम, धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होंगी। यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि प्लेऑफ की रेस अब अपने आखिरी चरण में है। दिल्ली कैपिटल्स के पास इस मुकाबले में सिर्फ जीत का विकल्प बचा है। टीम ने अब तक 11 में से 8 मैच हार चुके हैं, और एक और हार उन्हें लगभग टूर्नामेंट से बाहर कर देगी। वहीं, पंजाब किंग्स भी लगातार तीन मैच हारकर दबाव में हैं। ऐसे में शाम 7.30 बजे शुरू होने वाला यह मैच दोनों टीमों के लिए 'करो या मरो' का मामला है।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए ये मुकाबला पिछली हार का बदला लेने का भी मौका है, क्योंकि पिछले मैच में पंजाब ने उन्हें 6 विकेट से हराया था। IPL में दोनों टीमें अब तक 35 बार भिड़ चुकी हैं, जिसमें पंजाब ने 18 और दिल्ली ने 16 मैच जीते हैं। एक मैच टाई रहा था, जिसे पंजाब ने अपने नाम किया था। पिछले सीज़न में भी पंजाब का पलड़ा भारी रहा था, तो दिल्ली के लिए ये मुकाबला सिर्फ दो अंक का नहीं बल्कि सम्मान और वापसी का भी है। ऐसी खबरें हैं कि टीम मैनेजमेंट कुछ नए खिलाड़ियों को मौका देने का विचार कर रही है। कप्तान अक्षर पटेल ने हाल ही में इशारा किया था कि वे अब बेंच स्ट्रेंथ को भी आजमाना चाहेंगे। KKR के खिलाफ हार के बाद उन्होंने कहा था कि आने वाले मैचों में कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।

दिल्ली की सबसे बड़ी समस्या उसकी बल्लेबाजी रही है। धीमी और टर्निंग पिचों पर उसके बल्लेबाज लगातार संघर्ष कर रहे हैं। केएल राहुल जरूर रन बना रहे हैं, लेकिन अन्य बल्लेबाजों से लगातार सहयोग नहीं मिल रहा है। कुलदीप यादव की फॉर्म भी चिंता का विषय बन गई है। गेंदबाजी में अक्षर पटेल ने तो अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन टीम को एकजुटता की जरूरत है। दूसरी ओर, पंजाब किंग्स की शुरुआत इस सीजन में काफी मजबूत रही, लेकिन अब टीम की लय बिगड़ गई है। खराब फील्डिंग और डेथ ओवर्स में ज्यादा रन देना उनकी हार का मुख्य कारण रहा है। ओपनर प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह भी हाल के मैचों में बड़ी पारियां नहीं खेल सके हैं। हालांकि, कूपर कोनोली और अर्शदीप सिंह ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार के बाद, पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि टीम को उसी मानसिकता में लौटना होगा जिससे उसने सीजन की शुरुआत की थी। टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि धर्मशाला का माहौल खिलाड़ियों में नया उत्साह भर सकता है। धर्मशाला की पिच तेज गेंदबाजों को मदद करने के लिए जानी जाती है, यहां गेंद में अच्छी उछाल और आउटफील्ड में तेज गति देखने को मिलती है। आंकड़ों को देखें तो इस मैदान पर IPL के 14 मुकाबलों में 9 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। इसलिए टॉस भी महत्वपूर्ण हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन मैच पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। शाम को तापमान करीब 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

पंजाब की संभावित टीम में प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टोयनिस और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी हो सकते हैं। वहीं, दिल्ली की टीम में केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, मिचेल स्टार्क और कुलदीप यादव पर नजर रहेगी। फिलहाल, दोनों टीमों की स्थिति ऐसी है कि एक छोटी सी गलती भी सीजन पर भारी पड़ सकती है।

