Indore Madhya Pradesh Clean Air Swachh Vayu Survekshan Environment Air Quality Municipal Corporation Urban Development Pollution Control - दैनिक जागरण

स्वच्छ हवा की रैंकिंग में इंदौर का जलवा, देश के टॉप-3 शहरों में बनाई जगह
मध्य प्रदेश का इंदौर शहर अब स्वच्छ हवा के मामले में भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने जा रहा है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 के परिणामों में इंदौर ने देश के टॉप-3 शहरों में स्थान हासिल किया है। हालांकि अंतिम रैंकिंग की आधिकारिक घोषणा 7 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, इंदौर को सर्वेक्षण में दूसरा स्थान मिलने की जानकारी सामने आई है।

स्वच्छ वायु दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित इंदिरा पर्यावरण भवन के गंगा ऑडिटोरियम में पुरस्कार समारोह आयोजित होगा। इसी कार्यक्रम में स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 के परिणाम जारी किए जाएंगे। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव कार्यक्रम में आधिकारिक रूप से रैंकिंग की घोषणा करेंगे। इस दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले शहरों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

इंदौर नगर निगम के महापौर और निगमायुक्त को समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। निगम अधिकारियों तक भी पुरस्कार से जुड़ी जानकारी पहुंच चुकी है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण के तहत शहरों में वायु गुणवत्ता सुधार, प्रदूषण नियंत्रण उपाय, हरित क्षेत्र बढ़ाने, कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रयासों का मूल्यांकन किया जाता है। इंदौर इससे पहले स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार बेहतर प्रदर्शन के लिए देशभर में पहचान बना चुका है। अब स्वच्छ हवा के क्षेत्र में मिली उपलब्धि शहर के पर्यावरण प्रबंधन प्रयासों से जुड़ी मानी जा रही है।