Madhya Pradesh Rajgarh River Cleaning Environmental Activist The Ocean Cleanup Plastic Pollution Social Media Viral Climate Action Kevin Pietersen Inspirational Story - दैनिक जागरण

MP के बिट्टू की नदी सफाई मुहिम पहुंची विदेशों तक, नीदरलैंड की संस्था ने दिया नौकरी का ऑफर
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले 20 वर्षीय सुरेंद्र सिंह चौधरी, जिन्हें लोग ‘बिट्टू तबाही’ के नाम से जानते हैं, अपनी नदी सफाई मुहिम को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आ गए हैं। नीदरलैंड की पर्यावरण संस्था ‘द ओशन क्लीनअप’ ने उनकी मेहनत से प्रभावित होकर उन्हें नौकरी का प्रस्ताव दिया है।

‘द ओशन क्लीनअप’ समुद्रों और नदियों से प्लास्टिक कचरा हटाने के लिए काम करने वाली संस्था है। इसके फाउंडर और CEO बॉयन स्लैट ने बिट्टू की पहल की सराहना करते हुए उन्हें संस्था के साथ काम करने का प्रस्ताव दिया। बिट्टू ने राजगढ़ जिले से निकलने वाली अजनार नदी की सफाई का बीड़ा उठाया था। कभी पीने और सिंचाई के लिए उपयोग होने वाली इस नदी में प्रदूषण बढ़ने के बाद स्थिति खराब हो गई थी। उन्होंने अकेले सफाई अभियान शुरू किया और नदी से प्लास्टिक सहित अन्य कचरा हटाने का काम किया।

उन्होंने सफाई अभियान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए, जिसके बाद उनकी मुहिम लोगों तक पहुंची और वायरल हो गई। उनकी कोशिशों की देश-विदेश में लोगों ने सराहना की। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने भी बिट्टू की पहल की तारीफ की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि बदलाव की शुरुआत तब होती है, जब कोई व्यक्ति दूसरों का इंतजार करने के बजाय खुद कदम उठाता है।

बिट्टू की इस पहल के बाद मध्य प्रदेश में भी उनकी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को उनसे मुलाकात की और उनके प्रयासों की जानकारी ली। अजनार नदी की सफाई से जुड़ा यह अभियान स्थानीय स्तर पर शुरू हुआ था, लेकिन सोशल मीडिया और पर्यावरण से जुड़े लोगों के समर्थन के कारण यह अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंच गया।