Air Force Officer Death - दैनिक जागरण

रायपुर में एयरफोर्स के विंग कमांडर ने की आत्महत्या, घर में फंदे से लटका मिला शव
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। अधिकारी का शव शहर के पुरैना क्षेत्र स्थित विधायक कॉलोनी के उनके सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 39 वर्षीय विंग कमांडर विपुल यादव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से हरियाणा के निवासी थे और रायपुर में तैनात थे। यह घटना आज की ताज़ा खबरों में प्रमुखता से सामने आई है।

पुलिस के मुताबिक, घटना का पता उस समय चला जब सुबह घर में काम करने वाली मेड ने कमरे में विंग कमांडर को पंखे से लटका देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि घटना के समय घर के दूसरे कमरे में उनके दोनों बच्चे सो रहे थे, जबकि उनकी पत्नी काम के सिलसिले में दिल्ली गई हुई थीं। विंग कमांडर विपुल यादव और उनकी पत्नी की शादी वर्ष 2014 में हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। पत्नी पहले भारतीय वायुसेना में कार्यरत थीं और वर्तमान में आईटी सेक्टर में काम कर रही हैं।

सूत्रों के अनुसार विपुल यादव छत्तीसगढ़ में चल रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन से जुड़े दायित्वों का भी निर्वहन कर रहे थे। हालांकि आत्महत्या के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस घरेलू विवाद की संभावना को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

घटना के बाद विंग कमांडर के सरकारी आवास के बाहर सुरक्षाबलों की तैनाती भी की गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए