Bihar Politics - दैनिक जागरण

तेजप्रताप यादव पर FIR, अनुष्का मामले ने बढ़ाया सियासी विवाद
पटना में पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव के खिलाफ दर्ज FIR ने एक बार फिर राजनीतिक और निजी जीवन से जुड़े विवाद को सुर्खियों में ला दिया है। अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने आरोप लगाया है कि तेजप्रताप यादव अपने सहयोगियों के साथ उनके घर पहुंचे और जबरन अंदर घुसने की कोशिश की। मामला सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आरोपों में धमकी, दबाव और गंभीर परिणाम भुगतने जैसी बातें भी सामने आई हैं, जिससे पूरे मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया है। आकाश यादव का कहना है कि 6 जून को जब वह खाटूश्याम यात्रा पर थे, उस समय तेजप्रताप यादव और उनके सहयोगी मोतीलाल यादव उनके पाटलिपुत्र स्थित घर पहुंचे। आरोप है कि वहां परिवार को धमकाया गया और घर में घुसने का प्रयास किया गया। इसके बाद फोन कॉल के जरिए कथित धमकियां दी गईं, जिनमें एक व्यक्ति ने खुद को कुख्यात गैंग से जुड़ा बताते हुए चेतावनी दी कि किसी भी तरह की शिकायत या बयान देने के गंभीर परिणाम होंगे। आकाश ने दावा किया कि उनके पास इन कॉल्स की रिकॉर्डिंग भी मौजूद है, जिसे उन्होंने अदालत में सबूत के तौर पर पेश किया है।

आकाश यादव ने पहले थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन FIR दर्ज नहीं होने के बाद उन्होंने अदालत का रुख किया। अब पटना व्यवहार न्यायालय में मामले की सुनवाई शुरू हो चुकी है और पुलिस भी जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आवेदन में विदेश से आए कॉल का भी जिक्र किया गया है, जिसकी तकनीकी जांच की जा रही है। इस पूरे घटनाक्रम ने मामले को और जटिल बना दिया है, क्योंकि इसमें राजनीतिक प्रभाव और निजी विवाद दोनों जुड़े हुए नजर आ रहे हैं। इधर, तेजप्रताप यादव ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे उनकी छवि खराब करने की साजिश बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लंबा बयान जारी कर कहा कि उनके खिलाफ झूठी और मनगढ़ंत कहानियां फैलाई जा रही हैं ताकि उनकी राजनीतिक और सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि वह कानून और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा रखते हैं और सच्चाई जल्द सामने आएगी। तेजप्रताप ने अपने बयान में यह भी कहा कि उन्हें बार-बार बदनाम करने की कोशिश की जा रही है और यह पूरा मामला राजनीतिक साजिश का हिस्सा है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें और उनके परिवार को मानसिक रूप से परेशान करने की कोशिश की गई है। इससे पहले भी वह अनुष्का यादव के साथ अपने संबंधों को लेकर सार्वजनिक बयान दे चुके हैं, जिसमें उन्होंने सभी आरोपों को गलत बताया था और सोशल मीडिया पोस्ट को हैकिंग का परिणाम बताया था।

इस पूरे मामले की जड़ 2025 में सामने आए सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ी मानी जा रही है, जिसमें तेजप्रताप यादव और अनुष्का यादव के रिश्ते को लेकर चर्चा शुरू हुई थी। हालांकि कुछ समय बाद वह पोस्ट डिलीट कर दिया गया और फिर से विवाद और बढ़ गया जब तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। इसने राजनीतिक हलकों में भी हलचल पैदा कर दी थी। अब ताजा FIR और अदालत में शुरू हुई सुनवाई ने इस मामले को फिर से चर्चा के केंद्र में ला दिया है। पुलिस कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और क्या यह मामला केवल निजी विवाद है या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश भी है।  दोनों पक्ष अपने-अपने दावों पर कायम हैं और मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने SIR को माना वैध, कहा- EC अपने अधिकार क्षेत्र में काम कर रहा
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग (ECI) की ओर से कराए जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर अहम टिप्पणी करते हुए कहा है कि इसे सिर्फ इसलिए गैरकानूनी नहीं माना जा सकता क्योंकि यह सामान्य प्रक्रिया से अलग है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि प्रथम दृष्टया ऐसा नहीं कहा जा सकता कि चुनाव आयोग ने अपने संवैधानिक और कानूनी अधिकारों से बाहर जाकर यह प्रक्रिया शुरू की है।

