India Defence News - दैनिक जागरण

रायपुर में विंग कमांडर विपुल यादव को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई
राजधानी Raipur के Devendra Nagar Muktidham में भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर Vipul Yadav का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके 8 साल के बेटे आराध्य ने पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान एयरफोर्स प्रोटोकॉल के तहत गार्ड ऑफ ऑनर और हवाई फायरिंग कर उन्हें अंतिम सलामी दी गई। अंतिम संस्कार के दौरान परिवार के सदस्य, पत्नी और बच्चे भावुक नजर आए।

विंग कमांडर विपुल यादव ने 11 मार्च को MLA Colony Puraina स्थित बंगला नंबर-79 में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना की जानकारी सबसे पहले घर में काम करने वाली मेड ने पुलिस को दी। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, हालांकि पुलिस ने उनका मोबाइल जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

विपुल यादव (39) मूल रूप से Haryana के रहने वाले थे और रायपुर में तैनात थे। वे छत्तीसगढ़ में एंटी-नक्सल ऑपरेशन से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्व संभाल रहे थे। घटना के समय उनके दोनों बच्चे घर के दूसरे कमरे में सो रहे थे, जबकि उनकी पत्नी काम के सिलसिले में Delhi गई हुई थीं।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि विपुल लंबे समय से मानसिक तनाव में थे। उनके मामा सुरेंद्र यादव ने दावा किया कि पत्नी और ससुराल पक्ष की ओर से उन पर कई तरह की पाबंदियां लगाई गई थीं, जिससे वे परेशान रहते थे। हालांकि इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

विपुल यादव और उनकी पत्नी ने वर्ष 2014 में लव मैरिज की थी। उनकी पत्नी पहले एयरफोर्स में अधिकारी रह चुकी हैं और फिलहाल आईटी सेक्टर में कार्यरत हैं। दंपती के दो बच्चे हैं जो रायपुर में अपने पिता के साथ रहते थे।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और मोबाइल की जांच के बाद ही मामले की स्थिति साफ हो सकेगी।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

रायपुर में एयरफोर्स के विंग कमांडर ने की आत्महत्या, घर में फंदे से लटका मिला शव
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। अधिकारी का शव शहर के पुरैना क्षेत्र स्थित विधायक कॉलोनी के उनके सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 39 वर्षीय विंग कमांडर विपुल यादव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से हरियाणा के निवासी थे और रायपुर में तैनात थे। यह घटना आज की ताज़ा खबरों में प्रमुखता से सामने आई है।

पुलिस के मुताबिक, घटना का पता उस समय चला जब सुबह घर में काम करने वाली मेड ने कमरे में विंग कमांडर को पंखे से लटका देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि घटना के समय घर के दूसरे कमरे में उनके दोनों बच्चे सो रहे थे, जबकि उनकी पत्नी काम के सिलसिले में दिल्ली गई हुई थीं। विंग कमांडर विपुल यादव और उनकी पत्नी की शादी वर्ष 2014 में हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। पत्नी पहले भारतीय वायुसेना में कार्यरत थीं और वर्तमान में आईटी सेक्टर में काम कर रही हैं।

सूत्रों के अनुसार विपुल यादव छत्तीसगढ़ में चल रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन से जुड़े दायित्वों का भी निर्वहन कर रहे थे। हालांकि आत्महत्या के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस घरेलू विवाद की संभावना को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

घटना के बाद विंग कमांडर के सरकारी आवास के बाहर सुरक्षाबलों की तैनाती भी की गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए