ICC Schedule - दैनिक जागरण

पाकिस्तान मैच पर सूर्या का दो टूक जवाब: भारत खेलने को तैयार, फैसला सामने वाली टीम का
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर जारी सस्पेंस के बीच भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है। मुंबई में आयोजित कैप्टन्स डे इवेंट के दौरान सूर्या ने कहा कि भारत का माइंडसेट बिल्कुल साफ है और टीम मैच खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है।

सूर्यकुमार यादव ने कहा कि भारत ने कभी भी मुकाबले से इनकार नहीं किया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा,

“ICC ने जो शेड्यूल बनाया है, हम उसी के मुताबिक आगे बढ़ रहे हैं। अगर सामने वाली टीम नहीं खेलना चाहती, तो वह उनका फैसला है।”

कोलंबो जाने की पूरी तैयारी

भारतीय कप्तान ने बताया कि टीम इंडिया की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

“हमारे टिकट बुक हो चुके हैं। दिल्ली के बाद टीम कोलंबो जाएगी और वहां मैच खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है।”

टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है, जबकि 15 फरवरी को कोलंबो में भारत-पाकिस्तान मुकाबला प्रस्तावित है।

1 फरवरी को पाकिस्तान ने किया था बहिष्कार

पाकिस्तान सरकार ने 1 फरवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने की घोषणा की थी। यह फैसला बांग्लादेश के समर्थन में लिया गया था।

दरअसल, बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत की बजाय श्रीलंका में मैच खेलने की मांग की थी। विवाद की शुरुआत तब हुई, जब मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर किया गया। BCCI ने यह कदम बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा के विरोध में उठाया था।

दो शहरों में हुआ कैप्टन्स डे

इस बार टी-20 वर्ल्ड कप का कैप्टन्स डे दो अलग-अलग शहरों में आयोजित किया गया।

मुंबई में भारत समेत 12 टीमों के कप्तान शामिल हुए

कोलंबो में पाकिस्तान सहित 8 टीमों के कप्तानों ने हिस्सा लिया

गौतम गंभीर पर सूर्या की प्रतिक्रिया

सूर्यकुमार यादव ने कोच गौतम गंभीर के प्रभाव पर भी बात की। उन्होंने कहा कि गंभीर के आने के बाद टीम का माहौल और ज्यादा सकारात्मक हुआ है।

“ड्रेसिंग रूम का माहौल काफी सहज है। खिलाड़ी खुद को खुलकर एक्सप्रेस कर पा रहे हैं।”

भारत और श्रीलंका में खेले जाएंगे मुकाबले

टी-20 वर्ल्ड कप के मैच भारत के 5 और श्रीलंका के 3 स्टेडियम में खेले जाएंगे।
टीम इंडिया अपने ग्रुप स्टेज के मुकाबले मुंबई, दिल्ली, कोलंबो और अहमदाबाद में खेलेगी।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!