bomb threat india - दैनिक जागरण

दिल्ली विधानसभा को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, बजट सत्र के बीच हाई अलर्ट
राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा एजेंसियां उस समय सतर्क हो गईं जब दिल्ली विधानसभा को लगातार दूसरे दिन बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस बार धमकी ईमेल के जरिए विधानसभा स्पीकर कार्यालय को भेजी गई, जिसमें परिसर में कई IED लगाए जाने का दावा किया गया है।

यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब विधानसभा में बजट सत्र जारी है। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरे परिसर की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाड को भी मौके पर लगाया गया है।

पुलिस के अनुसार, धमकी भरे ईमेल में खुद को दक्षिण भारत के एक शहर का निवासी बताते हुए राजनीतिक कारणों का हवाला दिया गया है। मेल में यह भी कहा गया कि निर्धारित समय से पहले भवन खाली करा लिया जाए। हालांकि, अब तक जांच में किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और प्रवेश-निकास बिंदुओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। विधानसभा परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

गौरतलब है कि एक दिन पहले भी इसी तरह की धमकी मिली थी, जो बाद में जांच में फर्जी साबित हुई थी। इसके बावजूद सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह का जोखिम लेने के मूड में नहीं हैं और हर सूचना को गंभीरता से लिया जा रहा है।

पुलिस साइबर टीम ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। तकनीकी जांच के जरिए यह जानने की कोशिश की जा रही है कि धमकी कहां से भेजी गई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हो सकते हैं।