Bollywood Security - दैनिक जागरण

रोहित शेट्टी फायरिंग केस में नई गिरफ्तारी, हथियार सप्लायर दबोचा गया
मुंबई में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने जांच का दायरा और बढ़ा दिया है। इस केस में मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो फायरिंग में इस्तेमाल किए गए हथियार की सप्लाई से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

इस गिरफ्तारी के साथ अब तक कुल पांच आरोपी पुलिस की हिरासत में आ चुके हैं। हालांकि, घटना को अंजाम देने वाला मुख्य शूटर अभी भी फरार है, जिसकी तलाश लगातार जारी है।

हथियार सप्लाई का खुलासा

पुलिस के मुताबिक, ताजा गिरफ्तार आरोपी ने वही हथियार मुहैया कराया था, जिससे रोहित शेट्टी के घर पर गोलियां चलाई गई थीं। आरोपी को आज मुंबई के किला कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस उसकी कस्टडी रिमांड की मांग करेगी।

इससे पहले गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों की पुलिस हिरासत की अवधि आज समाप्त हो रही है।

जुहू में देर रात हमला

रोहित शेट्टी का घर मुंबई के जुहू इलाके में स्थित है। यह घटना शनिवार देर रात करीब 12:45 बजे हुई, जब नौ मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर कई राउंड फायरिंग की गई। जांच में सामने आया है कि कम से कम पांच गोलियां चलाई गई थीं, जिनमें से एक गोली बिल्डिंग के जिम के शीशे से जा टकराई।

पुणे से जुड़े आरोपी

इस केस में पहले गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी पुणे के रहने वाले हैं। उनकी पहचान

आदित्य ज्ञानेश्वर गायकवाड़ (19)

सिद्धार्थ दीपक येनपुरे (20)

समर्थ शिवशरण पोमाजी (18)

स्वप्निल बंडू सकट (23)

के रूप में हुई है। इन सभी पर शस्त्र अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

साजिश और लॉजिस्टिक सपोर्ट

शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों ने सीधे फायरिंग नहीं की, बल्कि वाहन, संसाधन और योजना उपलब्ध कराने में भूमिका निभाई। पुलिस के अनुसार, इन सभी की कड़ी शुभम लोंकर से जुड़ती है, जिसे इस मामले में वांटेड घोषित किया गया है।

बताया गया है कि समर्थ पोमाजी और शुभम लोंकर ने मिलकर हमले की साजिश रची थी, जबकि आदित्य गायकवाड़ की सलाह पर हमलावर के लिए स्कूटर समेत अन्य इंतजाम किए गए।

पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या इस हमले के पीछे किसी संगठित गैंग की भूमिका है। एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था। इस पोस्ट की सत्यता की भी जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस का फोकस मुख्य शूटर और मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी पर है, ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!