Raipur Holi 2026 Police security Drone surveillance Drink and drive Triple riding Law and order Chhattisgarh news Festival safety Police plan - दैनिक जागरण

रायपुर: होली पर 5 मिनट में पहुंचेगी पुलिस, ड्रोन निगरानी और ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त कार्रवाई
रायपुर में होली पर्व के मौके पर पुलिस ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक फुलप्रूफ प्लान तैयार किया है। राजधानी के सेंसिटिव इलाकों में ड्रोन कैमरे तैनात किए गए हैं, जो पल-पल की जानकारी कंट्रोल रूम तक पहुंचाएंगे। रायपुर कमिश्नरेट ने शहर को तीन सेक्टरों में बांटा है और किसी भी विवाद या सूचना मिलने पर पांच मिनट के भीतर पुलिस बल मौके पर पहुंचेगा।

पुलिस ने रंगोत्सव के दौरान होड़धंग करने वालों पर कड़ी नजर रखने के लिए 3,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। यह बल सोमवार शाम से लेकर बुधवार शाम तक लगातार ड्यूटी देगा। पुलिस विशेष रूप से ड्रिंक एंड ड्राइव करने वाले और ट्रिपल सवारी करने वालों पर नजर रखेगी। पकड़े जाने पर वाहन तुरंत जब्त किए जाएंगे और चालक को पैदल घर भेजा जाएगा।

ट्रैफिक पुलिस ने शहर में 60 से अधिक चेकिंग प्वाइंट बनाए हैं। 500 जवान मुख्य चौक-चौराहों पर तैनात रहेंगे। मुख्य फोकस शराब पीकर वाहन चलाने वालों, तेज गति से बाइक चलाने वालों और तीन सवारियों पर रहेगा।

नशे के अवैध कारोबार और संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए क्राइम ब्रांच की 150 सदस्यीय विशेष टीम सिविल ड्रेस में काम करेगी। यह टीम नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री पर नजर रखेगी और त्योहार की आड़ में अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

रायपुर कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने बताया कि डीसीपी रैंक के अधिकारियों की निगरानी में शहर को तीन सेक्टरों में बांटा गया है। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी के साथ रिकॉर्डिंग भी की जाएगी, ताकि किसी भी उल्लंघन या अपराध को साक्ष्य के रूप में इस्तेमाल किया जा सके।

कमिश्नर ने शहरवासियों से शांतिपूर्वक होली मनाने की अपील की और कहा कि पुलिस का रिस्पांस टाइम पांच मिनट का रखा गया है। उनका यह भी कहना था कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी और किसी भी तरह की अशांति या दुर्घटना की स्थिति में तत्काल कार्रवाई होगी।

शहरवासियों को सलाह दी गई है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर संयम बनाए रखें, शराब पीकर वाहन न चलाएं और ट्रिपल सवारी से बचें। पुलिस की यह तैयारियों का मकसद त्योहार के दौरान किसी अप्रिय घटना को रोकना और रंगोत्सव को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाना है।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए