Dahi Handi - दैनिक जागरण

संजय दत्त के मराठी बयान पर महाराष्ट्र में सियासी घमासान
मुंबई में आयोजित एक दही हांडी कार्यक्रम के दौरान अभिनेता संजय दत्त का एक बयान अब महाराष्ट्र की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है। कार्यक्रम में जब उनसे मराठी भाषा में बोलने की अपील की गई तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया कि येरवडा जेल में छह साल बिताने के बावजूद वह मराठी पूरी तरह नहीं सीख सके। यह आयोजन ठाणे में शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता और राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक की ओर से किया गया था। मंच पर मौजूद संजय दत्त हिंदी में संबोधन कर रहे थे। इसी दौरान मंत्री सरनाईक ने उनसे मराठी में कुछ शब्द बोलने को कहा।

प्रताप सरनाईक ने कहा कि आजकल वह लोगों को मराठी सीखने के लिए प्रेरित कर रहे हैं और ऐसे में संजय दत्त से भी मराठी में बातचीत सुनना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में रहने वाले लोग मराठी समझते हैं और भाषा से जुड़ाव जरूरी है। इसके बाद संजय दत्त ने माइक संभाला और सबसे पहले ‘हर हर महादेव’ का नारा लगाया। फिर उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि वह येरवडा जेल में छह साल रहे, लेकिन वहां रहने के बाद भी मराठी नहीं सीख पाए। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने थोड़ी बहुत भाषा जरूर सीखी थी।

संजय दत्त की इस टिप्पणी के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता ने इस मामले को लेकर शिवसेना नेता प्रताप सरनाईक पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आम लोगों, खासकर ऑटो चालकों से मराठी बोलने को लेकर दबाव बनाया जाता है, लेकिन बड़े लोगों के मामले में अलग रवैया अपनाया जाता है। भाषा को लेकर महाराष्ट्र में पहले भी कई बार राजनीतिक बहस होती रही है। इस बार अभिनेता के मजाकिया बयान ने एक बार फिर मराठी भाषा और क्षेत्रीय पहचान से जुड़े मुद्दे को चर्चा में ला दिया है।

रायपुर में 15 लाख की दही-हांडी प्रतियोगिता आज, MP-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों की गोविंदा टीमें पहुंचीं
भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर राजधानी रायपुर में आज बड़ा दही-हांडी उत्सव आयोजित किया जा रहा है। गुढ़ियारी क्षेत्र के अवधपुरी मैदान, श्रीनगर रोड पर होने वाले इस आयोजन में प्रदेश के अलावा दूसरे राज्यों की गोविंदा टीमें भी हिस्सा लेंगी। सार्वजनिक दही-हांडी उत्सव समिति और श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम शाम 4 बजे से शुरू होगा। इस बार आयोजन का यह 16वां वर्ष है।

दही-हांडी प्रतियोगिता इस उत्सव का मुख्य आकर्षण रहेगी। इसमें छत्तीसगढ़ के साथ-साथ महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, झारखंड और ओडिशा से आई गोविंदा टोलियां अपनी प्रस्तुति देंगी। प्रतियोगिता में सबसे ऊंची दही-हांडी तोड़ने वाली विजेता टीम को 15 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा भाग लेने वाली अन्य टीमों को भी समिति की ओर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

आयोजकों के मुताबिक, अब तक रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव सहित प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से 26 से अधिक पुरुष और महिला गोविंदा टीमों ने प्रतियोगिता के लिए पंजीयन कराया है।महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से भी कई टीमें रायपुर पहुंच रही हैं। इनमें महाराष्ट्र के भंडारा और मध्य प्रदेश के इंदौर व जबलपुर की गोविंदा टोलियां शामिल हैं।

आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। प्रसिद्ध गायक बी-प्राक और लखबीर सिंह लक्खा अपनी प्रस्तुति देंगे, जिससे कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए टीमों से कोई प्रवेश शुल्क नहीं लिया जा रहा है। दही-हांडी कार्यक्रम के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।