PBKS vs RR मुकाबला आज, न्यू चंडीगढ़ में शाम 7:30 बजे मैच
न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) स्टेडियम में मंगलवार शाम 7:30 बजे पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। पंजाब किंग्स इस समय 13 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है और टीम अब तक अजेय रही है। दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स 8 मैचों में 5 जीत के साथ चैथे स्थान पर है और उसकी नजर शीर्ष तीन में जगह मजबूत करने पर होगी।

प्रशासन ने दर्शकों के लिए शाम 4:30 बजे से स्टेडियम के गेट खोलने का फैसला किया है। मैच को लेकर सुरक्षा, ट्रैफिक और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। कुल आठ पार्किंग जोन बनाए गए हैं, जिनमें तीन वीआईपी और पांच आम दर्शकों के लिए आरक्षित हैं। अधिकारियों के अनुसार, स्टेडियम के बाहर यातायात प्रबंधन के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

पंजाब किंग्स इस सीजन में सबसे संतुलित टीम के रूप में उभरी है। टीम ने सात में से छह मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा। यही वजह है कि पंजाब का आत्मविश्वास इस समय ऊंचाई पर है। टीम की सफलता की सबसे बड़ी वजह उसका आक्रामक टॉप ऑर्डर रहा है। प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने पावरप्ले में लगातार तेज शुरुआत दी है, जिससे मध्यक्रम पर दबाव कम हुआ है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी जिम्मेदार बल्लेबाजी के साथ टीम को स्थिरता दी है।

पंजाब के लिए कूपर कोनोली इस सीजन में सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बनकर सामने आए हैं। उन्होंने अब तक 223 रन बनाए हैं और मध्यक्रम को मजबूती दी है। प्रियांश आर्य ने 248.24 के स्ट्राइक रेट से 211 रन बनाकर विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाया है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 208 रन के साथ नेतृत्व और बल्लेबाजी दोनों मोर्चों पर असर छोड़ा है। वहीं अर्शदीप सिंह नई गेंद और डेथ ओवरों में पंजाब के सबसे अहम गेंदबाज साबित हुए हैं।

राजस्थान रॉयल्स के लिए यह मुकाबला आसान नहीं होगा, लेकिन टीम के पास मैच पलटने वाले खिलाड़ी मौजूद हैं। 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन में 246 रन बनाकर सभी का ध्यान खींचा है। यशस्वी जायसवाल के साथ उनकी साझेदारी राजस्थान को तेज शुरुआत दे रही है। मध्यक्रम में ध्रुव जुरेल ने जरूरत के समय टीम को संभाला है। वहीं रवि बिश्नोई की लेग स्पिन पंजाब के आक्रामक बल्लेबाजों के खिलाफ बड़ा हथियार साबित हो सकती है।

क्रिकेटर Arshdeep Singh रूमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन कौर संग एयरपोर्ट पर दिखे, डेटिंग की चर्चाएं तेज
भारतीय क्रिकेटर Arshdeep Singh इन दिनों अपने खेल के साथ-साथ निजी जीवन को लेकर भी सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्हें मॉडल समरीन कौर के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर देखा गया, जिसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दोनों साथ चलते और बातचीत करते नजर आ रहे हैं, जिससे फैंस के बीच डेटिंग की अटकलें और मजबूत हो गई हैं।

यह घटना रविवार की बताई जा रही है, जब अर्शदीप अपनी टीम के साथ मुंबई के लिए रवाना हो रहे थे। वीडियो में वे अपने साथियों के साथ एयरपोर्ट के अंदर जाते दिखाई देते हैं, वहीं समरीन कौर भी उनके साथ नजर आती हैं। इसी दौरान एक फैन द्वारा रिकॉर्ड किया गया वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया।

