Rinku Singh Rinku Singh Facebook Hack Cyber Crime News Cricket News Hindi Sports News India Social Media Hack Cyber Crime FIR आज की ताज़ा ख़बरें क्रिकेट न्यूज़ हिंद - दैनिक जागरण

क्रिकेटर रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक, मोनेटाइजेशन की रकम उड़ाई; अलीगढ़ साइबर थाने में FIR
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट साइबर ठगों द्वारा हैक किए जाने का मामला सामने आया है। हैकर्स ने अकाउंट से जुड़ी ईमेल आईडी बदलकर न केवल पूरा नियंत्रण हासिल कर लिया, बल्कि मोनेटाइजेशन से होने वाली कमाई भी अपने खाते में ट्रांसफर कर ली। मामले की शिकायत रिंकू के बड़े भाई सोनू सिंह ने की है, जिसके आधार पर अलीगढ़ के साइबर क्राइम थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

शिकायत के मुताबिक, रिंकू सिंह के फेसबुक अकाउंट पर करीब 16 लाख फॉलोअर्स हैं और यह अकाउंट मोनेटाइज्ड है, जिससे नियमित आय होती है। हाल के दिनों में रिंकू अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों में व्यस्त थे, जिसके चलते सोशल मीडिया गतिविधियों पर नियमित नजर नहीं रख पाए।

4 फरवरी को मुंबई में रहते हुए जब रिंकू ने अपना फेसबुक अकाउंट लॉग-इन करने की कोशिश की, तो पासवर्ड गलत बताया जाने लगा। बाद में जांच करने पर पता चला कि अकाउंट से जुड़ी मूल ईमेल आईडी बदल दी गई है। पहले यह अकाउंट जिस ईमेल से संचालित हो रहा था, उसकी जगह अब एक नई ईमेल आईडी जोड़ दी गई थी, जिससे पूरा कंट्रोल हैकर्स के पास चला गया।

परिजनों ने यह भी पाया कि अकाउंट पर रिंकू की जानकारी और अनुमति के बिना फोटो और वीडियो अपलोड किए जा रहे थे। साथ ही, फेसबुक मोनेटाइजेशन से आने वाली रकम भी रिंकू के बजाय किसी अन्य खाते में जा रही थी। इस पर तुरंत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई।

साइबर क्राइम थाने के इंस्पेक्टर रामेंद्र शुक्ला ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने कहा कि साइबर सेल को हैकर्स की पहचान करने और अकाउंट रिकवरी के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

साइबर विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह के मामलों में अक्सर फर्जी लिंक या फिशिंग ईमेल के जरिए यूजर की लॉग-इन डिटेल्स हासिल कर ली जाती हैं। एक बार ईमेल बदलने के बाद पासवर्ड रीसेट और अकाउंट की सभी गतिविधियों पर हैकर्स का नियंत्रण हो जाता है।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हैकिंग किस लोकेशन से की गई और मोनेटाइजेशन की रकम किस खाते में ट्रांसफर हुई है।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!