Teacher Day - दैनिक जागरण

इंदौर में CM मोहन यादव का Gen-Z शिक्षकों से संवाद, नई शिक्षा व्यवस्था पर लिए सुझाव
शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में प्रदेश के Gen-Z शिक्षकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ संवाद किया। अहिल्या आश्रम क्रमांक-1 में आयोजित इस कार्यक्रम में वर्ष 1997 के बाद जन्मे शासकीय शिक्षकों और अधिकारियों को शामिल किया गया। मुख्यमंत्री ने युवा शिक्षकों से सीधे बातचीत कर यह समझने की कोशिश की कि नई पीढ़ी शिक्षा व्यवस्था को किस नजरिए से देखती है और स्कूलों में आने वाली नई चुनौतियों को किस तरह महसूस करती है।

संवाद के दौरान शिक्षण के नए तरीकों, विद्यार्थियों की बदलती सीखने की आदतों, डिजिटल माध्यमों के इस्तेमाल और शिक्षा व्यवस्था में सुधार जैसे विषयों पर चर्चा हुई। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंचे शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के सामने अपने अनुभव और सुझाव रखे। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

तकनीक और व्यक्तिगत सीखने पर चर्चा

संवाद के दौरान शिक्षकों ने शिक्षा में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर सवाल पूछे। एक शिक्षक ने मुख्यमंत्री से पूछा कि व्यक्तिगत लर्निंग सॉफ्टवेयर (Personalised Learning Software) को स्कूलों में प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए शिक्षकों को किस तरह का प्रशिक्षण और तकनीकी सहयोग दिया जाएगा। शिक्षक ने सवाल किया कि नई तकनीक आधारित व्यवस्था को लागू करने से पहले शिक्षकों की क्षमता बढ़ाने के लिए क्या विशेष प्रशिक्षण योजना बनाई जाएगी।

CM ने शिक्षकों से पूछा- प्लेन कैसे उड़ता है?

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिक्षकों से बातचीत करते हुए कई उदाहरण दिए। उन्होंने प्रकृति और ज्ञान के संबंध को समझाते हुए शिक्षकों से सवाल किया कि विमान कैसे उड़ता है? मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी विषय को समझने के लिए उसे देखने का नजरिया महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने पंचतंत्र का उदाहरण देते हुए कहा कि ज्ञान के अलग-अलग पहलुओं को जोड़कर समझने की जरूरत है।

हॉल में जगह कम पड़ने पर लाइव प्रसारण

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षकों और अधिकारियों की मौजूदगी रही। हॉल में जगह सीमित होने के कारण कुछ प्रतिभागियों के लिए अन्य कक्षों में बैठने की व्यवस्था की गई, जहां वे लाइव प्रसारण के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े।यह संवाद नई पीढ़ी के शिक्षकों के अनुभवों को समझने और शिक्षा व्यवस्था में बदलाव के लिए उनके सुझाव लेने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

शिक्षक दिवस पर CM विष्णु देव साय ने सुनाई संघर्ष की कहानी, बोले- हर बच्चे की क्षमता पहचानें गुरुजन
शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के शिक्षकों के नाम एक पत्र जारी किया। इसमें उन्होंने अपने छात्र जीवन के संघर्षों को साझा करते हुए शिक्षा के महत्व और शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उनका बचपन छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगिया गांव में एक सामान्य किसान परिवार में बीता। शुरुआती पढ़ाई गांव के स्कूल से शुरू हुई, जहां सीमित संसाधनों के बीच उन्होंने शिक्षा हासिल की।

उन्होंने अपने जीवन के उस दौर को भी याद किया जब कम उम्र में ही परिवार की जिम्मेदारियां उनके सामने आ गई थीं। मुख्यमंत्री के अनुसार, करीब दस वर्ष की उम्र में चौथी कक्षा के दौरान उनके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद परिवार और खेती से जुड़ी जिम्मेदारियों का असर उनके जीवन पर पड़ा।

गांव में प्राथमिक शिक्षा पूरी करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए उन्हें कुनकुरी के लोयोला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जाना पड़ा। वहां सीमित सुविधाओं के बीच रहकर उन्होंने पढ़ाई जारी रखी। मुख्यमंत्री ने बताया कि पारिवारिक परिस्थितियों के कारण उनकी औपचारिक शिक्षा आगे नहीं बढ़ सकी। इसके बाद उन्होंने खेती की जिम्मेदारी संभाली और अपने छोटे भाइयों की पढ़ाई में सहयोग किया।

पत्र में मुख्यमंत्री ने अपने समय और वर्तमान शिक्षा व्यवस्था के बीच आए बदलावों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पहले ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के सामने स्कूल तक पहुंचने, संसाधनों की कमी और आर्थिक परेशानियों जैसी कई चुनौतियां होती थीं। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक का इस्तेमाल बढ़ा है। स्मार्ट क्लास, डिजिटल माध्यम और आधुनिक संसाधनों के जरिए बच्चों को सीखने के नए अवसर मिल रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे केवल पढ़ाई तक सीमित न रहें, बल्कि बच्चों की व्यक्तिगत परिस्थितियों को समझें। उन्होंने कहा कि कई बच्चे अभाव, झिझक या अन्य कारणों से पीछे रह जाते हैं, ऐसे विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने में शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

उन्होंने ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों के लिए शिक्षा के नए अवसरों और बेहतर सुविधाओं को भी रेखांकित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब पहले की तुलना में शिक्षा संसाधन अधिक सुलभ हुए हैं और बच्चों को आगे बढ़ने के लिए नए रास्ते मिल रहे हैं।