क्या और क्यों—सोशल मीडिया पर इन दोनों की नजदीकियों को लेकर चर्चाएं पहले भी हो चुकी हैं। हाल ही में समरीन कौर ने मुंबई के Gateway of India की तस्वीर साझा की थी, जिसके कुछ समय बाद अर्शदीप ने भी उसी लोकेशन से अपनी स्टोरी पोस्ट की। इसके अलावा दोनों ने एक ही धार्मिक स्थल की तस्वीरें भी अलग-अलग समय पर साझा कीं, जिससे फैंस ने दोनों के साथ होने का अंदाजा लगाया।

कैसे बढ़ी चर्चा—अर्शदीप की स्नैपचैट स्टोरी में एक फोटो भी सामने आई, जिसमें दो लोग बोतल पकड़े नजर आ रहे हैं। हालांकि चेहरा साफ नहीं दिखा, लेकिन फैंस ने इसे भी समरीन से जोड़ दिया। इससे पहले, समरीन कौर पंजाब किंग्स के एक मैच के दौरान वीआईपी बॉक्स में भी नजर आई थीं, जहां से उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की थीं।

परिवार की प्रतिक्रिया—इस पूरे मामले पर अर्शदीप के पिता दर्शन सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह पूरी तरह उनका निजी मामला है और इसमें मीडिया को दखल नहीं देना चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि अर्शदीप किससे शादी करेगा, यह उसका व्यक्तिगत निर्णय है। वहीं उनकी मां ने भी इन खबरों को लेकर कोई पुष्टि नहीं की और कहा कि सोशल मीडिया पर कई बार गलत बातें फैल जाती हैं।

T20 World Cup 2026: अर्शदीप सिंह ने रच दिया ऐतिहासिक कीर्तिमान, बुमराह और बोल्ट का तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड
T20 World Cup 2026: टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप में एक नया इतिहास रच दिया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की और तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए। इसी के साथ वह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। यह भारतीय क्रिकेट के लिए एक गर्व का पल है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में दिखाया दम

इस मैच में अर्शदीप ने चार ओवर गेंदबाजी की और सिर्फ 24 रन दिए। उन्होंने तीन बल्लेबाजों को आउट किया , जिसमें जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा, रेयान बर्ल और टोनी मुनयोंगा शामिल हैं। मौजूदा वर्ल्ड कप में उन्होंने आठ विकेट लिए हैं और टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में उनके नाम 35 विकेट हैं।

ट्रेंट बोल्ट का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा

अर्शदीप ने इस उपलब्धि के साथ न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को पीछे छोड़ दिया। बोल्ट के नाम टी20 वर्ल्ड कप में 34 विकेट थे, जबकि अर्शदीप ने 35 विकेट लेकर उनसे आगे निकल गए। वह अब टी20 वर्ल्ड कप में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। यह उनके करियर के लिए एक बड़ा मील का पत्थर हो सकता है।

विश्व रिकॉर्ड की दौड़ में आगे बढ़ते कदम

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो बांग्लादेश के शाकिब अल हसन शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 43 मैचों में 50 विकेट लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के एडम जम्पा दूसरे स्थान पर हैं, जिनके नाम 44 विकेट हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान 43 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। अर्शदीप तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और आने वाले मैचों में इन रिकॉर्ड्स के करीब पहुंच सकते हैं।

भारतीय गेंदबाजों में शीर्ष पर अर्शदीप

अर्शदीप अब भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। जसप्रीत बुमराह 33 विकेट के साथ दूसरे और रविचंद्रन अश्विन 32 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। हार्दिक पांड्या 29 विकेट के साथ इस सूची में हैं। अर्शदीप की निरंतरता और दबाव में प्रदर्शन करने की क्षमता उन्हें शीर्ष पर ले आई है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ अगली चुनौती

टीम इंडिया का अगला मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होगा। इस मैच में भी सभी की नजरें अर्शदीप पर होंगी। अगर वह अपनी लय में बने रहते हैं तो न केवल टीम को जीत में मदद करेंगे, बल्कि अपनी व्यक्तिगत उपलब्धियों में भी सुधार कर सकते हैं।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!