Chhattisgarh Health News HIV AIDS Control ART Treatment Viral Load Raipur News Healthcare Medical Update Public Health - दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में HIV मरीजों की स्थिति में सुधार, 18 हजार लोगों का वायरल लोड हुआ नियंत्रित
छत्तीसगढ़ में HIV मरीजों के इलाज और निगरानी व्यवस्था में सुधार के संकेत मिले हैं। प्रदेश में करीब 18 हजार मरीजों का वायरल लोड अब नियंत्रित स्तर पर दर्ज किया गया है। इससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर बनी रहने और गंभीर संक्रमणों का खतरा कम होने की संभावना बढ़ी है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में अब तक करीब 36 हजार HIV मरीजों की पहचान हुई है। इनमें से 33 हजार मरीजों की वायरल लोड जांच कराई जा चुकी है, जबकि लगभग 28 हजार मरीजों का एंटी रेट्रो वायरल थेरेपी (ART) के तहत इलाज चल रहा है। जिन मरीजों ने नियमित रूप से दवाएं लीं और समय-समय पर जांच कराई, उनमें वायरस की मात्रा काफी कम पाई गई। विभाग के अनुसार इन मरीजों का वायरल लोड 1000 से नीचे पहुंच गया है, जिसे उपचार की दृष्टि से बेहतर नियंत्रण माना जाता है।

एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अतिरिक्त परियोजना संचालक डॉ. खेमराज सोनवानी के अनुसार, HIV संक्रमण की शुरुआती स्थिति में मरीजों का वायरल लोड काफी अधिक हो सकता है। यदि संक्रमण नियंत्रित न रहे तो रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है और टीबी, निमोनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने बताया कि ART सेंटर के काउंसलर मरीजों के लगातार संपर्क में रहते हैं। मरीजों को नियमित दवा उपलब्ध कराई जाती है और यदि कोई व्यक्ति दवा लेने नहीं पहुंचता है तो उससे संपर्क कर इलाज जारी रखने के लिए प्रेरित किया जाता है।

राज्य के सात जिलों में उपचार निगरानी का असर सबसे बेहतर दिखाई दिया है। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बालोद, मुंगेली, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सूरजपुर और धमतरी में करीब 95 प्रतिशत मरीजों का वायरल लोड नियंत्रित पाया गया है। इसके अलावा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में भी स्थिति में सुधार दर्ज किया गया है। वहीं बेमेतरा, दुर्ग, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कोरबा, महासमुंद, रायगढ़, रायपुर और राजनांदगांव जैसे जिलों में नियमित इलाज लेने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

मरीजों की वायरल लोड जांच हर छह महीने में की जाती है। स्वास्थ्य विभाग ने उन जिलों पर विशेष निगरानी बढ़ाई है जहां अभी अपेक्षित सुधार नहीं आया है। ऐसे क्षेत्रों में जल्दी पहचान, जांच बढ़ाने और मरीजों को जल्द ART केंद्रों से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है।