Hockey Junior Hockey Asia Cup Indian Hockey Sports News India Team Japan Hockey Women Hockey Hockey India Asian Hockey - दैनिक जागरण

जूनियर हॉकी एशिया कप में भारत ने जापान से खेला ड्रॉ, आखिरी मिनट में अनमोल एका ने बचाई हार
जूनियर हॉकी एशिया कप में भारतीय पुरुष हॉकी टीम और जापान के बीच खेला गया मुकाबला रोमांचक उतार-चढ़ाव के बाद 3-3 की बराबरी पर खत्म हुआ। भारत ने मैच में बढ़त बनाई थी, लेकिन जापान ने आखिरी क्वार्टर में वापसी करते हुए बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद कप्तान अनमोल एका ने आखिरी क्षणों में गोल कर भारत को हार से बचा लिया।

भारत ने मुकाबले की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की। टीम को चौथे मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक मिला, जिसे कप्तान अनमोल एका ने गोल में बदलकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद भारतीय टीम ने दबाव बनाए रखा और 10वें मिनट में अपनी बढ़त को दोगुना कर दिया। पेनल्टी कॉर्नर के मौके पर आशु मौर्य ने गोल करते हुए स्कोर 2-0 कर दिया।

हालांकि जापान ने जल्द ही वापसी की। 11वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को र्यूशिन सासाकी ने गोल में बदलकर स्कोर 2-1 कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। दूसरे क्वार्टर में भारत ने बढ़त बनाए रखने की कोशिश की, जबकि जापान बराबरी के गोल की तलाश में लगातार हमले करता रहा। दोनों टीमों के डिफेंस ने कई मौकों पर शानदार प्रदर्शन किया और हाफ टाइम तक भारत 2-1 से आगे रहा।

तीसरे क्वार्टर में भी मुकाबला बराबरी का रहा। जापान ने कुछ अच्छे मौके बनाए और पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन भारतीय डिफेंस ने उन्हें गोल में बदलने का मौका नहीं दिया। चौथे क्वार्टर में जापान ने अपना दबाव बढ़ाया। लगातार हमलों के बाद उसे पेनल्टी कॉर्नर मिला और कप्तान काजुकी नाकानिशी ने 48वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-2 कर दिया।

मैच के अंतिम चरण में जापान ने फिर बढ़त बना ली। 59वें मिनट में नाकानिशी ने एक और गोल कर जापान को 3-2 से आगे कर दिया। हार से बचने के लिए भारतीय टीम ने आखिरी समय में आक्रामक रणनीति अपनाई। गोलकीपर को हटाकर भारत ने हमला तेज किया और मैच खत्म होने से 59 सेकंड पहले पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया।

कप्तान अनमोल एका ने इस मौके को गोल में बदलते हुए स्कोर 3-3 कर दिया। उनके इस गोल से भारत ने मुकाबला बराबरी पर खत्म किया। इससे पहले भारतीय पुरुष टीम ने टूर्नामेंट के अपने पहले पूल मैच में इंडोनेशिया को 14-0 से हराया था। भारत अब पूल ए के अगले मुकाबले में कोरिया का सामना करेगा। वहीं, भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने भी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। महिला टीम ने मलेशिया को 11-1 से हराकर अपनी मजबूत शुरुआत दर्ज की।