सुप्रीम कोर्ट की यह टिप्पणी बिहार सहित कई राज्यों में चल रही SIR प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान सामने आई। इस मामले में एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR), पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज (PUCL) समेत कई संगठनों और विपक्षी नेताओं ने याचिकाएं दायर की थीं।

याचिकाकर्ताओं में आरजेडी सांसद मनोज झा, सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा, कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल, सांसद पप्पू यादव और आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह समेत कई नेता शामिल हैं। उन्होंने चुनाव आयोग की इस प्रक्रिया को चुनौती देते हुए आरोप लगाया था कि SIR के जरिए बड़ी संख्या में लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए।

सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले भी बिहार में चल रही SIR प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। हालांकि कोर्ट ने यह जरूर कहा था कि वह बाद में यह तय करेगा कि चुनाव आयोग को इस तरह का विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाने का अधिकार है या नहीं। अब कोर्ट ने साफ संकेत दिए हैं कि आयोग के अधिकार क्षेत्र को लेकर तत्काल कोई असंवैधानिकता नहीं दिखती। कोर्ट के फैसला सुरक्षित रखने के बाद बिहार, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और अन्य राज्यों में यह अभी जारी है।

चुनाव आयोग का पक्ष

चुनाव आयोग ने अदालत में SIR का बचाव करते हुए कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना उसका संवैधानिक दायित्व है। आयोग के अनुसार मतदाता सूची को अपडेट रखना और फर्जी या दोहराए गए नाम हटाना जरूरी प्रक्रिया का हिस्सा है। आयोग की ओर से पेश वकीलों ने दलील दी कि SIR के दौरान केवल चुनावी उद्देश्यों के लिए मतदाताओं का सत्यापन किया जा रहा है। यह प्रक्रिया किसी की कानूनी नागरिकता तय करने के लिए नहीं है। आयोग ने कहा कि मतदाता सूची में मृत, स्थानांतरित या डुप्लीकेट नामों को हटाना जरूरी था ताकि चुनावी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष बनी रहे।

बिहार में क्या हुआ

बिहार में SIR प्रक्रिया 24 जून 2025 को शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य फर्जी, दोहराए गए और स्थानांतरित मतदाताओं की पहचान कर मतदाता सूची को अपडेट करना था। निर्वाचन आयोग ने 1 अक्टूबर 2025 को बिहार की फाइनल वोटर लिस्ट जारी की थी। इसके बाद राज्य में मतदाताओं की संख्या लगभग 6 प्रतिशत घटकर 7.42 करोड़ रह गई। अंतिम सूची से 69.29 लाख नाम हटाए गए, जबकि 21.53 लाख नए मतदाताओं को जोड़ा गया। आयोग के आंकड़ों के मुताबिक 22.34 लाख मतदाता मृत पाए गए। करीब 36.44 लाख लोग दूसरे स्थानों पर शिफ्ट हो चुके थे, जबकि 6.85 लाख लोगों के नाम दो जगह दर्ज मिले। फाइनल सूची में पटना जिले में मतदाताओं की संख्या बढ़ी, जबकि सारण जिले में बड़ी संख्या में नाम हटे। इससे SIR प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक बहस और तेज हो गई।

आधार को लेकर भी निर्देश

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने आधार कार्ड को लेकर भी महत्वपूर्ण टिप्पणी की थी। कोर्ट ने कहा था कि आधार पहचान का दस्तावेज है, नागरिकता का नहीं। इसके बाद आयोग को निर्देश दिया गया कि आधार को भी मतदाता सत्यापन के लिए मान्य दस्तावेजों की सूची में शामिल किया जाए। पहले बिहार SIR में 11 दस्तावेज मान्य थे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद आधार को 12वें दस्तावेज के रूप में स्वीकार किया गया।

