Practice Match - दैनिक जागरण

प्रैक्टिस मैच में जीशान अंसारी का जलवा, ईशान किशन को आउट कर दिखाया ‘पवेलियन का रास्ता’
IPL 2026 की शुरुआत से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के प्रैक्टिस मैच में एक दिलचस्प वाकया सामने आया, जब लेग स्पिनर जीशान अंसारी ने टीम के स्टैंड-इन कप्तान ईशान किशन को आउट कर उन्हें मैदान से बाहर जाने का इशारा किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह घटना शनिवार को खेले गए अभ्यास मैच की दूसरी पारी के 8वें ओवर में हुई। जीशान अंसारी के इस ओवर की शुरुआत ईशान किशन के लिए शानदार रही। उन्होंने शुरुआती चार गेंदों पर दो छक्के और दो चौके लगाकर कुल 20 रन बटोर लिए। हालांकि, पांचवीं गेंद पर जीशान ने वापसी करते हुए ईशान को डीप स्क्वायर लेग पर कैच आउट करा दिया।

विकेट लेने के बाद जीशान अंसारी ने उंगली उठाकर ईशान किशन को पवेलियन लौटने का इशारा किया। इस दौरान उनका रिएक्शन थोड़ा गंभीर नजर आया, जबकि ईशान किशन ने इसे हल्के अंदाज में लिया और मुस्कुराते हुए मैदान से बाहर चले गए। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह पल खेल भावना का उदाहरण भी माना जा रहा है।

इस अभ्यास मैच में ईशान किशन टीम की कप्तानी कर रहे थे, क्योंकि नियमित कप्तान पैट कमिंस चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं। कमिंस IPL 2026 के शुरुआती मुकाबलों से बाहर रहेंगे। उनकी गैरमौजूदगी में टीम प्रबंधन ने ईशान को यह जिम्मेदारी सौंपी है, जबकि अभिषेक शर्मा को उपकप्तान बनाया गया है।

IPL 2026 का आगाज 28 मार्च से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले से होगा। ऐसे में टीमों के लिए यह अभ्यास मैच अहम माने जा रहे हैं, जहां खिलाड़ी अपनी फॉर्म और रणनीति को अंतिम रूप दे रहे हैं।

हाल ही में ईशान किशन और अभिषेक शर्मा भारतीय टीम के साथ टी20 वर्ल्ड कप जीतकर लौटे हैं, जिससे टीम का मनोबल ऊंचा है। इस बीच, जीशान अंसारी का प्रदर्शन टीम के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

यह घटना भले ही एक प्रैक्टिस मैच की हो, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है। फैंस इसे हल्के-फुल्के अंदाज में देख रहे हैं और IPL से पहले खिलाड़ियों के बीच इस तरह की प्रतिस्पर्धा को रोमांचक मान रहे हैं।