Ben Stokes Ben Stokes Injury England Cricket Team Cricket News Hindi Sports News Today Trending Sports News Test Cricket England Captain आज की ताज़ा ख़बरें क्रिकेट न्यूज़ हिंदी - दैनिक जागरण

ट्रेनिंग के दौरान बेन स्टोक्स घायल, चेहरे पर लगी तेज गेंद; सोशल मीडिया पर शेयर की चौंकाने वाली तस्वीर
इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ट्रेनिंग सेशन के दौरान गंभीर हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार क्रिकेट गेंद सीधे उनके चेहरे पर आ लगी, जिससे आंख, नाक और चेहरे के ऊपरी हिस्से में चोट आई है। इस घटना के बाद स्टोक्स ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा की, जिसने फैंस को चिंता में डाल दिया।

इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीर में स्टोक्स की दाईं आंख बुरी तरह सूजी हुई नजर आ रही है, आंख के आसपास गहरे नीले-काले निशान हैं। नाक पर पट्टी बंधी है और होंठों व गाल पर भी खरोंच के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, इतनी चोट के बावजूद स्टोक्स ने अपने चिर-परिचित अंदाज में हल्का-फुल्का मजाक करते हुए कैप्शन लिखा कि “क्रिकेट की गेंद की हालत इससे भी खराब होगी।”

यह चोट ऐसे समय आई है, जब स्टोक्स ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज के बाद इंग्लैंड लौटे थे। एशेज में मिली 4-1 की हार के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड उनकी कप्तानी और टीम के भविष्य को लेकर समीक्षा कर रहा है। इसी बीच इस दुर्घटना ने उनकी तैयारियों पर भी ब्रेक लगा दिया है।

बेन स्टोक्स को आगामी घरेलू सत्र से पहले काउंटी क्रिकेट में डरहम के लिए मैदान पर उतरना था, ताकि न्यूजीलैंड के खिलाफ जून में होने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारी की जा सके। लेकिन चेहरे पर लगी इस चोट के बाद उनकी वापसी की टाइमलाइन फिलहाल स्पष्ट नहीं है। इंग्लैंड टीम का मेडिकल स्टाफ उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और पूरी जांच के बाद ही आगे का फैसला लिया जाएगा।

सोशल मीडिया पर तस्वीर सामने आने के बाद क्रिकेट जगत से प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। पूर्व क्रिकेटर्स, मौजूदा खिलाड़ी और फैंस स्टोक्स के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि चोट कितनी गंभीर है या किसी सर्जिकल प्रक्रिया की जरूरत पड़ेगी या नहीं।

गौरतलब है कि बेन स्टोक्स इंग्लैंड के सबसे सफल मैच विनर्स में से एक रहे हैं। उन्होंने 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2022 टी-20 वर्ल्ड कप जीत में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, वह अब व्हाइट बॉल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और पूरी तरह टेस्ट क्रिकेट पर फोकस कर रहे हैं।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!