पटना में पीएम मोदी ने किया रोड शो, आज सम्राट कैबिनेट का होगा बड़ा विस्तार
पटना में आज सुबह से ही माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में डूबा नजर आया। सम्राट कैबिनेट विस्तार को लेकर राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और जगह-जगह भारी भीड़ भी देखने को मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक रोड शो कर रहे हैं और इसी दौरान सड़क के दोनों तरफ खड़े लोगों ने फूलों से उनका स्वागत किया। कई जगहों पर ढोल-नगाड़ों की आवाज भी सुनाई दी और समर्थकों में अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। पीएम मोदी का यह रोड शो कैबिनेट विस्तार से पहले एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि इस पूरे कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक हलचल काफी तेज रही और सुबह से ही नेताओं का आना-जाना शुरू हो गया था। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के 22 दिन बाद आज उनकी सरकार का कैबिनेट विस्तार किया जा रहा है। इस विस्तार को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी और अब गांधी मैदान में एक बड़े समारोह के जरिए 32 नए मंत्री शपथ ले रहे हैं। इनमें बीजेपी से 15, जेडीयू से 13, जबकि LJP(R) से 2 मंत्री शामिल हैं। इसके अलावा HAM और RLM से एक-एक विधायक को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा रही है।

गांधी मैदान में आयोजित इस मेगा इवेंट में राजनीतिक दिग्गजों की मौजूदगी भी चर्चा में है। मंच पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त रखी है और हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग भी की गई है।

सुबह से ही गांधी मैदान के बाहर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी और जैसे-जैसे शपथ ग्रहण का समय नजदीक आया, माहौल और ज्यादा गर्म हो गया। कई कार्यकर्ता अपने-अपने नेताओं के समर्थन में नारेबाजी करते नजर आए। वहीं रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की एक झलक पाने के लिए लोग घंटों सड़क किनारे खड़े रहे। प्रशासन का कहना है कि पूरी व्यवस्था शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है, हालांकि ट्रैफिक पर इसका असर साफ देखा जा रहा है।

बिहार राजनीति में नई पारी की शुरुआत, नीतीश के बेटे निशांत भी लेंगे मंत्री पद की शपथ
बिहार की सियासत से बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का विस्तार गुरुवार को होने जा रहा है और इस विस्तार की सबसे ज्यादा चर्चा जेडीयू नेता निशांत कुमार को लेकर है। बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी कल मंत्री पद की शपथ लेंगे। बिहार कैबिनेट विस्तार से पहले पटना के सियासी गलियारों में इसे बड़ा राजनीतिक संकेत माना जा रहा है। जेडीयू के भीतर लंबे समय से यह चर्चा थी कि पार्टी अब नई पीढ़ी को आगे लाने की तैयारी में है और निशांत की एंट्री उसी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है।

विधानसभा चुनाव के बाद बिहार में एनडीए सरकार बनी थी। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद भाजपा नेता सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाया गया और राज्य में पहली बार भाजपा के नेतृत्व में सरकार का गठन हुआ। फिलहाल सम्राट चौधरी की कैबिनेट में जेडीयू की ओर से सिर्फ दो वरिष्ठ चेहरे विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद शामिल हैं, जिन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। ऐसे में कल होने वाला बिहार कैबिनेट विस्तार राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक जेडीयू कोटे से कई नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी। इनमें भगवान सिंह कुशवाहा का नाम लगभग तय बताया जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार कुछ और विधायकों को भी फोन कर तैयार रहने को कहा गया है।

निशांत कुमार को लेकर दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने पहले सक्रिय जिम्मेदारी लेने से इनकार किया था। उन्होंने संकेत दिया था कि वह फिलहाल संगठन और जनसंपर्क पर ध्यान देंगे, बिहार का दौरा करेंगे और सीधे मंत्री पद की जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते। लेकिन अब कहा जा रहा है कि जेडीयू नेतृत्व ने उन्हें मना लिया है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी चाहती है कि नीतीश कुमार के बाद संगठन और सरकार दोनों में एक भरोसेमंद चेहरा सामने आए, इसलिए निशांत को सीधे सरकार में लाने का फैसला लिया गया। पटना में इसे सिर्फ मंत्रिमंडल विस्तार नहीं, बल्कि जेडीयू की नई राजनीतिक लाइन के तौर पर देखा जा रहा है।

सम्राट चौधरी बने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री, दो डिप्टी CM ने भी ली शपथ
बिहार की राजनीति में बुधवार को बड़ा बदलाव हुआ, जब सम्राट चौधरी ने राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ जनता दल (यू) के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

यह बदलाव उस समय आया जब पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। शपथ ग्रहण समारोह में वे भी मौजूद रहे। फिलहाल नई सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार बाकी है और विभागों का बंटवारा जल्द होने की संभावना है।

