Anti Naxal Operation - दैनिक जागरण

बस्तर में नक्सलवाद को बड़ा झटका: टॉप कैडर पापाराव आज करेगा सरेंडर
छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के बीच बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। जानकारी के अनुसार, पश्चिम बस्तर का अंतिम सक्रिय बड़े कैडर का नक्सली पापाराव उर्फ मंगू आज अपने साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर सकता है। बताया जा रहा है कि वह AK-47 समेत अन्य हथियारों के साथ सुरक्षा बलों के संपर्क में है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

पापाराव (56) सुकमा जिले का निवासी है और वर्तमान में दक्षिण सब जोनल ब्यूरो का सदस्य तथा पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी का प्रभारी माना जाता है। वह लंबे समय से नक्सली संगठन का सक्रिय और प्रशिक्षित लड़ाकू रहा है। इलाके के जल, जंगल और जमीन की गहरी जानकारी के कारण वह कई बार सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ों में बच निकलने में सफल रहा।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, यदि पापाराव आत्मसमर्पण करता है या मुठभेड़ में मारा जाता है, तो पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी का अस्तित्व लगभग समाप्त हो जाएगा। इससे बस्तर क्षेत्र को नक्सल मुक्त घोषित करने की दिशा में बड़ी बढ़त मानी जा रही है।

पिछले एक साल में नक्सली संगठन को लगातार झटके लगे हैं। कई बड़े कमांडर मारे गए या उन्होंने सरेंडर किया है। बटालियन नंबर-1 के कमांडर देवा समेत कई शीर्ष नक्सलियों ने हथियार छोड़ दिए हैं। वर्तमान स्थिति में बस्तर के अलग-अलग इलाकों में केवल 200 से 300 सक्रिय नक्सली कैडर बचे होने का अनुमान है, जो छोटे समूहों में छिपे हुए हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि पापाराव का सरेंडर नक्सली संगठन के मनोबल पर सीधा असर डालेगा। इससे सुरक्षा बलों के अभियान को और मजबूती मिलेगी और स्थानीय स्तर पर शांति बहाली की प्रक्रिया तेज होगी।

हालांकि, अभी भी संगठन के कुछ शीर्ष नेता सक्रिय हैं, जिनमें मुपल्ला लक्ष्मण राव उर्फ गणपति और मिशिर बेसरा जैसे नाम शामिल हैं। सुरक्षा एजेंसियां इनकी तलाश में लगातार अभियान चला रही हैं।