Rahool N Kanal - दैनिक जागरण

“जानवरों के साथ-साथ इंसानों की भी मदद करते हैं अनंत अंबानी” — राहुल एन. कनाल ने इंटरव्यू में की तारीफ
राहुल एन. कनाल ने बताया कि अनंत अंबानी का नाम अक्सर पशु कल्याण और हाथियों के संरक्षण से जुड़े प्रोजेक्ट्स के कारण चर्चा में रहता है, लेकिन इसके अलावा भी वे इंसानों की मदद के लिए कई सामाजिक पहल करते हैं, जिनके बारे में अक्सर सार्वजनिक रूप से ज्यादा चर्चा नहीं होती।

24 घंटे में करवाई चार बच्चों की सर्जरी

कनाल ने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि चार बच्चों को तत्काल सर्जरी की जरूरत थी और हर सर्जरी का खर्च करीब 40 से 50 लाख रुपये बताया जा रहा था। कई निजी अस्पतालों ने यह ऑपरेशन करने से मना कर दिया था।

राहुल एन. कनाल के अनुसार, जब उन्होंने यह मामला अनंत अंबानी के सामने रखा, तो उन्होंने तुरंत मदद के लिए सहमति दे दी। कनाल ने कहा कि सिर्फ 24 घंटे के भीतर ही उन चारों बच्चों की सर्जरी की व्यवस्था कर दी गई। उन्होंने यह भी बताया कि इस पूरे मामले में किसी तरह का प्रचार नहीं किया गया।

जन्मदिन पर हजारों शेल्टर तक मदद

राहुल एन. कनाल ने बताया कि अनंत अंबानी कई सामाजिक कार्य चुपचाप करते हैं। उनके अनुसार, अनंत अंबानी के जन्मदिन के मौके पर देशभर के 2000 से अधिक शेल्टर होम्स तक मदद पहुंचाई जाती है, जो उनके सहयोगियों के माध्यम से वितरित होती है।

जरूरतमंदों की लगातार मदद

कनाल ने कहा कि समाज में कई ऐसे लोग हैं जिन्हें समय पर मदद की जरूरत होती है। ऐसे मामलों में कई बार अनंत अंबानी और उनकी टीम आगे आकर सहयोग करती है। उन्होंने बताया कि कई जरूरतमंद मरीजों के इलाज और वैक्सीनेशन में भी मदद की गई है।

राहुल एन. कनाल के मुताबिक, अनंत अंबानी का मानना है कि समाज में जिन लोगों के पास संसाधन हैं, उन्हें जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। कनाल ने कहा कि यही सोच उन्हें सामाजिक कार्यों से लगातार जोड़े रखती है।