shocking crime news - दैनिक जागरण

प्रेग्नेंट मूकबधिर युवती की हत्या, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार; बदनामी के डर से की वारदात
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक 21 वर्षीय मूकबधिर युवती की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए युवती के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कथित तौर पर बदनामी के डर से युवती की पत्थर से सिर और चेहरे पर वार कर हत्या कर दी और शव को खेत में फेंक दिया।

यह घटना बसना थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां मंगलवार सुबह युवती का शव घर से करीब 150 मीटर दूर खेत में खून से लथपथ हालत में मिला। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और डॉग स्क्वाड टीम ने जांच शुरू की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी और युवती के बीच पिछले एक साल से संबंध थे। आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए थे। हाल ही में युवती के गर्भवती होने की जानकारी सामने आई थी, जिससे परिवार में चिंता का माहौल था।

पुलिस के मुताबिक, 23 मार्च की रात युवती आरोपी से मिलने गई थी। वहां उसने इशारों में अपने गर्भवती होने की बात बताई और शादी के लिए दबाव बनाया। इसी दौरान आरोपी ने बदनामी के डर से उसकी हत्या करने का फैसला लिया। उसने मौके पर ही पत्थर से युवती के सिर और चेहरे पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी शव को खेत में छोड़कर फरार हो गया। अगले दिन सुबह जब युवती घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने तलाश शुरू की और खेत में उसका शव मिला।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर संदेह के घेरे में आए युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध कबूल कर लिया।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।