Ghooskhor Pandit - दैनिक जागरण

मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ विवादों में: ‘पंडित’ शब्द के इस्तेमाल पर मेकर्स को कानूनी नोटिस
अभिनेता मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ रिलीज से पहले ही कानूनी विवाद में फंस गई है। हाल ही में फिल्म का टीजर सामने आने के बाद मुंबई के एक वकील ने इसके खिलाफ आपत्ति जताते हुए मेकर्स को लीगल नोटिस भेजा है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई निवासी वकील आशुतोष दुबे ने फिल्म के शीर्षक और कंटेंट पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि ‘पंडित’ जैसे सम्मानित और पारंपरिक शब्द को भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी से जोड़कर दिखाया जा रहा है, जो एक पूरे समुदाय की गरिमा को ठेस पहुंचाता है।

नोटिस में कहा गया है कि भारतीय संस्कृति में ‘पंडित’ शब्द ज्ञान, नैतिकता और आध्यात्मिक मूल्यों का प्रतीक रहा है। ऐसे में इसे नकारात्मक किरदार से जोड़ना सामाजिक रूप से गैर-जिम्मेदाराना कदम है। वकील का कहना है कि यह केवल रचनात्मक स्वतंत्रता का मामला नहीं, बल्कि कला के नाम पर समुदाय विशेष की छवि को नुकसान पहुंचाने जैसा है।

वकील ने इस बात पर भी आपत्ति जताई है कि नेटफ्लिक्स जैसी बड़ी ओटीटी कंपनी इस तरह के कंटेंट को प्रमोट कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म का नाम जानबूझकर विवाद खड़ा करने और सुर्खियां बटोरने के उद्देश्य से चुना गया है। नोटिस में फिल्म का शीर्षक बदलने की मांग भी की गई है।

फिलहाल इस पूरे मामले पर न तो नेटफ्लिक्स और न ही फिल्म के निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है।

🎥 टीजर में क्या दिखाया गया है

फिल्म के टीजर में मनोज बाजपेयी सीनियर इंस्पेक्टर अजय दीक्षित की भूमिका में नजर आते हैं, जिन्हें दिल्ली में ‘पंडित’ के नाम से जाना जाता है। कहानी के अनुसार, अजय दीक्षित करीब 20 साल पहले सब-इंस्पेक्टर के तौर पर भर्ती हुए थे, लेकिन भ्रष्ट गतिविधियों के चलते उन्हें कई बार पदावनत किया गया। टीजर में उनके किरदार को एक बदनाम और विवादित पुलिस अफसर के रूप में पेश किया गया है।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!