शपथ ग्रहण से पहले सम्राट चौधरी ने पटना स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे सीधे राजभवन पहुंचे, जहां सुबह 11 बजे औपचारिक रूप से शपथ दिलाई गई। शपथ लेने के तुरंत बाद उन्होंने सचिवालय पहुंचकर कार्यभार संभाला और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रशासनिक प्राथमिकताओं पर चर्चा की।

नई सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाए गए विजय चौधरी ने कहा कि वे नीतीश कुमार की नीतियों और कार्यशैली को आगे बढ़ाएंगे। वहीं बिजेंद्र यादव ने भी मुख्यमंत्री के साथ मिलकर राज्य के विकास को गति देने की बात कही। भाजपा और जदयू समेत एनडीए के घटक दलों ने इस नेतृत्व परिवर्तन को सामूहिक निर्णय बताया है।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह बदलाव बिहार की सत्ता संरचना में एक महत्वपूर्ण मोड़ है। सम्राट चौधरी को एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद यह स्पष्ट हो गया था कि वे ही मुख्यमंत्री पद संभालेंगे। बताया जा रहा है कि नई सरकार प्रशासनिक गति बढ़ाने और विकास योजनाओं को तेज करने पर जोर देगी।

उधर, विपक्ष की ओर से इस बदलाव पर प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। कुछ नेताओं ने इसे राजनीतिक रणनीति का हिस्सा बताया है, जबकि सत्तापक्ष इसे विकास की निरंतरता के रूप में पेश कर रहा है।

आगे की स्थिति पर नजर डालें तो कैबिनेट विस्तार और विभागों के आवंटन के बाद ही सरकार की कार्यशैली और प्राथमिकताएं पूरी तरह स्पष्ट होंगी। फिलहाल नई सरकार के सामने प्रशासनिक स्थिरता बनाए रखने और विकास कार्यों को गति देने की चुनौती है।

दिल्ली पहुंचे नीतीश कुमार, दिया बड़ा बयान, बोले- 20 साल बाद नई पारी, अब यहां भी काम करेंगे
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली पहुंच गए हैं, जिसके बाद उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। बताया जा रहा है कि वे जल्द ही राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ले सकते हैं। उनके इस कदम को बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

लंबी राजनीतिक पारी के बाद नई दिशा

नीतीश कुमार वर्ष 2005 से बिहार के मुख्यमंत्री पद पर लगातार (कुछ अंतराल को छोड़कर) कार्यरत रहे हैं। इस दौरान उन्होंने राज्य की राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्था में अपनी अलग पहचान बनाई। अब उनके दिल्ली पहुंचने के बाद यह माना जा रहा है कि वे केंद्र की राजनीति में नई भूमिका निभाने जा रहे हैं।

दिल्ली पहुंचने के बाद नीतीश कुमार का बयान

दिल्ली स्थित अपने आवास पर पहुंचने के बाद नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्होंने लगभग 20 साल तक बिहार में काम किया है और अब वे दिल्ली में भी जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हैं। उनका यह बयान सामने आते ही राजनीतिक हलकों में चर्चा और तेज हो गई।

राज्यसभा शपथ और इस्तीफे के बाद बदलते समीकरण

सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार जल्द ही राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ले सकते हैं। इससे पहले उन्होंने बिहार विधान परिषद (MLC) से इस्तीफा दे दिया था। इस फैसले के बाद यह कयास और मजबूत हो गए हैं कि वे राज्य की सक्रिय राजनीति से कुछ दूरी बनाकर केंद्र में भूमिका निभाने जा रहे हैं।

बिहार की राजनीति में 'नीतीश मॉडल' पर जोर

बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि राज्य में सरकार NDA के नेतृत्व में ही काम करती रहेगी और आगे भी नीतीश कुमार के मॉडल पर ही विकास की दिशा तय होगी। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 20 वर्षों में बिहार ने जो प्रगति की है, उसे देश के अन्य राज्य भी अपनाने की कोशिश कर रहे हैं।

निशांत कुमार को लेकर बयान

इसी दौरान विजय चौधरी ने यह भी कहा कि निशांत कुमार पहले ही पार्टी से जुड़ चुके हैं, जिससे राजनीतिक चर्चाओं को और बल मिला है।